501 महिलाएं लेंगी जल यात्रा में भाग

आनी (कुल्लू)। ब्राह्मण सभा परशुराम जयंती का आयोजन धूमधाम के साथ करेगी। इसी दिन सभा नव वर्ष का कैलेंडर भी जारी करेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रविवार को दुर्गा माता मंदिर आनी में ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के अध्यक्ष खयाले राम शर्मा ने कहा कि सात वर्ष में सभा ने आनी खंड की 32 पंचायतों और करसोग क्षेत्र के तुमन, चखाणा, कनेऊग, गवालपुर, महोग आदि के साठ से अधिक गांवों में तीन हजार सदस्य शामिल किए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 मई को आनी के दुर्गा माता मंदिर में भगवान परशुराम जयंती समारोह की भव्य झलकियां किरण बाजार से रोपड़ी तक निकाली जाएंगी। इस दौरान 501 महिलाएं जल यात्रा में भाग लेंगी। इस मौके पर सभा के नव वर्ष का वार्षिक कैलेंडर और स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। इस समारोह में रामपुर बुशैहर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष, कुमारसैन सभा के अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी शामिल होगी। सभा की आगामी बैठक 28 अप्रैल, रविवार को दुर्गा माता मंदिर आनी में होगी।
इस मौैके पर सभा के संयोजक अनूप राम शर्मा, उपाध्यक्ष बलविंद्र मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल, कानूनी सलाहकार स्वतंत्र कुमार, प्रवक्ता शिवराज शर्मा, संगठन मंत्री रूप सिंह भारद्वाज, महा सचिव छविंद्र शर्मा, गोपाल देव, मगन चंद, लाल चंद, तारा चंद, टिकम राम, माती राम, ओंकार चंद, नारायण दास, चरण दास, दीपक, राजेंद्र शर्मा और हेमदत्त सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Related posts