चिंतपूर्णी में सख्त हुआ प्रशासन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने मंगलवार को चिंतपूर्णी बाजार का दौरा कर सड़क एवं नालियों पर दुकानें सजाने वालों को हटाने की चेतावनी दी है। पुलिस प्रशासन की सहायता से मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने के लिए कहा और नालियों के ऊपर लगाई गई दुकानों को हटाने की चेतावनी दी। सुभाष चौहान ने कहा कि नवरात्र शुरू होने से पहले प्रशासन प्रबंध करने में जुटा हुआ है। यह कार्रवाई डीसी अभिषेक जैन के निर्देशानुसार की गई है।…

Read More

जुबेहड़ में ठेका हटाने को लेकर हंगामा

मैड़ी (ऊना)। जुबेहड़ में हैंडपंप के समीप शराब के ठेके के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को दुकान के शटर पर और ताला जड़ दिया। मौके पर पहुंचे आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को भी लोगों को शांत करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ठेके को हटाने के लिए महिलाएं भी मौके पर डटी रहीं। उपमंडल अंब के तहत पड़ती ग्राम पंचायत जुबेहड़ में हैंडपंप तथा मंदिर के समीप खोला गया शराब का ठेका विवाद का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ठेका…

Read More

झूठी सूचना ने दौड़ाए दमकल कर्मी

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रामपुर स्थित दमकल विभाग के कार्यालय में मंगलवार को किसी ने भीषण अग्निकांड की झूठी सूचना देकर विभागीय कर्मचारियों की दौड़ लगवा दी। बताए गए स्थान पर पहुंचने के बाद दमकल कर्मी वहां कुछ भी न पाकर काफी देर तक परेशान हुए। वहीं कॉल करने वाले की ओर से दिए गए नंबर पर दोबारा कॉल करने पर विभागीय कर्मचारियों का संपर्क शिमला के किसी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी से हो गया। आग लगने की इस फर्जी कॉल से न केवल दमकल विभाग बल्कि…

Read More

तेज रफ्तार कार ने रौंदा बुजुर्ग

अंब (ऊना) अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। रफ्तार तेज होने के चलते कार बुजुर्ग को तकरीबन 50 मीटर तक घसीटती ले गई। जिस कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जबकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कार नंबर पीबी-35-9856 अंब से ऊना की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार चालक अनियंत्रित खो बैठा और सड़क किनारे…

Read More

बच्चों के उत्पीड़न पर विभाग सख्त

ऊना। स्कूल में बच्चों के उत्पीड़न पर विभाग सख्त हो गया है। शिमला के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा की दो छात्राओं की पिछले वर्ष 24 सितंबर को मौत हो गई थी। आरोप लगे थे कि स्कूल प्रशासन की ओर से मानसिक और शारीरिक तौर पर उत्पीड़न के बाद दोनों बच्चियों की मौत हुई। इस पर राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के अतिरिक्त कार्यभारी तथा उच्च शिक्षा उपनिदेशक रमेश विद्यार्थी ने शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश एवं राष्ट्र्रीय बाल…

Read More

ओवर लोड माल ढो रहे आठ टिप्पर जब्त

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल से पंजाब को रेत बजरी से भरे टिप्परों में ओवर लोडिंग का सिलसिला रोके नहीं रुक रहा है। बीती रात को 10 बजे से एक बजे के बीच ऊना जिला के अलग अलग ठिकानों पर निरीक्षण के दौरान आरटीओ ऊना ने आठ ऐसे टिप्परों को जब्त किया है जिनमें रेत बजरी को ओवर लोडिंग से पंजाब ले जाया जा रहा था। आरटीओ ऊना रमेश चंद ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। जब्त किए गए टिप्परों के मालिकों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद…

Read More

पंजाब में डटी ऊना पुलिस की टीम

ऊना। जिला ऊना पुलिस की एक टीम पंजाब में डटी हुई है। टीम बसोली में युवती से रेप के बाद हत्या के मामले की छानबीन कर रही है। सप्ताह भर पहले बसोली में संदिग्ध अवस्था में युवती का शव बरामद हुआ था। युवती से दुराचार के बाद उसकी हत्या करके उसे बसोली में पहाड़ी से फेंका गया था। पुलिस का मानना है कि यह वारदात का शिकार युवती पंजाब राज्य की हो सकती है। इस वारदात से उपजी सनसनी बरकरार है। धार्मिक स्थल पीरनिगाह में बढ़ती वारदातों से स्थानीय लोग…

Read More

घायल हुए तो 75 हजार का मुआवजा

अंब(ऊना)। स्थानीय विश्राम गृह में इंटक कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगतराम शर्मा ने की। इस दौरान बोर्ड सदस्य जगतराम ने सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने के बाद पंजीकृत कामगारों के बोर्ड की ओर से कई बीमा एवं स्वास्थ्य योजनाएं स्वीकृत की गई हैं जिसके अंतर्गत पति-पत्नी एवं…

Read More

27.72 करोड़ से मिलेगा पानी

टाहलीवाल (ऊना)। बाथू में 27.72 करोड़ की लागत से बनने वाली बीत कृ षि सिंचाई उठाऊ योजना के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने विस्तृत प्राक्कलन केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। प्रदेश सरकार ने भी इस योजना के लिए अलग से 7.29 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया है। इस योजना के बनने से बीत क्षेत्र के आठ गांवों की 922 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी जिससे बीत क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे। विस क्षेत्र के बीत में कृषि सिंचाई के लिए बाथू में स्वां में…

Read More

मनचले चालक की छितरपरेड

मुबारिकपुर (ऊना)। महिला से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने मुबारिकपुर में एक बस चालक की छितरपरेड कर डाली। जबकि एक अन्य युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उपमंडल के मुबारिकपुर चौक पर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार देर शाम भी छेड़खानी के मामले में लोगों ने एक मनचले युवक की खूब खबर ली। हुआ यूं कि रविवार देर शाम एक निजी बस जालंधर से चिंतपूर्णी आ रही थी जिसमें सवार एक महिला से मुबारिकपुर के निकटवर्ती गांव के युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर…

Read More