जल बिना मुश्किल में घिरी जिंदगी

अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत भैरा, शिवनगर और धंदड़ी में पानी को लेकर हाहाकार मचती जा रही है। पीने को पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। उन्होंने मामले को जिला प्रशासन के समक्ष उठाने की बात कही है। ग्राम पंचायत भैरा में लोगों को रोज पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान अंजना कुमारी, प्रकाश सैणी, सुरेंद्र सैणी, हरभजन, राजेश चंद्र, राजा राम, सर्वजीत सैणी ने बताया कि उनके घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही…

Read More

ससुरालियों ने जला दी विवाहिता

दौलतपुर चौक (ऊना)। पिरथीपुर गांव की सपना कुमारी पुत्री मस्तान सिंह 23 को बुधवार सुबह गांववासियों ने नम आंखाें से विदाई दी। सपना के पिता मस्तान सिंह एवं भाई राजकुमार ने बताया कि सपना की शादी 2 जून 2009 को मुकेरियां (पंजाब) के गांव दरिया कमाहीदेवी के राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय देस राज से हुई थी। शुरू से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाता रहा, लेकिन सपना अपने पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रताड़ना सहती रही। मस्तान सिंह ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने…

Read More

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 9 लाख ठगे

ऊना। जिला मुख्यालय के टक्का रोड निवासी युवक से विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठग लिए गए। युवक ने मामले के संदर्भ में एसपी ऊना केसी शर्मा को शिकायत पत्र सौंप दिया है। जबकि एसपी ने भी मामले को सदर थाना प्रभारी के सुपुर्द कर छानबीन करने के निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक के साथ लाखों की ठगी करने के आरोपी महिला और पुरुष दोनों पंजाब के सीमांत कस्बा नंगल के निवासी हैं। बहरहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर…

Read More

स्वां परियोजना पर खर्च होंगे 100 करोड़

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वां नदी एकीकृत जलागम प्रबंधन परियोजना के तहत आगामी दो साल में परियोजना क्षेत्र के अधीन आने वाले गांवों में विभिन्न विकासात्मक, पर्यावरण संरक्षण एवं जीविकोपार्जन गतिविधियों पर 100 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। परियोजना प्रबंधन की ओर से हरोली विधानसभा क्षेत्र के 300 परिवारों को इस साल सोलर कुकर भी प्रदान किए जाएंगे। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को रामपुर में परियोजना के तहत 40 लाख की लागत से निर्मित संकाय विश्राम कक्ष का लोकार्पण किया और पौने दो करोड़ की…

Read More

सड़क हादसों में 5 घायल, तीन गंभीर

अंब (ऊना)। मैड़ी रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दंपति सहित चार वर्षीय बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र दिलीप सिंह निवासी मुकेरियां अपने स्कूटर नंबर पीबी-02 के-2850 पर अपनी पत्नी एवं बच्ची…

Read More

रोजगार पाने को ऊना पहुंचे 900 युवा

ऊना। जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड स्थित नए आईटीआई परिसर में बुधवार को आईटीआई प्रशिक्षितों के लिए मारुति सुजुकी की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। रोजगार के लिए प्रदेशभर से 900 युवाओं ने ऊना में दस्तक दी। आईटीआई के प्रधानाचार्य सीआर डांगी ने बताया कि इस दौरान सुबह के सत्र में युवाओं की लिखित परीक्षा ली गई। जिसे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एचआर प्रबंधक राजेश मिश्रा एवं उनकी टीम ने परीक्षा संचालित की। इसके बाद युवाओं के साक्षात्कार लिए गए। सीआर डांगी ने बताया कि साक्षात्कार…

Read More

मदनपुर हत्याकांड ः स्कूटर नंबर पर टिकी है जांच

ऊना। मदनपुर में युवती की हत्या कर जंगल में फेंकी गई लाश के मामले में ऊना पुलिस ने पंजाब के जालंधर शहर पर फोकस किया है। जहां एक स्कूटर के नंबर के इर्द-गिर्द ही मर्डर केस की जांच टिक गई है। हालांकि, युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को आरंभिक छानबीन में युवती को हिमाचल के ऊना में लाने वाले का सुराग अवश्य मिला है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती का कत्ल भी मदनपुर में ही किया गया है। युवती के मर्डर…

Read More

पंजाब की तर्ज पर मांगे वित्तीय लाभ

ऊना। हिमाचल प्रदेश होमगार्ड कल्याणकारी संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मुकेश जसवाल ने सरकार से आग्रह किया है कि होमगार्ड जवानों को नियमित करने के लिए कानून बनाया जाए। होमगार्ड जवान 25 से 30 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन लेने वाले कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मात्र 225 रुपए दैनिक भत्ता लेकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार होमगार्ड जवानों को प्रदेश में सेवाएं देने के साथ देश के अन्य राज्यों में भी चुनाव आदि के लिए भेजती रहती है, लेकिन वर्षों से उपेक्षित इस वर्ग की किसी सरकार…

Read More

तारा सिंह की जिलाध्यक्ष पद पर हैट्रिक

ऊना। स्थानीय विश्रामगृह में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की जिला इकाई का चुनाव करवाया गया। चुनाव निर्वाचन चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और सहायक निर्वाचन चुनाव अधिकारी रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए तारा सिंह को लगातार तीसरी बार चुन लिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में बाल कृष्ण को चुना गया है। राम लाल कलसी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष विमला देवी एवं तारा चंद नियुक्त किए गए। वित्त सचिव राम स्वरूप, जबकि प्रेस सचिव…

Read More

मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी तल्ख

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन अंब इकाई की ओर मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा एवं महामंत्री हीरा लाल वर्मा ने की। इस दौरान यूनियन के नेताओं ने कहा कि बिजली बोर्ड की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, कर्मचारियों की घटती संख्या गंभीर चुनौती बन गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इन मुद्दाें पर विचार-विमर्श कर शीघ्र ही इसका समाधान करेगी। बिजली बोर्ड के ढांचे में पिछले 30 साल में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। वही उपभोक्ताओं की संख्या…

Read More