मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को प्रस्तावित उद्योग संघ के चुनाव उद्यमियों की आपसी गुटबाजी की भेंट चढ़ गए। नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। दिनभर माहौल शांत रहा, लेकिन जैसे ही सीआर कौशल गुट की ओर से यह खबर आई कि वह नई कार्यकारिणी के गठन का ऐलान करने वाले हैं तो विरोधी खेमे के उद्यमियों ने भी चुनाव स्थल की ओर कूच कर दिया। सपाटिया गुट के समर्थक उद्यमियों के सेवा सदन में पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों गुटों के बीच आपसी तनातनी…
Read MoreCategory: Una
727 सुरक्षा कर्मियों पर जेबकतरे भारी
भरवाईं (ऊना)। चैत्र नवरात्र मेलों के दौरान मेला क्षेत्र में सक्रिय जेब करते यहां तैनात 727 सुरक्षा कर्मियों पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। बीते दो दिन में आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जेबें काटे जाने की शिकायतें मंदिर न्यास कार्यकाल में पहुंच चुकी हैं। अभी तक एक भी जेब कतरा पकड़ में नहीं आ सका है। पंजाब के मुकेरियां के एक श्रद्धालु का लगभग 35 हजार रुपए मूल्य का फोन भीड़ में किसी ने साफ कर डाला है। श्रद्धालु राम कुमार निवासी मुकेरियां परिवार सहित माता के दर्शनों के…
Read Moreस्वां चैनलाइजेशन को 10 करोड़ जारी
दुलैहड़ (ऊना)। टाहलीवाल से बाथड़ी तक स्वां चैनलाइजेशन के लिए 10 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बीत क्षेत्र के खेतों की प्यास बुझाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष के बजट में 8 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह बात उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। बताया कि दुलैहड़ में भव्य स्टेडियम के निर्माण के लिए 1 करोड़ 5 लाख 33 हजार की राशि मंजूर की गई है, जिसमें से 30 लाख की पहली किस्त जारी कर दी गई है। पांच साल तक पूर्व भाजपा सरकार ने इस…
Read Moreबीडी शर्मा फि र एसोसिएशन के अध्यक्ष
ऊना। विलेज अरनियाला सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बागडोर एक बार फिर बीडी शर्मा को सौंप दी गई है। तीन वर्ष के लिए चुनी गई इस इकाई में महासचिव का पद दोबारा देवराज सैणी को सौंप दिया गया है। इससे पूर्व बैठक का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष बीडी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों अमरनाथ और बलदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। महासचिव देवराज सैणी ने एसोसिएशन के पिछले वर्ष के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। जबकि पुरानी समिति को भंग कर नए…
Read Moreचार सदस्यीय चुनाव समिति का इस्तीफा
मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र में 16 अप्रैल को प्रस्तावित उद्योग संघ के चुनाव को लेकर पैदा हुए विवाद के चलते चार सदस्यीय चुनाव समिति ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जिससे अब मैहतपुर उद्योग संघ की चुनावी प्रक्रिया पर संकट के बादल छा गए हैं। चुनाव समिति के प्रमुख सदस्य विजय लॉ ने सामूहिक त्याग पत्र दिए जाने की पुष्टि की है। चुनाव समिति ने अपना इस्तीफा मैहतपुर उद्योग संघ के निवर्तमान दोनों अध्यक्षों को सौंप दिया है। औद्योगिक क्षेत्र में संघ के परस्पर दो-दो अध्यक्षों के 31 मार्च को…
Read Moreएक ट्राली रेत के वसूल रहे दो हजार
मुबारिकपुर (ऊना)। स्वतंत्र किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर सीता राम, ठाकुर होशियार सिंह, देवराज, केवल सिंह, बलदेव सिंह, रशपाल सिंह ने कहा कि उपमंडल अंब में स्थापित स्टोन क्रशर महंगे दामों पर रेत एवं बजरी बेच कर स्थानीय लोगाें को लूट रहे हैं। उपमंडल की खड्डों में रातों रात जेसीबी से खनन किया जा रहा है। ठाकुर सीता राम ने कहा कि लोगों को दो हजार रुपए प्रति 100 फुट तक रेत स्टोन क्रशर से खरीदना पड़ रहा है। उपमंडल अंब में खनन माफिया का इतना बोलबाला है कि यदि कोई…
Read Moreमहिला समेत तीन लोग जख्मी
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रामपुर और पंजावर क्षेत्र के ईसपुर में हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें से दो को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने भी दोनों हादसों के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी महिला सुलोचना देवी पत्नी बिहारी लाल शनिवार सुबह सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप…
Read Moreबाइक-ट्रक भिड़ंत, दो युवकों की मौत
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। तनोह में शनिवार बाद दोपहर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा ट्रक और बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत के चलते हुआ है। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन आरंभ कर दी है। जबकि, दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार बाद दोपहर लठियाणी की ओर से आ…
Read Moreछिन्नमस्तिका धाम पहुंचे 55 हजार
भरवाईं (ऊना)। बैसाखी पर्व और संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी के दरबार में लगभग 55 हजार श्रद्धालुओं ने शीश झुकाकर सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार को माता के दर्शन करने वाले भक्तों की लाइन एक किलोमीटर लंबी जा पहुंची। माता के भक्तों को भवन तक पहुंचने में 3 से 4 घंटे का समय लग रहा था। श्रद्धालु कतारों में माता की भेंटें गाकर माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। कुछ लंगर संचालक माता के भक्तों को जो लाइन में दर्शनों को खडे़ थे, उन्हें खाद्य वस्तुओं और शीतल जल की…
Read Moreचिंतपूर्णी में दो दिन में चढ़ा 13.20 लाख का चढ़ावा
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी माता के मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान अब तक 13 लाख 20 हजार 175 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ा है। जबकि, 183 ग्राम सोना भी श्रद्धालुओं ने माता को भेंट किया है। 875 ग्राम चांदी अर्पित की है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि चैत्र नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। शनिवार को विभिन्न राज्यों से आए 55 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र पिंडी के दर्शन किए। 14 अप्रैल रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचे की उम्मीद…
Read More