दौलतपुर चौक (ऊना)। तलवाड़ा रोड पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर तस्करी के लिए पंजाब ले जाई जा रही अवैध लकड़ी बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस ने कांगड़ा जिला निवासी गाड़ी चालक को हिरासत में लिया है। जबकि, घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। चालक से लकड़ी के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना दौलतपुर चौक पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह ने बुधवार सुबह दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रोड पर टीम सहित नाकेबंदी की…
Read MoreCategory: Una
कैहलवीं में पानी न मिलने से मुश्किल
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल की तनोह पंचायत के गांव कैहलवीं में पानी की परेशानी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पांच दिन से कैहलवीं में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं मिल रही है। तीसरे दिन सप्लाई में भी एक घंटे से ज्यादा पानी गांववासियाें को नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनकी इस समस्या का पता है, लेकिन आज तक कोई पुख्ता हल नहीं निकाला गया है। कैहलवीं गांव की जनता के मुताबिक अप्रैल…
Read More17 वर्षीय युवक ने मौके पर तोड़ा दम
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रक्कड़ में ट्राला और स्कूटर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटर सवार 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्राला चालक फरार चल रहा है। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से…
Read Moreपति गिरफ्तार, ससुराल पक्ष ने मोड़ा मुंह
ऊना। अपने वतन बांग्लादेश को छोड़ भारत में शादी करने वाली महिला को मुसीबतों ने घेर लिया है। गर्भ में नन्ही सी जान पल रही है। पति हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। ससुराल पक्ष उसे घर ले जाने को तैयार नहीं है। हालात ऐसे हैं कि इन दिनों वह मैहतपुर में किसी के घर पनाह लेकर रह रही है। पुलिस के कहने पर इंसानियत के नाते सिर्फ एक माह के लिए महिला को पनाह देने वालों ने भी अपना फर्ज दो माह तक बखूबी निभा दिया है।…
Read Moreबाइक ने बालिका को मारी टक्कर
अंब (ऊना)। अठवां मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार 11 वर्षीय बालिका को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बालिका बुरी तरह से जख्मी हो गई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की छानबीन आरंभ कर दी हैै। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह नेहा निवासी अंब अंदौरा सड़क किनारे पैदल जा रही थी। अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार से चलते हुए उसे टक्कर मार दी। जिसमें नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई…
Read Moreचंदपुर, कर्मपुर में जलसंकट से मुसीबत
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विस क्षेत्र के तहत गांव चंदपुर, कर्मपुर में पिछले आठ दिन से पेयजल न मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। आलम यह है कि लोगों को दूरदराज के क्षेत्रों से पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। इधर, पेयजल आपूर्ति ठप होने के पीछे विभाग पेयजल योजनाओं से कॉपर केबल चोरी होने का कारण बता रहा है। ग्रामीणों से विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। चंदपुर के ग्रामीणाें शिव कुमार, बलवीर सिंह, केवल सिंह, उमेश कुमार, गुरमीत सिंह,…
Read Moreमाता-पिता के खिलाफ एएसपी से शिकायत
ऊना। अंब उपमंडल के गगरेट की एक नवविवाहिता ने अपने ही माता-पिता पर तंग करने का आरोप लगाते हुए एएसपी ऊना के कार्यालय में दस्तक दे दी। युवती ने हाल ही में अपनी मर्जी से शादी की है। जिस पर उसके परिजनों को कड़ा ऐतराज है। उधर, एएसपी राकेश सिंह ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एएसपी राकेश सिंह के कार्यालय में नवविवाहित दंपति ने हाजिरी लगाकर सुरक्षा प्रदान करने और बेवजह की परेशानी से पीछा छुड़ाने की गुहार लगाई।…
Read Moreपुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
ऊना। बसाल में रास्ते के निर्माण कार्य को लेकर उठे विवाद पर पुलिस की भूमिका को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि पुलिस पंचायत का सहयोग करने की बजाय उन्हें तंग कर रही है। इसी को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत लोअर बसाल के प्रधान रवि कुमार की अध्यक्षता में अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों और दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी के दरबार में इंसाफ की गुहार लगाई है। प्रधान ने बताया कि पंचायत में एक स्थान पर रास्ते का निर्माण किया जा रहा है।…
Read Moreराज कुमार शर्मा को मंडल की कमान
दौलतपुर चौक (ऊना)। पेंशनर कल्याण संघ मंडल गगरेट की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर दौलतपुर चौक में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। राज कुमार शर्मा को अध्यक्ष जबकि ओमराज कंवर को महासचिव चुना गया। जबकि तरसेम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांता रानी, महावीर शर्मा एवं प्रकाश चंद को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कैलाश कुमार सहसचिव, सतदेव कंवर वित्त सचिव, जगवीर को ऑडिटर, मदन लाल शर्मा, ऊषा रानी, संतोष कुमारी, सत्या देवी, वीर सिंह, राजेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चुना गया है।…
Read Moreमंदबुद्धि किशोरी से दुराचार
ऊना/दुलैहड़। समीपवर्ती क्षेत्र में 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। वहीं किशोरी को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम मंदबुद्धि किशोरी के माता-पिता कहीं गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इस बात का पता स्थानीय लोगों को लग गया। जिसके चलते आरोपी क्षेत्र से भाग गया। इसके बाद घर पहुंचे…
Read More