बाइक सवार पर झपट पड़ा तेंदुआ

लठियाणी (ऊना)। कौसरियां गांव में बुधवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। चलती बाइक पर तेंदुए के झपटने से कारोबारी नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे काफी चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्र के निजी चिकित्सालय में उपचार दिलवाया गया। तेंदुए के इस प्रकार हमला करने से क्षेत्र के लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से इस खौफ से निजात दिलाने की मांग की है। पिछले दिनों इसी क्षेत्र के एक घर…

Read More

छात्रों को नशे से दूर रहने की नसीहत

ऊना। कल्याण माउंट शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान छात्रों ने धार्मिक एवं देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए। स्कूल के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी सत्यभूषण शास्त्री ने भगवान हनुमान के ब्रह्मचर्य व्रत पर प्रकाश डाला। बताया कि ब्रह्मचर्य ही सुखी जीवन का आधार है। उन्होंने छात्रों को ब्रह्मचारी के रूप में शिक्षा ग्रहण करने तथा जीवन भर नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलवाई। प्रो. खुशीराम शर्मा ने संस्था की ओर से छपवाई कल्याण सत्संग वाटिका नामक…

Read More

रिहायशी मकान और गौशाला राख

अंब (ऊना)। बेहड़ जस्वां के चक्क गांव में अग्निकांड से एक मकान और गौशाला राख हो गई है। आग से चार लाख के नुकसान का अनुमान है। गर्मी की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। वीरवार को उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत बेहड़ जस्वां के वार्ड नंबर 5 के गांव चक्क में एक खडपोश मकान अचानक धू-धू कर जलने लगा। उस वक्त घर के सभी लोग खेतों में गए हुए थे। आग ने मकान के साथ सटी गौशाला को भी अपनी…

Read More

दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

बंगाणा (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने बुधवार देर शाम बंगाणा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत से दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इसी प्रकरण में क्षेत्र की एक अन्य महिला पर भी जल्द गाज गिरने वाली है। बहरहाल 19 अप्रैल को हुई इस शिकायत पर 6 दिन बाद बंगाणा पुलिस ने कदम उठा ही लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे भी पीड़िता की ओर से न्याय पाने के लिए एसपी दरबार में हाजिरी भरने को अहम बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में…

Read More

महिला ने निगला जहरीला पदार्थ

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत कटौहड़ खुर्द में विवाहिता ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण महिला की हालत गंभीर हो गई है। महिला को परिजनों ने गंभीर हालत में खंड चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पेट में दर्द हो रहा था। जिस कारण उसने गलत पदार्थ का सेवन कर लिया।…

Read More

हाईकोर्ट के फैसले से कर्मचारी गदगद

ऊना। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने हाईकोर्ट के कर्मचारियों के लिए नियुक्ति, नियमितीकरण या प्रमोशन के मामले में उम्र, शिक्षा और सेवाकाल से संबंधित किसी भी प्रकार की छूट देने पर लगाई गई रोक हटाने के फैसले का स्वागत किया है। महासंघ जिला इकाई के प्रेस सचिव रमेश ठाकुर ने कहा कि कई दैनिक भोगी कर्मचारी अपना सेवाकाल पूरा होने के बाद उम्र एवं शिक्षा की शर्त पूरी न होने से नियमित नहीं हो रहे थे। अब ऐसे कर्मचारियों को हाईकोर्ट के फैसले से उम्मीद जगी है। जिला इकाई के चेयरमैन…

Read More

डिपो संचालन समितियां सरकार से नाराज

अंब (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी डिपुओं में नान सब्सिडाइज्ड वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध पर विचार को लेकर की जा रही बयानबाजी पर डिपो संचालन समितियां भड़क उठी हैं। समिति अध्यक्षों में देसराज, शिव स्वरूप, रमेश चंद, शमशेर सिंह, बलदेव सिंह, जोगिंद्र पाल सहित विभिन्न सभाओं के सचिवों में चैन सिंह, राज कुमार, विनोद, सुरजीत, रविंद्र ने बताया कि पीडीएस की वस्तुओं के साथ डिपुओं में सस्ती दर पर उद्योगों से जो कुछेक वस्तुएं खरीद कर बेची जाती हैं, उनका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलता…

Read More

गैर उद्यमियों की समिति कराए चुनाव

मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर उपजा विवाद अभी शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। 16 अप्रैल को उद्योग संघ के चुनाव को लेकर स्थानीय उद्यमियों के आपसी विवाद के बाद चुनाव नहीं हो पाए हैं। लेकिन, सेवा सदन में जमा हुए उद्यमियों ने विवाद को खत्म करने के लिए आम सहमति से नई कार्यकारिणी बनाने के अहम सुझाव दिए हैं। बढ़ते तनाव को शांत करने के लिए उद्यमियों ने एक माह के भीतर हाउस बुलाकर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने का निर्णय…

Read More

गोलमाल की राशि उगाहने के आदेश

ऊना। जिले के बंगाणा विकास खंड के जोल क्षेत्र के तहत पड़ती एक ग्राम पंचायत के प्रधान एवं पंच पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के चलते गाज गिर गई है। लोकपाल मनरेगा की रिपोर्ट में पंचायत प्रधान और वार्ड पंच को अनियमितता का दोषी करार दिए जाने के बाद इनसे सरकारी धन की रिकवरी किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दोनों को एक-एक हजार रुपए जुर्माना भी किया गया है। लोकपाल मनरेगा शांति शर्मा ने मामले की छानबीन करने के बाद प्रधान को गोलमाल का दोषी…

Read More

पानी के लिए बहाना पड़ रहा पसीना

मुबारिकपुर (ऊना)। विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत सिद्ध चलेहड़ के वार्ड नंबर-3 में पेयजल आपूर्ति को लगाया गया एक मात्र हैंडपंप पिछले छह माह से खराब पड़ा है। जिसके चलते लोगों को पेयजल का जुगाड़ करने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग नलों के माध्यम से घर-द्वार पर पानी देना तो दूर उनके लिए लगाए गए हैंडपंप से भी पानी उपलब्ध करवाने में नाकाम रहा है। विभाग की अनदेखी के कारण विशेष रूप से महिला शक्ति में खासा रोष देखा जा रहा है। महिला मंडल सचिव…

Read More