जमीन को लेकर बहन-भाइयों में जंग

ऊना। पंडोगा में जमीन को लेकर भाइयों और बहन में जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। वारदात के संदर्भ में दोनों गुटों की शिकायतों पर पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। दोनों गुटों में से 8 महिलाओं सहित दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिधारी लाल पुत्र गुरदास राम निवासी क्यारियां ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार देर शाम जब वह अपने खेतों में फसल इकट्ठी करने के बाद घर आया तो रोशन…

Read More

ऊना में युवतियों के कत्ल से खौफ

ऊना। महिला वर्ग को सुरक्षित करने के लिए ली जा रही कसमें, उन्हें सुरक्षित करने के लिए किए जा रहे दावे, सब बेकार साबित हो रहे हैं। ऊना जिले में एक माह में दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाशों से सनसनी फैली हुई है, लेकिन यह महिलाएं कौन हैं और इनका कत्ल किसने किया है, इसका पुलिस तंत्र पता नहीं लगा पाया है। 29 मार्च 2013 को पीरनिगाह क्षेत्र के मदनपुर बसोली में भी करीब 24-25 साल की युवती की लाश बरामद हुई थी। जिसकी शिनाख्त करने में…

Read More

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भरवाईं (ऊना)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के कपाट रात 2 बजे ही खोल दिए थे। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान का कहना है कि गर्मी के मौसम देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे पानी की छबीलें लगाई गई थीं। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए थे। रविवार के दिन श्रद्धालुओं के जत्थे झंडे लेकर माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर की…

Read More

सड़कों में गड्ढे, किनारों पर भांग

मैहतपुर (ऊना)। सड़काें पर गड्ढे और किनारों पर भांग, कुछ ऐसी ही कहानी बयां करती हैं ऊना जिला के सरहदी क्षेत्र मैहतपुर की संपर्क सड़कें। इनकी दशा को देख नहीं लगता कि विभाग ने कभी इनकी सुध लेने की जहमत उठाई हो। मैहतपुर-संतोषगढ़ संपर्क सड़क जिसे प्रदेश में पहला डबल लिंक रोड का दर्जा देकर पौने तीन करोड़ रुपये से बनाया गया है, एक साल के अंदर ही विभाग को पैच लगाकर इस मार्ग पर पडे़ गड्ढों को ढकना पड़ा। रेलवे स्टेशन से आगे संतोषगढ़ तक इस अहम संपर्क सड़क…

Read More

बिजली कीमतें बढ़ाने के खिलाफ हल्ला

ऊना। प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने विरोध का शंखनाद फूंक दिया है। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई अहम बैठक के दौरान भाजपाइयों ने कई मामलाें को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की। जबकि प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सत्ती ने कहा कि यदि जल्द ही प्रदेश सरकार ने बिजली की बढ़ाई हुई कीमतों को वापस न लिया तो भाजपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन शुरू करेगी। उन्हाेंने अवैध…

Read More

चीनी हरकतों पर शिवसेना तल्ख

मैहतपुर (ऊना)। भारत-चीन सीमा पर आपसी तनातनी को लेकर युद्ध की आशंका बढ़ गई है, लिहाजा इस पर केंद्र सरकार को जल्द संजीदगी दिखानी होगी। प्रदेश शिवसेना ने चीनी हरकतों पर खेद जताया है। शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने बुुधवार को कहा कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच आपसी तनातनी खतरनाक मोड़ ले सकती है। लद्दाख में चीनी सैनिकों की बढ़ती घुसपैठ पर शिवसेना ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। वशिष्ठ ने कहा कि 2010 के बाद अब तक 600 से भी ज्यादा…

Read More

बंगाणा में बेचे नंबर से मांगी फिरौती!

ऊना। बंगाणा में बेचे सिम कार्ड नंबर से पंजाब में फिरौती मांगी गई है। इसका पता तब चला जब पटियाला (पंजाब) पुलिस नेे ऊना में दबिश देकर टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इसी युवक के हाथों बिकी एक सिम के तार पंजाब में फिरौती मांगने के केस से जुड़े हैं। हालांकि यह मामला कब का है, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पटियाला पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को वापस भेज दिया…

Read More

पुलिस अधिकारी ने निगला जहरीला पदार्थ

ऊना। जिले में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी ने वीरवार को कोई संदिग्ध पदार्थ निगल लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अधिकारी को गंभीर हालत में ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया था। जहां से नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक अधिकारी की ओर से निगले पदार्थ के संदर्भ में कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लिहाजा पुलिस ने अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। यह…

Read More

महिला से मारपीट और छेड़छाड़ पर जेल

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-3 के न्यायाधीश गौरव कुमार की अदालत ने महिला से छेड़छाड़ के मामले पर फैसला सुनाते हुए एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए छह माह कारावास और 3 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। सहायक जिला न्यायवादी नितिन कुमार ने बताया कि 6 जुलाई 2008 को बढेड़ा गांव की एक महिला अपनी सास के साथ खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान राजपाल पुत्र प्रीतम दास निवासी बढेड़ा ने वहां आकर उनके साथ गाली-गलौज करना आरंभ कर दिया।…

Read More

करोड़ों के आश्वासन, पैच वर्क से लीपापोती

संतोषगढ़ (ऊना)। लाखों-करोड़ों की राशि खर्च किए जाने की घोषणाओं के बावजूद सड़काें की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। संपर्क मार्गों की दशा सुधारा जाना तो दूर की बात है, मुख्य सड़कों पर भी पैच वर्क से काम चलाया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के चार माह गुजर जाने के बाद भी संतोषगढ़ क्षेत्र की सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। जिला एवं प्रदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र को पंजाब एवं चंडीगढ़ मार्ग…

Read More