बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के तूतडू में आधा दर्जन युवकों ने एक डीजे आपरेटर युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के लिखित बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी लखरूंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात वह अपना डीजे सैट लेकर छतैहड़ गांव में शादी में गया हुआ था। जहां पर कुछेक लोगों के साथ उसकी किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। लेकिन, वहां पर लोगों…
Read MoreCategory: Una
हथियारों से लैस लुटेरों ने जलाई बाइक
गगरेट (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर पंजाब-हिमाचल सीमा पर बसे मंगूवाल में पांवड़ा गांव के एक व्यक्ति को हथियारों से लैस कुछ लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि, व्यक्ति ने लुटेरों के चंगुल से निकल कर जान बचा ली, लेकिन वारदात में अज्ञात लुटेरों ने उसकी बाइक को आग लगा दी। मामले के संदर्भ में पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात के चलते गगरेट क्षेत्र के लोगों में खौफ है। कुछ ही दिन पूर्व मवा कहोलां में भी एक युवक को घायल कर उसकी…
Read Moreबारूद’ के ढेर पर बैठे हजारों लोग
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों के हजारों बाशिंदे इस समय आग के ढेर पर बैठे हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र के जंगलों में हर साल आग से करोड़ों की वन संपदाओं सहित लोगों की संपत्तियां तक राख हो चुकी हैं, लेकिन लोगों को आग से बचाने के मामले में सरकारें मौन हैं। प्रशासन भी इस मसले पर कुछ कहने को तैयार नहीं है। ऊना से 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर बसे कुटलैहड़ के गांवों में किसी भी आग की घटना के दौरान दमकल विभाग को बुलाया जाता…
Read Moreरमेश बने पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ खंड अंब का चुनाव देवी मंदिर में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने की। पिछली सभा को प्रधान रमेश भारद्वाज ने भंग किया तथा नई कार्यकारिणी का गठन आरओ कृपाल सिंह डढवाल तथा एआरओ रोशन लाल चौधरी की देखरेख में किया। जिसमें रमेश भारद्वाज को अध्यक्ष, जगदीश राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करीम बीबी एवं निक्का राम को उपाध्यक्ष चुना गया। देवराज शांडिल को महासचिव, रोशन लाल शर्मा को संयुक्त सचिव, आज्ञा राम शास्त्री को प्रेस सचिव, मदन लाल को संगठन सचिव, जगदीश राम…
Read Moreनंगड़ा में मारपीट के दोषी को कैद
ऊना। नंगड़ा में वर्ष 2008 के दौरान हुई मारपीट की एक घटना के आरोपी को दोषी करार देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश तोमर की अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत कारावास भुगतने और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सरकार की ओर से मामले की पैरवी करने वाले लोक अभियोजक आत्मा राम ने बताया कि 2 सितंबर 2009 को रमेश चंद पुत्र कांशी राम निवासी नंगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसकी पत्नी राम कली अपनी पशुशाला में बैठे थे। इसी दौरान नंगड़ा का ही निवासी…
Read Moreनंगड़ा में मारपीट के दोषी को कैद
ऊना। नंगड़ा में वर्ष 2008 के दौरान हुई मारपीट की एक घटना के आरोपी को दोषी करार देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश तोमर की अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत कारावास भुगतने और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सरकार की ओर से मामले की पैरवी करने वाले लोक अभियोजक आत्मा राम ने बताया कि 2 सितंबर 2009 को रमेश चंद पुत्र कांशी राम निवासी नंगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह और उसकी पत्नी राम कली अपनी पशुशाला में बैठे थे। इसी दौरान नंगड़ा का ही निवासी…
Read Moreअवैध वसूली पर उतरे निजी कालेज
ऊना। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बीएड के अगले सत्र से फीस वृद्धि का निर्णय लिया गया है, लेकिन ऊना में कुछ निजी कालेजों ने वर्तमान सत्र में बीएड कर रहे छात्र-छात्राओं से हजारों रुपए की वसूली शुरू कर दी है। एक कालेज की ओर से तो एक सप्ताह के भीतर छात्रों से अतिरिक्त पैसे देने की मांग की गई है। जबकि, दूसरे कालेज ने एक कदम आगे रहते हुए फीसें वसूलनी भी आरंभ कर दी है। वहीं, निजी संस्थानों से बीएड कर रहे छात्र इस समय खुलकर कालेज प्रबंधकों…
Read Moreइंतकाल के मामले लंबित न रखें : डीसी
बंगाणा (ऊना)। उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने शुक्रवार को बंगाणा में जिलास्तरीय राजस्व अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बंगाणा में राजस्व अधिकारियों की बैठक करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि स्थानीय परिस्थितियों और समस्याओं को जानने का मौका मिले। भविष्य में यह बैठक उपमंडल सहित अन्य तहसील मुख्यालयों में भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और विकासात्मक कार्यों में भी दक्षता…
Read Moreक्लास रूम को सजाने में नहीं छोड़ी कसर
हरोली (ऊना)। पंडोगा स्थित केसी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा सज्जा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी सोलह कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं को खूब सजाया। कक्षाओं को तीन वर्गों में विभाजित किया गया। पहले वर्ग में नर्सरी से पहली कक्षा के बच्चे, दूसरे वर्ग में दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे और तीसरे वर्ग में छठी से नौवीं कक्षा तक के बच्चों को शामिल किया गया। बच्चे साज सज्जा का सामान भी साथ लेकर आए थे। बच्चों ने अपनी-अपनी…
Read Moreमलाहत में फंदे से लटका युवक
ऊना। मलाहत में शनिवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर डाला। समय रहते युवक के इस कदम का परिजनों और अन्य लोगों को पता लगने के चलते उसे फंदे से उतार लिया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फंदे से उतारे जाने के बाद युवक को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। लेकिन, उसके परिजन उसे चंडीगढ़ स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए हैं। पुलिस से प्राप्त…
Read More