कौन रोकेगा पानी की बर्बादी

दुलैहड़ (ऊना)। गर्मियां शुरू होते ही हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीत एरिया में पानी की समस्या से जनता मुश्किल में है। दूसरी तरफ विभाग टूटी हुई पाइपों को दुरुस्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। विभाग के कर्मी जनता को पानी बर्बाद न करने की हिदायतें देता रहते हैं, लेकिन स्वयं अपनी ड्यूटी को लेकर कोताही बरतें तो इन्हें कौन समझाए। दुलैहड़ सोसायटी के पास पिछले कई दिन से पानी सप्लाई पाइप टूटी हुई है। जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ…

Read More

पुली से टकराई बाइक, चार युवा जख्मी

ऊना। ईसपुर में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में चार युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर हादसे के संदर्भ में बाइक चालक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। सभी युवक होशियारपुर जिले के पोसी गांव के निवासी हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बलविंद्र सिंह निवासी पंडोरी, दीपक और कुशल निवासी पोसी अपने एक अन्य…

Read More

कैसा पीएचसी, खून जांच तक की सुविधा नहीं

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत संतोषगढ़ का दर्जा बढ़ाकर चाहे नगर पालिका कर दिया हो, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं से संतोषगढ़ अभी भी पिछड़ा हुआ है। संतोषगढ़ पीएचसी में उपचार होना तो दूर लोगों को रक्त जांच करवाने की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। उपचार करवाने के लिए लोगों को या तो निजी क्लीनिकों में धन लुटाने को विवश होना पड़ता है, या फिर पंजाब के कस्बा नंगल स्थित बीबीएमबी और एनएफएल के अस्पतालों में जाकर धक्के खाने पड़ते हैं। हालत यह है कि पीएचसी में मात्र…

Read More

हजारों लोगों की सेहत से दगा

ऊना। शीतल पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांचे बिना मार्केट में सप्लाई किया जा रहा है। इनके इस्तेमाल से आपको फायदा होता है या नुकसान, इससे मुनाफाखोरों को कोई लेना-देना नहीं है। जिला में अक्सर लोग भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए इन शीतल पेय पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। मगर वे नहीं जानते कि पलभर के लिए ठंडक पहुंचाने वाले ये पदार्थ उनकी सेहत पर प्रहार कर रहे हैं। इसका ताजातरीन उदाहरण समूर कलां में एक दुकानदार को सप्लाई में भेजी गई शीतल पेय की बोतल से मिलता है।…

Read More

अजोली में युवती की हत्या

संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ के समीपवर्ती गांव अजोली में बुधवार को बंद कमरे से युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती तलाकशुदा थी और अपने भाई के साथ यहां रह रही थी। बंद कमरे में लाश की सूचना मिलते ही एएसपी राकेश सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा एवं हरोली थाना के प्रभारी महेंद्र सिंह, एसआई रमन चौधरी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात आरंभ कर दी…

Read More

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े

मैड़ी (ऊना)। मैड़ी में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर दोनों गुटों के ब्यान दर्ज कर क्रास केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा दोनों गुटों में पिछले कई दिनों से गहमागहमी बनी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन लाल निवासी मैड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार रात्रि उसके घर में आकर गांव…

Read More

तकनीकी कर्मियों की घटती संख्या पर चिंता

ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस जिला स्तर पर विद्युत बोर्ड के परिसर में मनाया गया। इसमें महासंघ के पदाधिकारियों समेत जिलाभर के तकनीकी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पराशर ने प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं को आने वाले समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं ऊर्जा मंत्री सुजान…

Read More

दवा क्षेत्र में एफडीआई मंजूर नहीं

ऊना। आल इंडिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से 10 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिसके चलते जिला ऊना केमिस्ट एसोसिएशन ने भी हड़ताल को सफल बनाने को कमर कस ली है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष चड्ढा ने बताया कि सभी केमिस्टों को सूचना दे दी गई है। पूरे देश में करीब 7.50 लाख केमिस्ट की दुकानें हैं, जोकि एक दिन के बंद के दौरान पूर्ण रूप से बंद रखी जाएंगी। उन्हाेंने बताया कि यह हड़ताल केमिस्टों को पेश आ रही समस्याओं के संदर्भ में…

Read More

साइंस एक्सप्रेस ने बढ़ाया छात्रों का ज्ञान

अंब (ऊना)। 16 डिब्बों वाली सफेद रंग की साइंस एक्सप्रेस ट्रेन वीरवार देर रात अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंची। इसमें विज्ञान के ऐसे संग्रह हैं, जिसे अब तक विद्यार्थी किताबों में ही पढ़ा करते थे। साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए स्कूलों के छात्र सुबह दस बजे से ही स्टेशन में पहुंचने शुरू हो गए थे। ऊना के एसएसआरवीएम, अंब के गुरुकुल, सुधा मॉडल स्कूल के अलावा करीब 15 स्कूलों के छात्र शुक्रवार को इस अद्भुत ट्रेन को देखने पहुंचे। ट्रेन के प्रोग्राम मैनेजर पल्लवी बेहरा ने बताया कि इस…

Read More

बंदी बनाकर दुराचार का आरोप

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में महिला को 37 दिन तक बंदी बनाकर दुराचार का मामला सामने आया है। वहीं, एक अन्य पंचायत में युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को वह ऊना अड्डे से बस में बैठकर मंडी जिला स्थित अपने घर जा रही थी। उसी बस में उसके साथ बलवीर सिंह…

Read More