ऊना। टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है कि ऊना-भोटा-जाहू-नेरचौक सुपर हाइवे का निर्माण बरसात से पहले पूरा होगा। धीमे कार्य की गूंज विधानसभा में गूंजने के बाद इसके निर्माण में कुछ तेजी आई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग पर टायरिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। बीच में कुछ जगहों पर चट्टानी क्षेत्र होने से निर्माण में कुछ समय लगेगा। वहां ब्लास्टिंग के जरिये मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के तैयार होने से चंडीगढ़, शक्तिपीठ चिंतपूर्णी से कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकाें और…
Read MoreCategory: Una
आग लगने से बंद हुआ मार्ग
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते धौलाधार जंगल क्षेत्र में लगी आग के कारण क्षेत्र के पोलियां जसवालां का मार्ग बंद हो गया है। इस कारण सैकड़ों लोग मुसीबतों से घिर गए हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे जंगल में अचानक आग लग गई । इससे करीब 8 किलोमीटर का क्षेत्र जल कर राख हो गया था। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत भी की थी, लेकिन यह पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी थी। वहीं, शनिवार को यह आग एक…
Read Moreसिरे नहीं चढ़ी बांस पाली हाउस योजना
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल में प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी पर सस्ते बांस के पॉलीहाउस निर्माण की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। उपमंडल के दजर्नों लोगों ने बांस के पॉलीहाउस निर्माण के लिए आवेदन कर रखा है। कृषि विभाग की ओर से कई किसानों से एग्रीमेंट किए चार माह का समय बीत चुका है, लेकिन बांस के पॉलीहाउस का निर्माण नहीं हो पाया है। किसानों में दिनेश कुमार, पुन्नू राम, होशियार सिंह, सूरम सिंह, पंकज शर्मा, कमलदेव, महिंद्र सिंह और पुष्पा देवी का…
Read Moreढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के पनसाई में एक व्यक्ति की ढांक से गिर कर मरने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। मृतक कुछ दिनों से लापता बताया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार पनसाई में कर्मचंद पुत्र भजनू राम मूल निवासी मुकतेहड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बिरोजा निकालने जंगल गया हुआ था। वहीं, ठेकेदार साधू…
Read Moreआग ने बरपाया ऊना में कहर
ऊना/संतोषगढ़/पंजावर। क्षेत्र के भैणी खड्ड में बुधवार देर रात हुई आगजनी में एक रिहायशी मकान आग कीभेंट चढ़ गया। आगजनी में जेवरों सहित अन्य कीमती समान राख हो गया है। इसकी कीमत लाखों में की बताई जा रही है। आगजनी का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार भैणी खड्ड निवासी ज्ञान चंद पुत्र वतन चंद के घर बुधवार देर रात को अचानक आग लग गई। घर के सदस्य खेत में तूड़ी घर…
Read Moreकागजों में ही चल रहा हरोली का ब्लड बैंक
हरोली (ऊना)। जिला के हरोली में लगभग छह वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक खोला गया था, लेकिन इसका डेढ़ लाख की आबादी वाले हरोली विस क्षेत्र को आज तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले रक्तदान शिविरों के बाद ब्लड के भंडार को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल स्थित ब्लड बैंक भेजना विभाग की मजबूरी है। इसका कारण है कि न तो हरोली में खून को सुरक्षित रखने का कोई साधन है न ही यहां कोई कर्मचारी तैनात है जो इस…
Read Moreफीस वृद्धि पर एबीवीपी ने ने किया प्रदर्शन
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने वीरवार को फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि के निर्णय को छात्र विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ाकर उच्च शिक्षा को गरीब छात्रों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। एबीवीपी इकाई ऊना के सचिव विकास बंटी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने निर्णयों को हमेशा छात्रों पर थोपता आया है। उन्होेेंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन…
Read Moreऊना का पारा 40 डिग्री से पार
ऊना। जिला में पारा धीरे-धीरे नहीं बल्कि तेजी के साथ ऊपर चढ़ रहा है। ऊना जिले में पारा वीरवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में गर्मी बढ़ती ही जा रही है और लोगों का गर्मी के मारे हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम होती जा रही है । दुकानदारों में भी दोपहर के समय ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में गर्मी के कारण उनके व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। प्रचंड होती गर्मी का असर…
Read Moreडाकघर में आरडी के नाम पर ठगे 1.30 लाख
अंब (ऊना)। उपमंडल के मुबारिकपुर में एक महिला ने खुद को डाकघर का एजेंट बता कर एक व्यक्ति से लगभग 1 लाख 30 हजार 500 रुपये ठग लिए हैं। ठगी के शिकार मुबारिकपुर निवासी व्यक्ति ने मामले को लेकर अंब थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है, जबकि पुलिस ने भी घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मुबारिकपुर निवासी उमेश सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक महिला ने अपने आप को डाकघर का…
Read Moreमुन्ना हो या मुन्नी शगुन तो देना पड़ेगा
ऊना। जिले के अस्पतालों में प्रसूति के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके तीमारदारों को दवाओं के अतिरिक्त शगुन के माध्यम से भी लूटा जा रहा है। मुन्ना हो या मुन्नी परिजनों को शगुन के लिए बाध्य किया जा रहा है। अस्पतालों में सफाई व्यवस्थाआें को बनाए रखने के लिए तैनात कई कर्मचारी इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि यदि एक को कुछ पैसे दे दिए तो अन्य भी मरीज की सेवा…
Read More