बिना दर्शन किए लौट गए कई श्रद्धालु

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार के दिन बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में पड़ रही भीष्ण गर्मी से यहां उन्हें काफी राहत मिली, लेकिन सैकड़ों हजारों की संख्या में श्रद्धालु छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए लाइनों में खडे़ भीगते रहे और चिंतित भी दिखे। कइयों को बिना दर्शन किए वापस जाना पड़ा। मंदिर न्यास के पास भीष्ण गर्मी हो या बरसात श्रद्धालुओं के खडे़ होने की कोई भी सुविधा नहीं है। दूसरी ओर…

Read More

अंधड़ ने तोड़ी बागवानों की कमर

ऊना। बारिश से पहले ऊना में आए तेज अंधड़ ने बागवानों की कमर तोड़ दी है। जिले में आम, आड़ू और नाशपाती समेत कई अन्य फल पेड़ों से गिर गए। कई जगहों पर फलों से लदी टहनियां भी टूट गई। जिले में बागवानों को अंधड़ से भारी क्षति हुई है। शुक्रवार और शनिवार रात चले अंधड़ ने बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बागवानों को रोटी के लाले तक पड़ने की चिंता सता रही है। उद्यान विभाग ने नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। अंब क्षेत्र से प्रगतिशील…

Read More

चताड़ा में दो गुट भिड़े, दो लहूलुहान

ऊना। क्षेत्र के चताड़ा स्थित दो मैरिज पैलेसों में चल रहे शादी समारोहों में भाग लेने पहुंचे युवाओं में तकरार हो गई। इसने बाद में मारपीट का रूप धारण कर लिया। एक गुुट के युवाओं ने दूसरे गुट के दो सगे भाइयों को कार से उतार कर बेरहमी से पीट डाला और मौके से फरार हो गए। घटना में दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले…

Read More

बस और कार की टक्कर में 12 घायल

बंगाणा(ऊना)। उपमंडल मुख्यालय बंगाणा के पास डुमखर में तीखे मोड़ पर एचआरटीसी की जोगिंद्रनगर से होशियारपुर जा रही बस की ऊना से लठियाणी की ओर आ रही वेगनआर कार से टक्कर हो गई। इसमें कार सवार छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, इनमें से दो को नाजुक हाल के चलते ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली…

Read More

ऊना में ट्रिपल राइडिंग का खतरनाक खेल

ऊना। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग जान को जोखिम में डालने के बराबर है। मौजूदा दौर में यह युवाओं के लिए फैशन बन गया है। किसी भी जगह जाते-आते एक ही वाहन पर तीन या चार लोगों को बिठाने के मामले में लोग किसी नियम की परवाह नहीं कर रहे हैं, जबकि युवाओं की मानें तो ट्रिपल राइडिंग करते हुए पुलिस कर्मचारियों के सामने से गुजरना उनके लिए कुछ तूफानी करने से कम नहीं है। हालांकि ट्रिपल राइडिंग में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इसमें स्कूल और कालेजों के…

Read More

टैक्सटाइल उद्योग खोलेगा रोजगार के द्वार

मैहतपुर (ऊना) । ऊना जिला में टैक्सटाइल पार्क स्थापित करने की सरकार की घोषणा के बाद इस जिला में टेक्सटाइल उद्योग के कोमा से बाहर आने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने जिन 21 नए टेक्सटाइल पार्काें को विकसित करने की घोषणा की थी, उनमें ऊना जिला का नाम भी शुमार है। जिला के सरहदी औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में टेक्सटाइल के यूनिट 1985 में तत्कालीन उद्योगमंत्री विजय जोशी के प्रयासों से स्थापित हुए थे, लेकिन उस वक्त सरकारी उपेक्षा और इस प्रकार के उद्योगों को बाजार का मिलना और…

Read More

एटीएम कार्ड बदलने के आरोपी रिमांड पर

संतोषगढ़ (ऊना)। एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा के बाहर स्थित एटीएम में एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये उड़ाने के चक्कर में दबोचे गए एक शातिर गिरोह के दो सदस्यों को अदालत ने 15 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार राज कुमार निवासी पिहोवा, कुरुक्षेत्र और राजेश कुमार निवासी कैथल शुक्रवार को स्थानीय बैंक शाखा के एटीएम के समक्ष खड़े थे, इसी दौरान एक युवती एटीएम से पैसे निकलवाने पहुंची, जब युवती एटीएम से पैसे नहीं निकाल पाई तो बाहर खड़े दोनों…

Read More

12 घंटे गुल रही बत्ती

ऊना। भयंकर गर्मी, चारों ओर भिनभिनाते मच्छर और चारों ओर घुप अंधेरा, ऐसा ही हाल शुक्रवार पूरी रात क्षेत्र की ग्राम पंचायतों समूरकलां, बरनोह और आसपास के लोगों का रहा। जहां रात लगभग 10 बजे के करीब अचानक गुल हुई बिजली शनिवार सुबह 10 बजे के बाद सुचारु हो पाई। इसी क्षेत्र में पिछले वर्ष भी गर्मियों के सीजन में फ्यूज उड़ने का सिलसिला लगातार चलता रहा था, जबकि इस बार भी लोगों के लिए गर्मियों का स्वागत बिजली बोर्ड के पुराने उपकरण पिछले साल की भांति ही कर रहे…

Read More

घर में घुसकर महिला को पीटा

बडूही (ऊना)। क्षेत्र के डगरोह में एक महिला से घर में घुस कर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है। इस संबंध में इसी गांव के निवासी मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रास्ते में पानी फेंकने को लेकर मां-बेटे ने इस महिला पर हमला किया है। पुलिस के अनुसार थाना बगंाणा क्षेत्र की भोला देवी पत्नी स्वर्गीय ज्ञान…

Read More

चार दिन से नहीं आ रही पानी की सप्लाई

मुबारिकपुर (ऊना)। क्षेत्र की अप्पर भंजाल पंचायत के वार्ड नंबर एक सुंकाली में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। आलम यह है कि लोग मजबूरन प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने का मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल गर्मी का मौसम शुरू होते ही आईपीएच विभाग की सांसें फूलने शुरू हो जाती हैं। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा रोष जताया है। स्थानीय लोगों में निशा शर्मा, भूपिंद्र सिंह, राजेश कुमार…

Read More