हर्बल गार्डन स्थापित करना सपना : कालिया

मैहतपुर (ऊना)। राकेश कालिया ने पत्रकारों से कहा कि ऊना में हर्बल गार्डन स्थापित करना उनका सपना है। वह अपने इस सपने को जल्द साकार करने का प्रयास करेंगे। हर्बल गार्डन के स्थापित होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद का विस्तार हो सकेगा, बल्कि लोगों को अपने इलाके में पैदा होने वाली कुदरती जड़ी बूटियों की जानकारी भी हासिल हो सकेगी। प्रदेश में आयुर्वेदिक अस्पतालों की सेहत सुधारने के लिए भी उनके मन में ठोस योजना है। मंगलवार को मैहतपुर पहुंचने से पूर्व नया नंगल स्थित शिवालिक एवेन्यू…

Read More

बिना लाइसेंस स्कूल में वाहन लाने पर रोक

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में स्कूल प्रबंधन समिति की नवगठित कार्यकारी परिषद की प्रथम बैठक मंगलवार को समिति के अध्यक्ष जनक राज लट्ठ की अध्यक्षता में हुई। इसमें छात्र हित से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि कार्यकारी परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आने पर पाबंदी जारी रखने का निर्णय लिया। समिति का तर्क है कि इससे छात्रों का पढ़ाई से ध्यान बंटता है और उनकी एकाग्रता भंग होती है। यह भी…

Read More

एफडीआई पर किसानों के तेवर तल्ख

मुबारिकपुर (ऊना)। राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा की बैठक मंगलवार को मुबारिकपुर में आयोजित की गई। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर सीता राम ने की। सीता राम ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में एफडीआई लागू करके किसानों एवं बागवानों को बेरोजगार करना चाहती है। राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा एफडीआई का प्रदेश भर में विरोध करेगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों, बागवानों, दुकानदारों, कर्मचारियों को गुमराह करके प्रदेश में सत्ता में आई है। जबकि प्रदेश के किसान, बागवान केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और बैंकों के कर्ज तले डूब कर आत्महत्याएं…

Read More

सन्हाल में तूड़ी को लगी आग

बंगाणा (ऊना)। परनोलियां सन्हाल में सोमवार देर रात भीषण आग से एक किसान के दो मवेशी जिंदा जल गए। जबकि हजाराें की अन्य संपत्ति का भी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खूंटों से बंधे मवेशियों के पास ही तूड़ी का ढेर लगा था, जिसे अचानक आग लग गई और दोनों मवेशी उसकी चपेट में आ गए। बंगाणा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर…

Read More

अंब मैहतपुर एक्सप्रेस हाईवे का काम ठप

ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के तहत अंब-मैहतपुर एक्सप्रेस हाईवे निर्माण में लगी चीन की लांगजिएन रोड एंड ब्रिज कंपनी के इंजीनियरों और डायरेक्टर का वीजा रुक गया है। इंडियन अंबेंसी की ओर से केंद्र सरकार की अनुमति से इन्हें भारत आने के लिए वीजा जारी किया जाना है। वीजा न मिल पाने से डायरेक्टर और इंजीनियर्स समेत नौ लोग भारत नहीं आ पा रहे हैं। इस मार्ग पर अभी नौ पुलों और दर्जनभर से अधिक कलवर्ट का निर्माण होना है। वीजा न मिल पाने के पीछे भारत और चीन के…

Read More

कोटला कलां में फटा बारूद

ऊना। कोटला कलां के खेतों में मंगलवार सुबह बारूद का गोला फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गोला जमीन के अंदर फटा, जिसके चलते व्यक्ति की बाईं बाजू उसकी चपेट में आ गई। जमीन के बाहर गोला फटने की स्थिति में हादसा भयावह हो सकता था। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अप्पर कोटला कलां निवासी पवन कुमार मंगलवार सुबह अपने खेतों के चारों ओर कंटीली तार…

Read More

ट्रिप्लिंग करते हादसा, तीन घायल

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के समीप रोड से सटे एक बड़े गड्ढे में रविवार देर रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीन युवक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। इन्हें जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। देर सायं तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर झलेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास रोड से सटी जगह पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। युवकों को स्थानीय…

Read More

युवकों पर भांजी लाठियां, तीन घायल

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुधान के तहत पड़ते पनसाई गांव में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत के तहत एक व्यक्ति ने जागरण सुनकर घर लौट रहे तीन युवकों पर लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनाें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधान पंचायत के तुरकाल निवासी नीरज धीमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार देर रात वह अपने दो अन्य दोस्तों आशीष और सुरेश के साथ पड़ोस…

Read More

मैड़ी (ऊना)। राजकीय उच्च पाठशाला मैड़ी में प्रार्थना सभा के दौरान 11 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे अचानक गश खाकर गिरने लग पडे़। इस कारण बच्चों को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। स्कूल प्रशासन की ओर से 108 नंबर एंबुलेंस के माध्यम से सभी बीमार विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब लाया गया। यहां उनका उपचार किया गया। सवाल उठता है कि क्या चिलचिलाती गर्मी की तपिश में बच्चों को चक्कर आए या उन्हें विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा…

Read More

रात को गाड़ी रोककर लूटपाट

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के जखेड़ा मोड़ पर रविवार देर रात घर लौट रहे एक बुजुर्ग और उनकी बहू के साथ लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों की बेरहमी से पिटाई भी की। ससुर की मदद को आई महिला की तो साड़ी तक को उतारने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने दोनों से लगभग 1500 रुपए की नकदी और एक मोबाइल छीन लिया। उसी रास्ते से आ रही बारात की गाड़ी को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी…

Read More