अवैध खनन करते दो टिप्पर, एक जेसीबी जब्त

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने शुक्रवार देर रात धौलाकुआं क्षेत्र के टोकियो में अवैध खनन कर रहे माफिया से दो टिप्पर तथा एक जेसीबी को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा है। यही नहीं पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए इनसे लगभग 40 हजार रुपए की राशि जुर्माना के तौर पर वसूली है। पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पिछले चार दिनों में ही दो जेसीबी तथा आधा दर्जन से अधिक ट्रकों को मौके पर पकड़ कर सीज किया है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से जहां आम…

Read More

महंगाई, भ्रष्टाचार कांग्रेस के प्रमुख अस्त्र : कश्यप

सराहां (सिरमौर)। भाजपा मंडल पच्छाद ने 33वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपाइयों को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार का 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी सशक्त पार्टी है जो केंद्र सहित पूरे राज्यों में गरीबों, उत्पीड़ितों के साथ न्याय कर सकती है। उन्होंने महंगाई तथा भ्रष्टाचार पर अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की गलत…

Read More

आपराधिक लंबित मामले शीघ्र निपटाएं अधिकारी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की संयुक्त समन्वय कल्याण एवं अपराध समीक्षा की मासिक बैठक जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर भगत सिंह ठाकुर भी शामिल रहे। इस दौरान जिला में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा सभी थानों व चौकियों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए जिला के प्रकीर्ण भंडार से कूलर भी वितरित किये गए। अपराध सभा में जिला में पंजीकृत अपराध की शीर्षकवार विस्तार सहित समीक्षा की गई तथा अन्वेषणाधीन आपराधिक मामलों…

Read More

कोटी बस स्टेंड में आवाजाही ठप

रोनहाट (सिरमौर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाह-गुमराह कोटी मार्ग में कोटी बस स्टेंड के समीप एक बड़ी चट्टान लंबे अरसे से खिसकी हुई है। इसके कारण सड़क मार्ग तंगहाल हो गया है। वाहन चालकों को आवाजाही करने तथा वाहन मोड़ने में भारी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। नवयुवक मंडल कोटी के अध्यक्ष अतर सिंगटा, महासचिव चैन सिंगटा के अलावा कोषाध्यक्ष गोपाल सिंगटा ने बताया कि विभाग को इस चट्टान के बारे में कई बार अवगत कराया गया है लेकिन विभाग इस बारे अभी तक कोई पुख्ता…

Read More

2500 लोगों को नहीं मिले आधार कार्ड

जमटा (सिरमौर)। पंचायत नावणी के तहत जमटा सहित कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय सरकार से पारित आधार कार्ड अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने का काम वर्ष 2011-12 में शुरू करवाया गया था। आधार कार्ड नहीं पहुंचने से फिलहाल नावणी पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों को तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों ने संबंधित विभाग से गुहार लगाई कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई करें। ग्रामीण दलीप सिंह, धनवीर सिंह, सुरेश कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि जमटा,…

Read More

नाया का पंचायत सहायक निलंबित

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में उपायुक्तसिरमौर के औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नाया में पाई गई अनियमितताओं के चलते पंचायत सहायक सचिव को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान विकास खंड शिलाई के सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। नाया पंचायत का चार्ज अन्य पंचायत सहायक सचिव को दे दिया गया है। शुक्रवार को शिलाई क्षेत्र के दौरे के दौरान उपायुक्त सिरमौर प्रियातु मंडल ने जब नाया पंचायत में रिकार्ड की जांच की तो उसमें कथित अनियमितताएं पाई गईं। बीआरजीएफ का कैश रजिस्टर आधा अधूरा पाया…

Read More

बिरोजा फैक्टरी में लगी आग

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय स्थित यशवंत विहार इलाके में शुक्रवार को बिरोजा फैक्टरी के एक हिस्से में आग लग गई। आग बिरोजा टीन के टुकड़ों में लगी। सुबह 11 बजे के आसपास टीन स्क्राप में लगी आग के कारण वहां रखे भारी मात्रा में बिरोजा के खाली पड़े पतरे बुरी तरह से जल गए। आग की इस घटना में फैक्टरी के पास ही बना तारपीन स्टोर बाल बाल बच गया। माना जा रहा है कि अगर आग स्टोर तक पहुंचती तो हादसा अधिक भयानक हो सकता था। शुक्रवार सुबह बिरोजा…

Read More

टुल्लू पंप लगाया तो कटेगा कनेक्शन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद क्षेत्र में अवैध टुल्लू पंप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी बार टूल्लू पंप पकड़े जाने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा। आईपीएच ने उपमंडल स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं। विभागीय टीमें क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। अवैध रूप से चल रहे टुल्लू पंप जब्त कर विभाग आगामी कार्रवाई भी करेगा। पांवटा के कुछ क्षेत्रों में हर वर्ष गर्मियों के आते ही पेयजल की काफी किल्लत हो जाती है। पांवटा तथा गिरीपार की दर्जनों उठाऊ पेयजल योजनाओं का जल…

Read More

इकाई प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जंबूखाला स्थित एक इकाई के बाहर कामगार तथा सीटू तहसील इकाई ने जमकर नारेबाजी की। सीटू जिला तथा तहसील इकाई के नेताओं ने इकाई प्रबंधन वर्ग पर खूब गुस्सा निकाला। स्थानीय इकाई कामगार यूनियन ने मांगों को लेकर 23वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। यूनियन के चार कामगार चौथे दिन नारायण सिंह, कुलदीप, अशोक व रामेश्वर क्रमिक अनशन पर बैठे। शुक्रवार को पांवटा के जंबूखाला इकाई में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें सीटू जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर तथा पांवटा तहसील इकाई…

Read More

मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम टोकियों के समीप एक कार का रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। करीब आधा दर्जन लोगों पर डंडे तथा दरात से हमला करने का आरोप लगा है। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मारपीट, रास्ता रोकने तथा धमकाने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। ग्राम टोका निवासी जावेद खान ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार देर शाम को अपनी कार में इम्तयाज और आरिफ के साथ घर जा रहे थे। इस…

Read More