सराहां (सिरमौर)।(ममता कश्यप ) हिमाचल प्रदेश किसान सभा की पच्छाद इकाई एवं भूतपूर्व सैनिक एकता मंच पच्छाद ने सिलेंडर गैस के बढ़ते दामों पर सरकार के प्रति आक्रोश जताया है। किसान सभा पच्छाद इकाई के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, रामलाल शर्मा, प्रकाश भाटिया एवं भूतपूर्व एकता मंच के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, चतर सिंह, तारा दत्त शर्मा आदि ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब लोग सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। सरकार ने सब्सिडी योजना शुरू कर गैस के दाम 450 से बढ़ाकर…
Read MoreCategory: Sirmaur
48 घंटों से पसरा अंधेरा
नौहराधार (सिरमौर)।(निशा पुंडीर) बिजली की आपूर्ति बहाल न होने से नौहराधार पंचायत के उलाना, हरिजन बस्ती कड़ाईयों, चढ़नाई, गणण आदि क्षेत्रों में उपभोक्ता पिछले 48 घंटों से भारी परेशानी झेल रहे हैं। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि उलाना में बिजली बोर्ड ने जो 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया था वह जल चुका है। इसके चलते इसकी क्षमता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने अब यहां 63 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीण सतीश…
Read More550 प्लॉट बिके, एक घर भी नहीं बना
नाहन (सिरमौर)।(दीप राम) यदि आप नाहन में ‘अपना घर’ बनने की सोच रहे हैं तो एक बार जरूर सोच लीजिए। दो वर्ष में ही मकान निर्माण की सामग्री से लेकर जमीन एवं दिहाड़ी में कई गुणा इजाफा हो चुका है। नाहन शहर और उसके आसपास जरजा, यशवंत विहार, रामकुंडी, बनोग, चीड़ावाली, जमीरिया, आईटीआई कालोनी, कांशीवाला आदि क्षेत्र में करीब 550 प्लॉट बिके हुए हैं। इनमें से एक भी घर अभी तक नहीं बन पाया है। जहां पर लोग ‘अपना घर’ बनाने का संपना संजोए हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण…
Read Moreपॉलीहाउस पर 10 करोड़ होंगे खर्च
राजगढ (सिरमौर)।(ओ पी शर्मा) जिला में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आगामी तीन वर्षों के दौरान पॉलीहाउस निर्माण पर दस करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसमें किसानों को पॉलीहाउस के निर्माण पर कुल लागत का 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कोठिया-जाजर में वीरवार को 15 लाख से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में राजगढ़ ने उत्तर भारत में एक अलग पहचान बनाई है। राजगढ़ का आडू…
Read Moreनौकरी के लिए आएं गोंदपुर
पांवटा साहिब (सिरमौर)।(वीरेन्द्र पंवार) जिला उद्योग महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए दो मार्च को पांवटा के गोंदपुर मे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पांवटा क्षेत्र चौधरी किरनेश जंग व विशिष्ट अतिथि एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा होंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि रोजगार मेले में 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में जिले की औद्योगिक इकाईयां गंभीरता दिखाएं। सिरमौर के पांवटा व कालाआंब से 750 रिक्तियों की डिमांड पहुंची है। प्रदेश सरकार व विभाग का…
Read Moreकूड़ेदान तो बंटे पर नहीं उठ रहा कूड़ा
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में कड़ेदान तो बंटे गए, लेकिन कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना अधर में है। इस योजना को शुरू करने के लिए नगर परिषद ने वार्ड और बाजार में लाखों रुपये खर्च कर कूड़ादान तक बांट दिए थे। इसके बाद यह योजना कुछ माह तक ही चल सकी। इसके बाद नगर परिषद और ठेकेदार के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया और योजना आगे नहीं बढ़ सकी। नगर परिषद को भी कूड़ेदान के नाम पर लाखों की चपत…
Read Moreनाकाबंदी में पकड़े गए रेत के दो ट्रैक्टर
राजपुर (सिरमौर)। वन थाना पुरूवाला के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने बांगरण पुल पर नाकाबंदी कर अवैध रूप से रेत ले जाते हुए दो ट्रैक्टरों को दबोचा। विभाग की टीम ने 10400 रुपये के हिसाब से दो ट्रैक्टरों से 20800 रुपये बतौर जुर्माना वसूला। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार रात को वन मंडलाधिकारी आरके पुरी पांवटा को गुप्त सूचना मिली कि वन थाना पुरूवाला के पास गिरि नदी में दो ट्रैक्टर चालक सरेआम अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। इस पर डीएफओ ने भगानी…
Read Moreबैलों से भरे ट्रक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। सदर थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने दो सड़का के समीप बुधवार सुबह बैलों से भरे एक ट्रक को पकड़ा जिसमें डेढ़ दर्जन बैल ठूंस-ठूंस के भरे गए थे। मौके पर एक बैल ट्रक में मृत पाया गया। पुलिस ने ट्रक के चालक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने तड़के दो सड़का में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक एचआर-38ए-5703 को चारों ओर से ढका गया था। पुलिस को शक हुआ…
Read Moreजिला की चार सब्जी मंडियां राम भरोसे
ददाहू (सिरमौर)। जिला की 6 सब्जी मंडियों में से चार सब्जी मंडियां राम भरोसे चल रही हैं। इन मंडियों में न तो स्टाफ है और न ही यहां खरीद फरोख्त का कोई कारोबार किया जा रहा है जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य विपणन बोर्ड की ओर से जिला के नाहन, पांवटा, सराहां, ददाहू, खैरी एवं सतौन आदि क्षेत्रों में सब्जी मंडियां स्थापित की गई हैं। इनमें से केवल नाहन एवं पांवटा की सब्जी मंडियों में ही खरीद फरोख्त हो रही है। शेष मंडियों से…
Read Moreबर्फ से बागवानों में जागी अच्छी फसल की उम्मीद
नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के बागवान खेतों, बागीचों तथा घरों के आसपास बर्फ की सफेद चादर को देखकर काफी खुश हैं। नौहराधार तथा आसपास के क्षेत्रों में दूर-दूर तक भारी मात्रा में बर्फ की सफेद चादर जमी हैं। ऐसे में बागवानों ने उम्मीद जताई कि इस बार सेब की खेती में पहले के मुकाबले दोगुना फायदा तथा उछाल आ सकता है। नौहराधार, चौकर, कैंथा, हिडगा, खाड़ी, चौरास, अखरोट फार्म, उलाना, सिगोली आदि कई क्षेत्रों में बागवानों के 15 से 20 वर्ष पुराने सेब के बागीचे हैं। इस पूरे क्षेत्र में बागवानी…
Read More