‘सरकार ने रची शिक्षा निजीकरण की साजिश’

शिमला। एसएफआई की जिला इकाई ने आरोप लगाया कि छात्र विरोधी और शिक्षा के निजीकरण के फैसले लेकर स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों को बंद करने पर राज्य सरकार आमादा है। इकाई अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत वर्मा का कहना है कि यह सब शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने की साजिश है। सबसे पहले प्राइमरी स्कूलों को बंद किया। उसके बाद युक्तिकरण कर जमा दो स्तर के स्कूलों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। कालेजों की फीस बढ़ोतरी इसी षड्यंत्र का हिस्सा है। एसएफआई ने चेतावनी…

Read More

टुटू में पानी की अघोषित ‘राशनिंग’

शिमला। टुटू क्षेत्र में दो हजार से अधिक आबादी जल संकट से जूझ रही है। क्षेत्र में अघोषित पानी की राशनिंग है। कभी तीसरे तो कभी चौथे दिन लोगों को सप्लाई मिल रही है। न्यू टुटू की रजनी शर्मा कहती हैं कि चार दिन हो गए पर पानी नहीं आया। सप्लाई कभी तीसरे तो कभी चौथे दिन आ रही है। पानी कितने बजे आएगा इसका कोई हिसाब किताब नहीं। वहीं, बबीता, रमेश, प्रिया, हैपी, सीमा, पुनीत शर्मा, सुनीता ठाकुर, अनु वर्मा, विकास, पंकज का कहना है कि टुटू क्षेत्र में…

Read More

हिमपात के कारण शिमला राज्य मार्ग बंद

रोहड़ू। हिमपात के चलते शिमला राज्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद से यातायात ठप हो गया। जुब्बल, रोहड़ू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र के कई रूटों पर बसें आधा सफर ही तय कर रही हैं। निगम के रोहड़ू डिपो की शिमला से रोहड़ू की ओर आने वाली कई बसें रूटों पर बर्फबारी में फंस गई हैं। क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई। ग्रामीण रूटों पर जाने वाली पथ परिवहन निगम की अधिकांश बसें दोपहर बाद तक नियमित रूप से चल रही थीं। शिमला राज्य मार्ग पर खड़ापत्थर…

Read More

प्यार में हारे युवक ने दी जान

ज्यूरी (शिमला)। एक युवक ने कथित रूप से प्यार में हारकर अपनी जान दे दी। पंद्रह बीस के क्याओ गांव निवासी नरेंद्र कुमार किसी महिला से प्यार करता था, मगर महिला किसी और से प्यार करती थी। ऐसा पता चलने पर उसने मौत को गले लगा दिया। युवक ने सुसाइड नोट में ये बातें लिखी हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उक्त युवक डेट ज्यूरी में अपने दोस्त के साथ रहता था। सोमवार को उसका दोस्त काम पर गया…

Read More

तांबा चोरी के आरोपी को फिर पुलिस रिमांड

कोटखाई (शिमला)। देवरी खनेटी में स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से पकड़े गए तांबा चोर को कोर्ट ने फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी में संलिप्त अपने दो अन्य साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। हालांकि, अभी तक अन्य दो आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस दोनों फरार आरोपियों के मोबाइल फोन भी ट्रेस कर रही है। तांबा चोरी में पकड़े गए नेपाली मूल के खड़ग बहादुर को पुलिस ने मंगलवार को फिर से कोर्ट में…

Read More

बैहना पंचायत के आधा दर्जन गांवों में ‘हाय पानी’

दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की बैहना पंचायत के तहत आने वाले आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति न होने के चलते लोगों को सर्दी के मौसम में लंबा सफर तय कर पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई दफा आईपीएच विभाग को शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। पेयजल की आपूर्ति न होने के चलते सेऊबाग, बैहना, जमेड़ी, नागदेहरा, कोट आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों से…

Read More

ताईक्वांडो प्रतियोगिता में आदित्य ने झटका गोल्ड

शिमला : राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर ब्वायज अंडर-51 किलोग्राम वेट वर्ग में शिमला के आदित्य ने स्वर्ण पदक झटका जबकि शिमला के रमेश ने रजत और चौपाल के नितिन ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर ब्वायज अंडर-48 किलोग्राम वेट वर्ग में शिमला के राहुल ने स्वर्ण और सोलन के अनिल ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा सब जूनियर गल्र्स 38 से 41 किलोग्राम वेट वर्ग में रितिका ने स्वर्ण व सुमन ने रजत पदक हासिल किया। सब जूनियर गल्र्स 41 से 47 किलोग्राम वेट वर्ग…

Read More

अब डाक्टरों की प्रिसक्रिप्शन का होगा आडिट

शिमला। दवा के खेल पर ब्रेक लगाने के लिए अब मरीज की पर्ची पर लिखी गई प्रिसक्रिप्शन के आडिट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य महकमे ने शुक्रवार को सभी सीएमओ को लिखित में यह निर्देश दिए। सीएमओ इसका आडिट करेंगे और इसकी रिपोर्ट प्रत्येक 45 दिन में निदेशालय को सौंपेंगे। सीएमओ को अपनी रिपोर्ट में यह भी बताना होगा कि उन्होंने कितनी पर्चियों में डाक्टरों की प्रिसक्रिप्शन गलत पाई और कितने डाक्टरों को नोटिस जारी किया। जेनरिक, ब्रांडेड और कीमती दवाओं को लेकर शुरू इस दंगल…

Read More

सब्सिडी चाहिए तो भरना होगा केवाईसी फार्म

शिमला। एक ही नाम पर एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन रखने वाले ग्राहकों को हर हालत में इस महीने के अंत तक केवाईसी फार्म भरना होगा और अतिरिक्त गैस कनेक्शन लौटाने होंगे। ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों को नए साल से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। आईओसी के प्रबंधन रजत घरसंगी ने कहा है कि केवाईसी फार्म भरने का क्रम जारी है। राज्य के करीब सवा लाख उपभोक्ताओं के फार्म भरा जाना अभी शेष है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है…

Read More

निदेशक के निर्णय के खिलाफ हुए डाक्टर

शिमला। हिमाचल मेडिकल अधिकारी संघ स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक के निर्णय के खिलाफ खड़ा हो गया है। संघ ने सीएमओ के प्रिस्किप्शन ऑडिट के फैसले को उचित करार न देते हुए कहा कि इससे डाक्टर असमंजस में रहेंगे और ठीक से इलाज नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने के बजाय गलत डाक्टरों पर सीएमओ को सीधी कार्रवाई करनी चाहिए, जो पूर्व में भी की जाती रही है। संघ के महासचिव डा. जीवानंद चौहान और उपाध्यक्ष डा. यशपाल रांटा ने कहा कि इस निर्णय से चिकित्सकों में खासा आक्र ोश है। इससे मेडिकल…

Read More