रोहड़ू में मारपीट में दो घायल

रोहडू। रोहडू नगर में मारपीट के एक मामले में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को शिमला रेफर कर दिया गया है। मारपीट के इस मामले में दो पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे की है। बलबीर चौहान और विकास उर्फ रूबी के बीच मारपीट हो गई। इसमें बलबीर चौहान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सिविल…

Read More

नेरवा में टेंपो खाई में गिरा, चालक की मौत

नेरवा (अंकेश सूद )। चौपाल से 11 किमी दूर खगना-ठूंढना सड़क पर धरेवश गांव के नजदीक एक टेंपो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक टेंपो एचपी 64-2436 धरेवश गांव के नजदीक सड़क से खाई में लुढ़क गया। टेंपो के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलने पर धरेवश तथा आसपास के गांवों के लोग राहत एवं बचाव कार्य को मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक इसमें सवार चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान प्यारे…

Read More

निरमंड बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड बाजार में छोटे वाहनों के प्रवेश पर दस दिन के लिए रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले को लेकर लगाया गया है, जिससे बस स्टैंड से बाजार आने के लिए लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। छोटे वाहनों के लिए निरमंड अस्पताल के समीप अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। मेला कमेटी के आदेशों के मुताबिक निरमंड बाजार में वाहनों के प्रवेश पर 10 से 20 दिसंबर तक प्रतिबंध रहेगा। सुबह आठ से शाम छह बजे तक बस स्टैंड…

Read More

आटो चालकों की मनमानी ने सताया

रामपुर बुशहर। शहर में आटो चालकों की मनमानी से आम लोग खासे परेशान हैं। एक तो मनमाने रेट, तो वहीं दूसरी ओर एक समय में आटो में छह से आठ सवारियां ठूंस कर चालक नियमों की भी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जनता को परेशानी से निजात दिलाने के लिए न तो प्रशासन और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस पहल हो रही है, ऐसे में परेशानी से निजात दिलाए तो कौन? शहर के पुराने बस अड्डे से पाटबंगला, चूहाबाग, खनेरी, खोपड़ी और डकोलड़ की ओर प्रति सवारी…

Read More

जुब्बल के परौंठी में शांद महायज्ञ की धूम

रोहडू। जुब्बल तहसील के अंतर्गत परौंठी गांव में शनिवार को शांद महायज्ञ शुरू हो गया। महायज्ञ में उत्तराखंड के हनोल से देवता महासू विशेष रूप से पहुंचे हैं। रविवार को शिखा पूजन की रस्म के साथ ही महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली जाएगी। परौंठी में तीन दिन तक शांद महायज्ञ का आयोजन होगा। शनिवार को महायज्ञ के पहले दिन हनोल से देवता महासू का आगमन हुआ। साथ ही ठियोग के गजैड़ी से खूंदो का आगमन भी आकर्षण का केंद्र रहा। महायज्ञ में विशेष रूप से पूजा अर्चना के लिए कलौंथा…

Read More

हर्षोल्लास से मनाया स्टोक्स का जन्मदिन

कुमारसैन (शिमला)। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक एवं विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल और स्कूल में जाकर फल बांटे और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कुमारसैन-ठियोग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उज्जवल मेहता, पंचायत समिति नारकं डा अध्यक्ष राजेश कुमार, कमारसैन पंचायत प्रधान प्रवीन वर्मा, डीब पंचायत प्रधान जगजीत, मलेंडी पंचायत प्रधान चंद्र मेहता, कुमारसैन-ठियोग कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, अनिल जिस्टू, प्रकाश ठाकुर, चेतराम चौहान, प्रताप कौल, बहादुर सिंह, हीरा लाल, विकास ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Read More

सड़क हादसे में दो की मौत; चार जख्मी

ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग में कुठार के साथ लगते साड़ीया नाला के पास अचानक अनियंत्रित होकर एक जीप गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्राथमिक उपाचार के बाद सभी घायलों को शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की तफ्तीश करने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जाईलो गाड़ी नंबर एचपी 08 सी 1717 गहरी खाई में जा गिरी। इस गाड़ी में…

Read More

ट्रीटमेंट प्लांट पर हर दिन हजार रुपये जुर्माना

शिमला। राज्य के विभिन्न भागों से आने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाने का जिम्मा उठाने वाले ट्रीटमेंट प्लांट पर नगर निगम की 16 लाख की देनदारी हो गई है। पंद्रह माह से प्लांट के संचालकों ने एमसी को मासिक शुल्क नहीं चुकाया। ऐसे में नगर निगम ने प्लांट संचालक को नोटिस भेजकर जल्द भुगतान का अल्टीमेटम दिया है। प्लांट संचालक से नगर निगम पंद्रह माह से शुल्क नहीं चुकाने में बरती गई कोताही पर प्रतिदिन एक हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना भी वसूलेगा। नगर निगम के अधीन…

Read More

पकड़ा गया पानी चुराने वाला होटल

शिमला। देवभूमि हिमाचल में कुछ होटल कारोबारी चोरी के पानी से अतिथियों का सत्कार कर रहे हैं। पानी का मासिक बिल बचाने के साथ-साथ नगर निगम के राजस्व को भी चपत लगा रहे हैं। नगर निगम की मुख्यमंत्री आवास से सटे एक होटल के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। मेन लाइन में कुंडी लगाकर पानी चोरी करने के आरोप में नगर निगम ने होटल के वैध और अवैध दोनों कनेक्शन काट दिए हैं। जुर्माने की राशि का आंकलन किया जा रहा है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने इसकी…

Read More

डाकघरों में भी होगी बस टिकट रिजर्वेशन

शिमला। अगर आप बस टिकट बुक करने के लिए काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन से परेशान हैं तो आपके लिए एक अन्य विकल्प खुलने वाला है। जल्द ही आप डाकघरों से भी टिकट रिजर्वेशन करवा सकेंगे। योजना के मसौदे को लेकर एचआरटीसी व डाक विभाग में बातचीत चल रही है। शीघ्र ही योजना क्रियान्वित होने की उम्मीद है। एचआरटीसी के जीएम रघुवीर चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। सोने के सिक्कों व परीक्षा फार्मों की बिक्री के बाद अब डाकघरों से लोग बसों के टिकट भी बुक करवा सकेंगे।…

Read More