संजौली कॉलेज ने बढ़ाई छात्रावास फीस

शिमला। सेंटर आफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में छात्रावास की फीस बढ़ा दी गई है। अब 10 के बजाय 12 महीनों की फीस वसूली जाएगी। छात्रावास में रहने वाले डेढ़ सौ छात्रों को दिसंबर में दूसरी किस्त के साथ 430 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यानी दूसरी किस्त में 1075 के बजाय 1505 रुपये चुकाने होंगे। यह फीस 20 दिसंबर तक जमा करानी होगी। छात्रावास कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। कॉलेज प्राचार्य डा. उमा रणदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आम सहमति से यह फैसला लिया गया। फीस…

Read More

स्कीइंग कोर्स के लिए नारकंडा तैयार

कुमारसैन (शिमला)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नारकंडा में ताजा बर्फबारी से शीतकालीन खेलों के शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। शीतकालीन खेलों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन नगरी की धौमड़ी स्थित स्की स्लोप्स पर जनवरी से स्कीइंग कोर्स शुरू हो जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी हाई अल्टीट्यूड ट्रैकिंग एंड स्कीइंग सेंटर नारकंडा के प्रभारी संजीव अत्री ने बताया कि स्कीइंग का पहला कोर्स 10 जनवरी से आरंभ हो जाएगा। यह कोर्स 24 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि स्कीइंग के पहले कोर्स के लिए पहले ही बुकिंग हो चुकी है। प्रत्येक कोर्स…

Read More

निगम कर्मियों ने प्रबंधक के समक्ष रखीं मांगें

रोहडू। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक बुधवार को रोहडू में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मेहर चंद ने की। इस दौरान निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा गया है। समिति के प्रधान सुरेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में समिति ने मांगें पूरी न होने पर फिर से वर्क टू रूल के तहत कार्य करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि समिति की मांग है कि प्रबंधन प्रत्येक डिपुओं को यह आदेश जारी करे कि 48 घंटे की नीति के तहत ओवर…

Read More

हमीरपुर के दुग्ध उत्पादक पहुंचे रामपुर

रामपुर बुशहर। एकीकृत सहकारी विकास परियोजना हमीरपुर के तत्वावधान में दुग्ध उत्पादक सहकारी सभाओं के सदस्यों ने दूध उत्पादन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके लिए सहकारी सभा के करीब 32 सदस्यों को तीन दिन के दौरे के दौरान रामपुर और सोलन के कुनिहार में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मिल्कफेड के निदेशक चांद किशोर, परियोजना विकास अधिकारी रमेश शर्मा, कुलदीप शर्मा और मनमोहन शर्मा की अगुवाई में दुग्ध उत्पादकों ने दत्तनगर स्थित प्रदेश के पहले मिल्क पाउडर प्लांट का दौरा किया जहां पाउडर बनाने की तकनीक के बारे में…

Read More

सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

जुब्बल (शिमला)। शिमला राज्य मार्ग पर बौली नाला में मंगलवार दोपहर एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। मौसम खराब होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का पता पुलिस को मंगलवार देर रात लगा। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना उस वक्त घटी जब जुब्बल के रामनगरी निवासी हजारी नंद (42) अपने 12 वर्षीय बेटे आदर्श को बीमार अवस्था में जुब्बल अस्पताल ले जा रहे थे। बेटे को पेट दर्द की…

Read More

सड़क हादसे में दो लोग घायल

रामपुर बुशहर। रामपुर से पांच किमी दूर नोगली में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने राह चलते दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल में लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिसे से मिली जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार दत्तनगर से रामपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान नोगली पुल पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। जबकि वाहन चालक मौके का फायदा उठा कर फरार होने में सफल रहा। डीएसपी रामपुर आरपी जसवाल…

Read More

लाखों की लूट का मामला झूठा निकला

ठियोग (शिमला)। गत 10 दिसबंर को थाना ठियोग में बीना नाम की महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि कुछ लोगों ने उससे करीब दो लाख बीस हजार रुपये छीन लिए थे। महिला ने बताया था कि वह पैसे लेकर केल्वी से शिमला आ रही थी। इतनी बड़ी रकम से वह बैंक में एफडी करवाना चाहती थी। महिला ने अपने गले में डाला सोने का हार भी गुम होने की बात कही थी। लेकिन, दो तीन दिन के बीच ही ठियोग पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए…

Read More

कमेटी बताएगी कौन सी दवा लिखेंगे डाक्टर

शिमला। दवाओं के दंगल के बीच मरीजों के लिए अच्छी खबर। स्टेट एसोसिएशन आफ मेडिकल एंड डेंटल कालेज टीचर्स (सेमडिकाट) ने अपने स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया है। यह कमेटी सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाओं की लिस्ट बनाएगी, जिसे हर डाक्टर को सौंपा जाएगा। डाक्टर इन्हीं दवाओं को पर्ची पर लिखेंगे। कमेटी में प्रोफेसर आफ मेडिसन डा. अशोक शर्मा, प्रोफेसर ओरल पैथोलाजी डा. नरवीर ठाकुर, प्रोफेसर फार्माकोलाजी डा. एके शाही, प्रोफेसर सर्जरी डा. अनिल मल्होत्रा और असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थिसिया डा. रविकांत डोगरा को शामिल किया गया…

Read More

सीटू ने अब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर श्रम कानून के उल्लंघन होने के मामलों के प्रति उदासीन बने होने का आरोप लगाया है। सीटू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तीसरे दिन छोटा शिमला स्थित विशाल मेगामार्ट के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। सीटू के राज्य सचिव मंडल सदस्य विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि सचिवालय की नाक तले श्रम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मेगामार्ट प्रबंधन मजदूराें को बेवजह नौकरी से निकाल रहा है। यूनियन ने प्रबंधन को चेताया कि अगर मजदूरों की…

Read More

एनएच-22 बंद, राजधानी से कटा ऊपरी शिमला

शिमला। बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग-22 बंद हो गया है। कुफरी और नारकंडा में सड़क पर बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऊपरी शिमला का संपर्क राजधानी से कट गया है। कुफरी, फागू, नारकंडा, खड़ापत्थर व खिड़की में बर्फबारी से यातायात अवरुद्ध है। कुफरी व नारकंडा में सुबह करीब 7:30 बजे बर्फबारी शुरू हुई और 10:00 बजे तक 2 से 3 इंच बर्फ जमा हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियां स्किड होने के कारण जाम लगा रहा। फागू और गलू के बीच बर्फ पर फिसलन के…

Read More