अर्चना नर्सिंग कॉलेज की मिस फ्रेशर

शिमला। अनाडेल स्थित शिमला नर्सिंग कॉलेज ने शनिवार को कालीबाड़ी हॉल में फ्रेशर्स डे और वार्षिक समारोह का आयोजन किया। अर्चना नेगी को मिस फ्रेशर, नवनीता भारद्वाज द्वितीय रनर अप, प्रियंका धीमान फर्स्ट रनर अप रहीं। समारोह में डीएमई डा. जयश्री शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि आईजीएमसी के एमएस डा. रमेश चंद विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। कॉलेज के चेयरमैन रमेश सूद और निदेशक मोहित सूद सहित पिंकी चोंथोंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज आंचल, शैलजा, श्वेता, सरिता ने सरस्वती वंदना…

Read More

हर मंगलवार को रिपन में बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी

शिमला। जिला में वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए हर मंगलवार को शिमला के दीनदयाल उपाध्याय (रिपन) सहित रामपुर व रोहडू़ के अस्पतालाें में विशेष ओपीडी लगाई जाएगी। इसमें केवल बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने यह जानकारी दी है। शनिवार को रोटरी भवन में एज केयर इंडिया के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समाज में बुजुर्गों को सदा मान सम्मान…

Read More

पानी बिल भरने को आज परेशान होने की जरूरत नहीं

शिमला। पानी बिल अब तीस अप्रैल तक जमा हो सकेंगे। बिलों का आनलाइन भुगतान करने के लिए बनाया जा रहा साफ्टवेयर तैयार नहीं हो पाया है, इसलिए तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब 30 अप्रैल तक पानी के बिल का भुगतान किया जा सकेगा। नगर निगम ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पानी के फ्लैट बिल भरने की तिथि 31 मार्च तय की थी। इसके लिए निगम एक सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा था। लेकिन मार्च में साफ्टवेयर तैयार नहीं हो सका। इसके चलते निगम ने छह माह के बिल जमा…

Read More

प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थ ले जा रहा युवक गिरफ्तार

शिमला। प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों का कारोबार करने के आरोप में सदर पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। लोकल बस स्टैंड में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बोरियों में सामान लेकर जा रहे रामबाजार के युवक राकेश की तलाशी ली। युवक के हवाले से कुबेर खैनी के 11 हजार पैकेट और पंछी छाप तंबाकू के 1200 पैकेट मिले। पुलिस ने मामले की सूचना नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती को दी। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारी ने आरोपी युवक के खिलाफ फूड…

Read More

गारबेज कलेक्शन योजना से जुडे़ंगे आधा दर्जन नए क्षेत्र

शिमला। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के शुल्क की रसीद जल्द ही इलेक्ट्रानिक मशीन से काटी जाएगी। इसके लिए हर घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान में एक चिप लगेगी। शनिवार को निगम आयुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई सैहब सोसाइटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। यही नहीं, अब ब्यूलिया, भराड़ी से सटे क्षेत्रों लंबीधार, लक्ष्मीनगर, भट्ठाकुफर, चुरट रोड, मैहली, शकराला में भी हर घर से सैहब सोसाइटी कूड़ा उठाएगी। सोसाइटी के कर्मियों का ईएसआई और ईपीएफ जल्द काटने तथा नगर निगम पर सोसाइटी की देनदारी को जल्द चुकाने…

Read More

सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी

शिमला। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की है। निर्धारित समय पर शहर में बिजली बिल कंपनी ने नहीं बांटे। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद आनन फानन में कंपनी ने देरी से बिजली बंटने वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 30 मार्च तक बिल जमा करवाने की सुविधा दी। लेकिन जब 30 मार्च को उपभोक्ता बिल जमा करवाने पहुंचे तो उनसे सरचार्ज वसूला गया। उधर, बिजली कंपनी के अधिकारी सरचार्ज वसूले जाने पर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। राज्य विद्युत बोर्ड के उप निदेशक…

Read More

चार क्विंटल तार के साथ तीन गिरफ्तार

रामपुर बुशहर। झाकड़ी पुलिस ने एक ट्रक से चार क्विंटल एल्युमीनियम की तार बरामद की है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। पुलिस थाना झाकड़ी के प्रभारी मंगत राम ने इसकी पुष्टि की है। झाकड़ी पुलिस के जवान शुक्रवार रात झाकड़ी में ही एनएच पर गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने ज्यूरी की तरफ से आ रहे ट्रक को रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के समय ट्रक में चार क्विंटल एल्युमीनियम…

Read More

शिमला के लिए रोगी वाहन का किराया बढ़ा

कोटखाई (शिमला)। अब कोटखाई से शिमला के लिए रोगी वाहन के 1200 के स्थान पर 1400 रुपये अदा करने होंगे। जबकि, चालक लाइसेंस के लिए भी बीस के स्थान पर तीस रुपये शुल्क अदा करना होगा। यह फैसला यहां आयोजित आरकेएस की बैठक में लिया गया है। बैठक एसडीएम एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान फैसला लिया गया कि साल भर स्वास्थ्य सेवाओं पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होेेंगे। जबकि,…

Read More

मौसम बिगड़ने का मतलब है बत्ती गुल

जुब्बल (शिमला)। मौसम खराब मतलब बत्ती गुल। जुब्बल और सरस्वतीनगर क्षेत्र में यह सिलसिला जारी है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह से रात तक दर्जनों विद्युत कट लगाए जा रहे हैं। विद्युत कटों के कारण वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुटे बच्चों को भी परेशानी हो रही है। विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में भारी रोष व्याप्त है। सर्दी में लोगों को बिजली की अनियमित सप्लाई के चलते परेशानी हुई थी। अब बिजली के अघोषित कट लोगों के लिए परेशानी का…

Read More

कहीं बड़े गिरोह के साथ तो नहीं जुड़े तार

रोहड़ू। दुकानदारी और ब्यूटी पार्लर की आड़ में सात वर्ष में शातिर न जाने कितनी मासूम छात्राओं की जिंदगी से खेल चुका है। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में दो से अधिक छात्राओं के नाम सामने आ रहे हैं। आरोपी की छात्राओं के साथ खिंची तस्वीरें साफ बता रही हैं कि फोटो खींचने वाला तीसरा कौन था? आरोपी के जब्त मोबाइल फोन और अन्य सामान से कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने स्कूल की छात्राओं के साथ पहली…

Read More