अर्चना नर्सिंग कॉलेज की मिस फ्रेशर

शिमला। अनाडेल स्थित शिमला नर्सिंग कॉलेज ने शनिवार को कालीबाड़ी हॉल में फ्रेशर्स डे और वार्षिक समारोह का आयोजन किया। अर्चना नेगी को मिस फ्रेशर, नवनीता भारद्वाज द्वितीय रनर अप, प्रियंका धीमान फर्स्ट रनर अप रहीं। समारोह में डीएमई डा. जयश्री शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि आईजीएमसी के एमएस डा. रमेश चंद विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। कॉलेज के चेयरमैन रमेश सूद और निदेशक मोहित सूद सहित पिंकी चोंथोंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज आंचल, शैलजा, श्वेता, सरिता ने सरस्वती वंदना से किया। शगुन, कामना के गणेश स्तुति पर नृत्य किया। सोनम और वनिता के फ्यूजन वेस्टर्न डांस किया। चेतना, भावना व साथी छात्राओं ने ढोल जगीरो दा….. पंजाबी गीतों पर डांस किया। शैलजा, सरिता, श्वेता और साथियों ने तू आशिकी है…. गीत पेश किया। सोनम, वनिता व साथियों ने सामूहिक नृत्य किया। सरोज व साथियों ने मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति दी तो पूनम उर्मिला और साथी ने चौपालो री शोरिए.. पहाड़ी गीतों पर नाटी डाली।

Related posts