रामपुर बुशहर। कर्मचारियों की समस्याओं का दो साल में भी समाधान नहीं किया गया। यह आरोप कर्मचारियों ने यहां स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक में लगाया। इस बैठक में सभी विभागों के प्रधान, महासचिव और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यकारिणी पर रोष जताया कि दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं के लिए आयोजित होने वाली बैठकों का भी आयोजन नहीं हो पा रहा है। इस बैठक में…
Read MoreCategory: Shimla
बागवानों को बताई बागवानी की विधि
रोहडू। भरमौर, चंबा, तीसा और सलूणी के बागवानों के लिए आयोजित प्रशिक्षिण शिविर संपन्न हो गया है। शिविर का आयोजन संतोषी महिला संगठन सभा रामपुरी जुब्बल के सौजन्य से किया गया था। बागवानों को कृषि विज्ञान केंद्र में बागवानी से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। संतोषी महिला संगठन सभा के निदेशक नरेश बरागटा ने बताया कि शिविर पांच दिन से चल रहा था। शिविर में चंबा, भरमौर, तीसा तथा सलूणी के 27 बागवानों ने भाग लिया। बागवानों को कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू में प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में…
Read Moreरोहड़ू में रातभर पेट्रोलिंग करेंगे जवान
रोहडू। नगर में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने नगर में गश्त को और अधिक बढ़ा दिया है। अब रोजाना नगर में पुलिस के आधा दर्जन से अधिक जवान एक वाहन के साथ गश्त पर रहेंगे। साथ ही होमगार्ड के जवान नगर में रात भर पेट्रोलिंग भी करेंगे। नगर में बिना पहचान के रहने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। रोहडू नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अब रोजाना रात दस बजे…
Read Moreमिड-डे-मील वर्कर्स ने मांगी वेतन में बढ़ोतरी
रोहडू। इंटक से संबंधित मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन की बैठक लोनिवि रेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता इंटक प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर मिड-डे-मील वर्कर्स ने विभिन्न मांगों को उठाया। मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन रोहडू की प्रधान मीरा कायथ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें मुख्य रूप से मिड-डे-मील वर्कर्स को आठ साल पूरा होने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में नियुक्ति देने, वर्कर्स को दैनिक वेतन भोगी का दर्जा देने की मांग उठाई गई है। उन्होंने बताया…
Read Moreसड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल
ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते देहा के शिलीनाला के पास एक मारुति कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में करीब पांच सौ मीटर नीचे जा गिरी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारण जानने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठियोग के साथ लगते देहा के शिलीनाला के…
Read Moreअनुराग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गदगद
जुब्बल (शिमला)। अनुराग ठाकुर को फिर भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जेपी नड्डा को भाजपा महासचिव बनाने और केंद्रीय चुनाव समिति में चुने जाने से जुब्बल कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौहान, हरबंस धौल्टा, उमेश शर्मा, बलबीर ठाकुर, रविंद्र चौहान, यशवीर जस्टा, इंद्र चौहान, बालक राम चौहान, छोटू चौहान, बिल्लु झगटा, प्रताप चौहान, किताब सिंह नेगी, मदन समटा, राकेश शर्मा, राम प्रकाश जगीथटा, भाग चंद, निशा, गोपाल जबैईक, सतीश पिरटा, कुलविंद्र भिख्टा, गोविंद सारटा, प्रवीण छाजटा, हरि…
Read Moreजलरक्षकों ने काम के अनुसार मांगा वेतन
रोहडू। पंचायत जल रक्षकों की बैठक रोहडू में इंटक अध्यक्ष मुंशी राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। जल रक्षकों ने मुख्य रूप से छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अंशकालीन रक्षकों को दैनिक वेतन भोगी बनाने की मांग उठाई। जल रक्षक यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि बैठक के माध्यम से जल रक्षकों ने सरकार से मांग उठाई है कि विभाग की ओर से रक्षकों को टूल किट उपलब्ध करवाई जाए। जिन जल रक्षकों का कार्यकाल छह वर्ष…
Read Moreएक्सरे प्लांट तो हैं पर चलाए कौन
रामपुर बुशहर। यहां के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे प्लांट तो स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन लेकिन इनको चलाने वाला कोई नहीं है। इसके चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार लोगों को एक मामूली एक्सरे टेस्ट के लिए मीलों सफर कर रामपुर पहुंचना पड़ता है। स्वास्थ्य खंड रामपुर-ननखड़ी के तहत देवठी, ज्यूरी, बाहली और तकलेच में एक्सरे प्लांट शोपीस बने हुए हैं। लाखों की लागत से स्थापित मशीनें तकनीशियन के अभाव में बंद कमरे में धूल फांक रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों…
Read Moreदूध की पेमेंट जल्द न मिली तो आंदोलन
रामपुर बुशहर। किसान सभा की निरमंड ब्लाक इकाई की नित्थर में हुई बैठक में स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को तीन माह से दूध की पेमेंट न देने पर कड़ा रोष जताया गया। किसान सभा ने मिल्कफेड से उत्पादकों को बकाया पेमेंट का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पेमेंट देने में और देरी की गई तो उत्पादकों के साथ संघर्ष छेड़ा जाएगा। किसान सभा निरमंड के अध्यक्ष देवकी नंद और सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि जनवरी महीने से पेमेंट न मिलने…
Read Moreकोटगढ़ में चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध
कुमारसैन (शिमला)। कोटगढ़ में रविवार रात को चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ डाले। घटना के समय कोई भी घर में मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार किसी काम को लेकर शिमला गए हुए थे। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि दोनों घरों से क्या-क्या चोरी हुआ है। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को कोटगढ़ बाजार में स्थित पलस राम और लीला राम…
Read More