एमसी शहर से बाहर वालों को देगा पेयजल कनेक्शन

शिमला। नगर निगम की परिधि से बाहर के क्षेत्रों में भी पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। आईपीएच और नगर निगम की सप्लाई से महरूम इन क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन देने का प्रस्ताव नगर निगम की बैठक में पारित कर दिया गया है। निगम के इस प्रस्ताव से लंबीधार, लोअर शनान, मैहली, लक्ष्मीनगर, चुरट रोड भट्ठाकुफर के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन क्षेत्रों के लोग अभी प्राकृतिक जल स्रोतों या पानी के टैंकर खरीद कर काम चला रहे हैं। इन सभी क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं से एमसी पानी देने की…

Read More

वायरल ने जकड़े बच्चे और बुजुर्ग

शिमला। अचानक मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम का प्रभाव सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वायरल ने इन्हें जकड़ लिया है। मेडिसन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ औसत से 15 फीसदी बढ़ गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के इन विभागों में औसत से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। नवजात से 7 साल की उम्र तक के बच्चे वायरल से पीड़ित हैं। आईजीएमसी…

Read More

बीपीएल कार्ड धारकों की होगी जांच

शिमला। नगर निगम ने शहर के बीपीएल कार्ड धारकों की जांच के आदेश दे दिए हैं। महापौर संजय चौहान ने सभी पार्षदों को उनके वार्डों के बीपीएल कार्ड धारकों का ब्योरा मुहैया करवाने के लिए आयुक्त को निर्देश दिए हैं। संबंधित पार्षद जांच कर अपने वार्ड के डिफाल्टर कार्ड धारकों की शिकायत आयुक्त को करेंगे। इस पर कार्रवाई करते हुए आयुक्त नगर निगम के कर्मियों को मौके पर भेजकर असल स्थिति का पता लगाएंगे। शहर में 1950 परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। मनोनीत पार्षद अर्चना धवन ने बीपीएल…

Read More

दुकान नाम करवाने को देनी होगी भारी कीमत

शिमला। नगर निगम की दुकानों को सबलेट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को हुई निगम की मासिक बैठक में सबलेट दुकान में वर्तमान कारोबारी को दुकान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। वर्तमान कारोबारी से प्रोसेसिंग फीस वसूल कर निगम दुकान उसी के नाम कर देगा। प्रोसेसिंग फीस की दरें क्षेत्रवार तय भी कर दी गई हैं। माल रोड और रिज स्थित दुकानों के लिए निगम प्रति वर्ग फीट छह हजार की प्रोसेसिंग फीस वसूलेगा। मासिक लीज किराया राशि प्रति…

Read More

हिमखंड वाहन चालकों के लिए खतरा

कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा-टिक्कर सड़क पर हिमखंड आने से लगातार यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क पर हिमखंड आने से लोगों को घंटों जाम की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, वाहनों पर भी हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग पर हर रोज कोटखाई, रोहडू, ननखड़ी, कोटगढ़ और थानाधार के सैकड़ों लोग सफर करते हैं। इस क्षेत्र में तीन सौ सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है। अब जैसे-जैसे मौसम गर्म हो रहा है, बर्फ पिघल कर हिमखंड के रूप में सड़कों पर गिर रही है। इसके…

Read More

एचआरटीसी कंडक्टर से मारपीट

रामपुर बुशहर। तारादेवी डिपो की शिमला-खमाडी रूट पर चलने वाली बस के परिचालक के साथ एक युवक ने मारपीट की है। बस कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। निगम की बस के कंडक्टर प्रेम सिंह निवासी धांशा (ननखड़ी) ने बताया कि गाहण में एक युवक ने टिकट मांगे जाने पर उसके साथ मारपीट की। डीएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी तफ्तीश की जा रही है।

Read More

ठंड बढ़ना सेब फसल के लिए घातक

रोहडू। भारी वर्षा के बाद फिर मौसम ने करवट बदल ली है। वर्षा से तापमान में गिरावट आ गई है। बागवानी विशेषज्ञों का मानना है कि अब ठंड बढ़ना सेब फसल के लिए घातक है। ठंड से सेब की फ्लावरिंग प्रभावित होने की संभावना है। इसका सीधा असर सेब की सेटिंग पर पड़ सकता है। ठंड बढ़ने से पाला पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। वीरवार शाम से क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज बारिश तथा हवाओं का सिलसिला चलता रहा। इससे तापमान काफी लुढ़क गया है। शुक्रवार को भी…

Read More

लंदन से शिमला खींच लाईं यादें

शिमला। सोमवार को नगर निगम में एक बेटा सात समंदर पार से अपनी मां का बर्थ सर्टिफिकेट लेने पहुंचा। 58 वर्षीय साइमन सटन ने बताया कि उनकी मां शिरेल कार्नर का जन्म 12 अप्रैल 1929 को शिमला में हुआ था। मां ताराहाल स्कूल में पढ़ती थी। नाना मुख्य पोस्ट आफिस में बतौर टेलीग्राफ इंजीनियर कार्यरत थे। आइस स्केटिंग रिंक के पास एक कॉटेज में यह लोग रहते थे। दो अप्रैल 1946 को परिवार लंदन शिफ्ट कर गया था। अब उनकी मां की मौत हो गई है। मां का बर्थ सर्टिफिकेट…

Read More

मंत्री के पीए के घर में चोरों की सेंध

शिमला। शिमला शहर में चोरों का अभियान लगातार जारी है और पुलिस के हाथ हमेशा की तरह खाली हैं। इस बार चोरों ने उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पीए प्रदीप कौंडल के घर को अपना निशाना बनाया। प्रदीप कौंडल प्रदेश सचिवालय में तैनात हैं। चोरों ने संकटमोचन स्थित इनके घर में सेंधमारी कर करीब तीन लाख कीमत के जेवर और 28 हजार नगद ले गए। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप कौंडल और उनकी पत्नी रोज की तरह घर से कार्यालय के लिए निकले। बच्चे स्कूल गए हुए थे। स्कूल से छुट्टी…

Read More

सचिवालय में कर्मचारी चुनाव की घोषणा

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में कर्मचारी चुनाव का बिगुल बज गया है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के चुनाव का शेडयूल जारी हो गया है। इसके अनुसार 6 अप्रैल तक कर्मचारी अपनी सदस्यता रिन्यू करवाएंगे और नए सदस्य बनेंगे। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को नामांकन होगा। 12 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 अप्रैल तक नाम वापस लिए जाएंगे और 23 अप्रैल को वोट डलेंगे। इसी दिन शाम को चुनाव परिणाम घोषित होगा। इसके लिए राजपाल शर्मा को चुनाव अधिकारी और मनमोहन जस्सल को सहायक चुनाव…

Read More