सीधे चुनाव के पक्ष में महापौर परिषद

शिमला। अखिल भारतीय महापौर परिषद नगर पालिकाओं और नगर निगम में महापौर के डायरेक्ट चुनाव के पक्ष में है। 23 और 24 मार्च को नवी मुंबई में हुई अखिल भारतीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक में सीधे चुनाव कराने को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में भाग लेकर लौटे महापौर संजय चौहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संजय चौहान ने बताया कि नवी मुंबई में दूसरी बार हुई अखिल भारतीय महापौर परिषद का उद्घाटन 23 मार्च को महाराष्ट्र के आबकारी एवं कराधान मंत्री गणेश नाईक ने…

Read More

ग्रीन टैक्स के लिए पुनर्विचार याचिका देगा एमसी

शिमला। ग्रीन टैक्स पर रोक लगने से आर्थिक संकट झेल रहा नगर निगम जल्द ही हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा। हाईकोर्ट को ग्रीन टैक्स पर लगाई गई रोक के चलते एमसी को हो रहे नुकसान से अवगत कराया जाएगा। तारादेवी में जाम की स्थिति से निपटने के लिए बनाए जा रहे बाय लेन की जानकारी दी जाएगी। महापौर संजय चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट को ग्रीन टैक्स वसूली के संदर्भ में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाकर रोक हटाने के लिए मांग की जाएगी। नगर निगम को गृह कर के…

Read More

न्यू शिमला के पचास परिवारों को नोटिस

शिमला। सर्व मंगल योजना के तहत न्यू शिमला के दौरे पर गई निगम अधिकारियों की टीम ने पचास परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। इन पर घरों की छतों का पानी सड़क पर फेंकने का आरोप है। निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश भारती ने बताया कि सभी लोगों को रेन वाटर सिस्टम दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया है। न्यू शिमला में वार्ड का दौरा करते समय कुछ घरों की छतों से आ रहा पानी सड़क पर बहता हुआ दिखा। निगम ने फौरन कार्रवाई करते हुए अधिकांश घरों…

Read More

केबल चोर पुलिस लाकअप से फरार

कोटखाई (शिमला)। केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार नेपाली युवक कोटखाई पुलिस के लाकअप से फरार हो गए। फिल्मी अंदाज में लाकअप के टायलेट के रोशनदान से भागे आरोपियों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। डीएसपी ठियोग सागर चंद ने नेपाली युवकों के लाकअप से फरार होने की पुष्टि की है। फरार आरोपियों में राम बहादुर और काली बहादुर शामिल हैं। बताते चलें कि इन आरोपियों को कुछ दिन पहले ही कोटखाई पुलिस ने केबल चोरी मामले…

Read More

कोटखाई के आधे बाजार में 78 घंटे से बत्ती गुल

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के आधे बाजार में 78 घंटे से बिजली की आपूर्ति गुल है। शनिवार को हल्की आंधी से बाजार में बिजली गुल हो गई थी, तब से लेकर विभाग आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। इससे व्यापारियों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। कोटखाई में वैसे तो बिजली की आंख मिचौली का खेल लंबे समय से चल रही है, लेकिन 78 घंटे से यहां के बाजार में बिजली की आपूर्ति बिल्कुल ठप पड़ी है। इस कारण, व्यापारियों समेत आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़…

Read More

कुमारसैन में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के दावे हवा

कुमारसैन (शिमला)। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के सरकारी दावे पूरे होते नहीं दिख रहे है। सरकारी दावों की पोल कुमारसैन स्वास्थ्य केंद्र खोल रहा है। जहां लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई टेस्ट सभी मशीनें खराब पड़ी है। इस कारण लोगों को निजी संस्थानों में भारी भरकम राशि अदा कर टेस्ट करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की 26 पंचायतों के लोग उपचार के लिए कुमारसैन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए उक्त सामुदायिक…

Read More

यात्रा भत्तों और एमआर बिलों का जल्द हो भुगतान

कुमारसैन (शिमला)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक नारकंडा विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान रमेश राठौर ने की। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और काम के दौरान पेश आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से चरचा की गई। इस मौके पर कुमारसैन में एनजीओ भवन बनाए जाने बारे भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के रुके पड़े यात्रा भत्ता बिल तथा एमआर बिलों को जल्द अदा करने की सरकार से मांग की गई। संघ के महासचिव हरि कपूर ने बताया…

Read More

शराचली में स्थापित की जाए एंटी हेलगन

जुब्बल (शिमला)। शराचली क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से नाशपाति, खुमानी, आड़ू, बादाम सहित कई जगह सेब के पौधों को भी भारी क्षति पहुंची है। एक ओर जहां क्षेत्र में ओलावृष्टि होती रही, वहीं ओलावृष्टि से बचाव के लिए बटाड़गुल्ल में स्थापित की गई एंटी हेलगन को नहीं चालू नहीं किया गया। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने एंटी हेलगन को बटाड़गल्लु से हटाकर शराचली में स्थापित करने की भी मांग उठाई है। मांदल पंचायत के उपप्रधान अजय बिष्ट, पंचायत समिति…

Read More

हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

रामपुर बुशहर। राजकुमार हत्याकांड मामले में भारी दबाव झेल रही ब्रौ पुलिस ने आखिर हत्यारोपी को दबोच ही लिया। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को उसके गांव जाबण (रोहड़ू ) से गिरफ्तार किया। डीएसपी प्रवीर ठाकुर ने हत्याकांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बबलू को रविवार शाम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गत 20 फरवरी की शाम को निरमंड के बायल में स्थानीय युवक राजकुमार के साथ तीन लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट में…

Read More

निरमंड के जनप्रतिनिधि भी रामपुर के साथ

रामपुर बुशहर। बुशहर संयुक्त संघर्ष समिति के रामपुर को जिला बनाओ अभियान में निरमंड ब्लाक के जनप्रतिनिधि भी खुलकर साथ देंगे। सोमवार को निरमंड में आयोजित बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि रामपुर के जिला बनने से निरमंड में विकास तो बढ़ेगा ही, साथ ही यहां के लोगों को सर्दी में जिला मुख्यालय कुल्लू की दौड़ से भी निजात मिलेगी। पंचायत समिति हाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान निरमंड राम किशन शर्मा ने की। बैठक में शरीक जन प्रतिनिधियों समेत सामाजिक संस्थाओं और महिला एवं युवक मंडल के…

Read More