महिला ने सतलुज में लगाई छलांग

रामपुर बुशहर। ब्रौ पुलिस थाना के तहत जगातखाना पुल के नजदीक से एक महिला ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। महिला के बारे में अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भड़ावली पंचायत के रसेंदली गांव निवासी शांता देवी ने सोमवार सवेरे साढ़े दस बजे सतलुज नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर ब्रौ पुलिस थाना से…

Read More

प्रदेश के खिलाड़ियों को सॉफ्ट टेनिस में मिलेगा प्रोत्साहन

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश के युवाओं ने अनेको खेल में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलो में अपना लोहा मनवाया है ! लेकिन अन्य राज्य में इन दिनों सॉफ्ट टेनिस खेलो को अधिक तवजो दी जा रही ! खिलाडी इस खेल के प्रति अधिक रूचि दिखा रहे है ! मगर इस खेल का हिमाचल राज्य में अभी विस्तार नहीं हुआ है ! प्रदेश के खिलाडियों को अब इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का शीघ्र मौका मिलेगा यह जानकारी हिमालय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन (हि 0 प्र…

Read More

आईजीएमसी में चार कर्मचारी नेताओं के तबादले

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और महासचिव सहित चार कर्मचारी नेताओं की ट्रांसफर कर दी गई है। इनमें रमेश चौहान को ऊना (अंब), सुखदेव वर्मा को चंबा (डलहौजी), दिलीप रघुवंशी को ऊना (हरोली) और बस्ती राम को पांवटा साहिब भेजने के आर्डर हुए हैं। ट्रांसफर हुए कर्मचारी नेताओं ने इसके पीछे एनजीओ फेडरेशन ( हेम सिंह गुट) के महासचिव एसएस जोगटा का हाथ बताया है। कहा कि राज्य सरकार से कोई शिकवा नहीं, लेकिन सरकार को ये स्वयंभू नेता गुमराह कर रहे हैं। कर्मचारियों के…

Read More

कैंसर मरीजों का बिस्तर पर होगा टेस्ट सैंपल

शिमला। कैंसर से पीड़ित मरीजों को अब टेस्टों के लिए लाइनों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में अब टेस्ट के लिए कैंसर मरीजों को आने की जरूरत नहीं। कैंसर अस्पताल में ही मरीजों के टेस्ट सैंपल लिए जाएंगे और शाम तक रिपोर्ट वहीं पहुंचा दी जाएगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन सोमवार से इस सुविधा को लागू करने का दावा कर रहा है। मौजूदा समय में कैंसर मरीजों को आईजीएमसी आकर ही टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इसके लिए सबसे पहले लाइन…

Read More

बसों के शार्टकट ने बढ़ाई मुसाफिरों की मुश्किल

शिमला। लक्कड़ बाजार संजौली मार्ग पर बनाई गई ऑकलैंड टनल लोगों के लिए राहत की जगह आफत बनने लगी है। लोकल रूटों पर चलने वाली एचआरटीसी व प्राइवेट बसों के ऑकलैंड टनल से होकर चलने के कारण लौंगवुड व साथ लगते क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की छात्राओं सहित कई निजी स्कूलों के छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऑकलैंड टनल बनने के बाद जहां ऊपरी क्षेत्रों को जाने वाली बसें शार्टकट से रवाना हो…

Read More

होली पर एचआरटीसी चलाएगा अतिरिक्त बसें

शिमला। होली का त्योहार लोग अपने परिजनों के साथ मना सकें, इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने खास बंदोबस्त किए हैं। बसों में रश बढ़ने पर यात्रियों को गंतव्यों तक पहुंचने के लिए आन डिमांड एक्सट्रा बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। होली पर छुट्टियों के चलते काफी संख्या में लोग अपने घर का रुख कर रहे हैं। बसों में एडवांस बुकिंग के लिए रश बढ़ गया है। इस हफ्ते होली और गुड फ्राइडे की छुट्टियों के चलते लोगों ने घर जाने का प्रोग्राम बना रखा है।…

Read More

एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार

कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन पुलिस ने एक किलो चरस के साथ नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी का नाम प्रेम प्रकाश (50) है। पुलिस ने रविवार सुबह छह बजे के करीब उसे कुमारसैन के मंढोली के पास गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस के जवान सुबह गश्त लगाकर किंगल से वापस आ रहे थे कि मंढोली में पैदल चल रहा नेपाली व्यक्ति उन्हें देखकर घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान…

Read More

दो सड़क हादसों में पंद्रह घायल

रामपुर बुशहर/किन्नौर। किन्नौर और रामपुर में दो विभिन्न सड़क हादसों में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामपुर और रिकांगपिओ अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, हादसे में घायल बस के परिचालक की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके चलते उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर, किन्नौर में घायल लोगों को प्रशासन की ओर से पांच से 15 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में जारी किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के ननखड़ी के साथ…

Read More

गोताखोर भी नहीं ढूंढ पाए युवती को

जुब्बल (शिमला)। पटसारी के समीप चामशु में झूले से गिरकर पब्बर नदी में बही छात्रा को तलाशने में पुलिस असफल रही है। सुंदरनगर से बुलाए गए गोताखोर भी लड़की की तलाश करने में नाकाम रहे हैं। आठ दिन से नदी में बही छात्रा को तलाश रही पुलिस के हाथ खाली हैं। 16 मार्च को बिंदल कैंची निवासी कामिनी (19) चामशु में पब्बर नदी पार करते हुए झूले से गिर कर नदी में बह गई थी। इसके बाद पुलिस और लड़की के परिजनों ने नदी में कई किलोमीटर दूर तक उसकी…

Read More

आसमानी बिजली से छह लोग घायल

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल में अचानक बदला मौसम मुसीबत बनकर आया। प्रदेश में चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवाओं से घरों की छतें उड़ गईं और फसल को नुकसान हुआ। आसमानी बिजली से छह लोग घायल हो गए हैं। शिमला और हमीरपुर सहित कई जगह दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति हो गई। शिमला में शाम के समय गर्जना के बीच भारी ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है। लाहौल, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा और धौलाधार की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। हिमाचल में 24 घंटों…

Read More