रामपुर बुशहर। भवन की मेंटेनेंस, फर्नीचर आदि के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत मिली राशि को यहां के अधिकांश स्कूल खर्च ही नहीं कर पाए। आखिरकार, सरकार ने स्कूलों को भेजी राशि वापस ले ली है। रामपुर ब्लाक से करीब 40 लाख रुपये प्रदेश सरकार को वापस चले गए। पैसा देने के बावजूद काम नहीं करवाना स्कूल प्रशासन की लापरवाही को साफ दर्शा रहा है। प्रदेश में प्रत्येक स्कूल को फर्नीचर खरीदने, भवनों और कुर्सियों की रिपेयरिंग, टाट पट्टी खरीदने समेत टीएलएम ग्रांट के रूप में सर्व शिक्षा अभियान के…
Read MoreCategory: Shimla
परागण किस्मों को ध्यान में रख लगाएं बगीचा
रोहडू। बागवान इन दिनों ग्राफ्टिंग कर नए बगीचे तैयारकरने के कार्य में जुटे हैं। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो नए पौधों को रोपने का कार्य भी चल रहा है। बागवानों को नया बगीचा लगाते समय कई अहम बाताें का ध्यान रखना आवश्यक है। बागवानी विशेषज्ञों ने सेब की अच्छी पैैदावार के लिए बागवानों को बागीचे में 33 प्रतिशत परागण की किस्में तैयार करने की सलाह दी है। सेब की अच्छी पैदावार के लिए बगीचे में परागण की किस्में पर्याप्त मात्रा में होनी आवश्यक हैं। बागवान बगीचा तैयार करते समय…
Read Moreकल से लीजिए बच्चों की छात्रवृत्ति के ड्राफ्ट
शिमला। जिला के 302 सरकारी स्कूलों के आठ हजार बच्चों के तीस लाख रुपये के छात्रवृत्ति ड्राफ्ट बनकर तैयार हैं। सोमवार से इनका आवंटन शुरू हो जाएगा। यह लाभ आईआरडीपी/बीपीएल परिवारों के छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। योजना के मुताबिक छात्रों को ढाई सौ जबकि छात्राओं को पांच सौ रुपये मिलेंगे। उप निदेशक एलीमेंटरी टीसी वर्मा ने कहा कि सभी मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य सोमवार को स्वयं कार्यालय पहुंचकर मांग के अनुरूप बनाए गए ड्राफ्ट को लें। यदि कोई स्कूल ड्राफ्ट को समय पर नहीं लेता…
Read Moreनिर्माणाधीन भवन से गिरी बच्ची, मौत
शिमला। राजधानी से सटे केलटी में शनिवार को एक निर्माणाधीन भवन से गिरकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। भवन में काम कर रहे मजदूर शेर बहादुर की बेटी रेणू शनिवार को लेंटर पर घूम रही थी। एकाएक बच्ची लेंटर से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में परिजनों ने बच्ची को आईजीएमसी पहुंचाया। आईजीएमसी पहुंचते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने यह जानकारी दी है।
Read Moreपार्षदों को सीखाई सदन में विपक्ष की भूमिका
शिमला। नगर निगम की मासिक बैठक में अब कांग्रेस पार्षद होमवर्क करके आएंगे। हाउस से पहले पार्षदों का प्री-हाउस होगा, जिसमें निगम प्रबंधन को घेरने व जनता के मुद्दे उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। प्री-हाउस की अध्यक्षता शशि शेखर चिन्नू करेंगे। चिन्नू की अनुपस्थिति में सुरेंद्र चौहान बतौर उप नेता जिम्मेदारी संभालेंगे। यह फैसला शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में लिया गया। उन्होंने कांग्रेस पार्षदों को एकजुट रहने के निर्देश दिए। सदन में एकता दिखाते हुए मुद्दों को जोर शोर…
Read Moreअप्रैल से टैक्स, पानी बिल ऑनलाइन जमा करें
शिमला। नगर निगम में पानी के बिल और टैक्स की राशि ऑनलाइन जमा करवाने की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। नगर निगम ने प्रदेश के आईटी विभाग के साथ करार कर लिया है। आईटी विभाग एक साल तक ऑनलाइन पेमेंट जमा करने की एवज में उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लेगा। इसके बाद शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। आईटी विभाग नगर निगम के साफ्टवेयर को स्टडी करने में जुट गया है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह का कहना है कि संभावित अप्रैल के पहले सप्ताह से यह…
Read Moreसमरहिल की लड़की को स्वाइन फ्लू
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। समरहिल में रहने वाली 21 वर्षीय युवती स्वाइन फ्लू की चपेट में आई है। युवती को शनिवार को आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने इसकी पुष्टि की है।
Read Moreहजारों परिवारों को गृहकर में दस फीसदी छूट
शिमला। नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स का तय समय पर एक साथ भुगतान करने पर कर दाताओं को दस प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है। नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत की सांस लेते हुए करदाताओं को भी राहत देने का फैसला लिया है। नगर निगम के इस ऑफर के तहत बिल मिलने के पंद्रह दिन के भीतर जो करदाता अपना टैक्स जमा करवाएगा, उसे कुल बिल की राशि पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। राजधानी में करीब साढ़े नौ हजार प्रापर्टी टैक्स देने वाले…
Read Moreकोटगढ़ में बनेगी उप तहसील : स्टोक्स
कुमारसैन (शिमला)। आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि सरकार कोटगढ़ में उप तहसील स्थापित करेगी। इससे कोटगढ़ समेत आसपास की बारह पंचायतों के लोगों को फायदा होगा और उन्हें राजस्व समेत अन्य कार्यों के लिए कुमारसैन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आईपीएच मंत्री शनिवार को नारकंडा में ब्लाक कांग्रेस की मासिक बैठक में बोल रही थीं। इस अवसर पर विद्या स्टोक्स ने कहा कि ठियोग में भाजपा के शासन में सभी तरह के काम ठप थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही यहां के विकास…
Read Moreडीसी से लगाई मुआवजा दिलाने की गुहार
रामपुर बुशहर। दत्तनगर पंचायत में रामपुर प्रोजेक्ट से फसलों को तीन वर्ष में हुए नुकसान का आकलन आज तक नहीं किया जा सका है। इससे प्रभावितों में खासा रोष है। प्रभावितों की कल्याण समिति ने उपायुक्त शिमला से मिलकर आकलन कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। इसके साथ ही बकाया राशि दिलवाने की गुहार भी लगाई। दत्तनगर पंचायत में वर्ष 2009 से लेकर 2012 तक फसलों को हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया गया है। इसके चलते प्रभावित इन तीन वर्षों के मुआवजे से वंचित हैं।…
Read More