रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। बुशहर सदन में हुए कार्यक्रम में पार्टी संस्थापकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय को याद किया गया और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्तों पर चलने की कसम खाई। कार्यक्रम में जिला किन्नौर भाजपा अध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर काम करने से ही संगठन संगठित…
Read MoreCategory: Shimla
लापता युवक लगा पुलिस के हाथ
रामपुर बुशहर। ननखड़ी से लौटते वक्त लापता हुआ युवक शनिवार को पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस को सूचना मिली कि युवक शिमला बाईपास के पास है। इसके बाद पुलिस युवक को पूछताछ के लिए रामपुर थाना लाई। संजीव बेक्टा नाम के इस युवक ने पुलिस को बताया कि वह ननखड़ी से लौटते वक्त निरथ में उतर गया। जहां से वह एक एचआर नंबर की कार में बैठा। कार में एक महिला और दो पुरुष बैठे थे। इसी दौरान रास्ते में नारकंडा के पास उन्होंने युवक को ठंडा और चिप्स…
Read Moreननखड़ी कालेज को बंद करने के फैसले पर रोक
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार द्वारा ननखड़ी कालेज को बंद करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पूर्व सरकार ने 5-9-12 को ननखड़ी में डिग्री कालेज खोलने की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन, कांग्रेस ने सत्ता में आते ही कालेज बंद करने के आदेश किए थे। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों की ओर से अधिवक्ता आरके शर्मा, प्रेम सिंह द्रैक और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश आरबी मिश्रा और न्यायाधीश वीके शर्मा की खंडपीठ ने कालेज को बंद करने के…
Read Moreगोपाल चालक यूनियन रोहडू के अध्यक्ष
रोहडू। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की चालक यूनियन रोहडू के त्रैवार्षिक चुनाव प्रांतीय प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुए। इस मौके पर प्रांतीय सलाहकार रूप चंद शर्मा, सह सचिव सागर पाल शर्मा, उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर तथा भगत सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गोपाल शर्मा को अध्यक्ष, सुरेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, चंद्र देव को मुख्य सलाहकार, बलवंत चौधरी को प्रधान, जोध सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राजपाल, नोक सिंह, मदन लाल तथा सुशील कुमार को उपप्रधान…
Read Moreमेला कमेटी से बाहर करने पर बिफरे
राजगढ़ (सिरमौर)। नगर पंचायत के साथ लगने वाली ग्राम पंचायत कोठिया जाजर, टिक्कर तथा शलाना के लोगों ने जिला स्तरीय मेले की समिति में प्रतिनिधित्व पर नाराजगी जताई है। एसडीएम राजगढ़ को लोगों ने पत्र लिखा है। कोठिया जाजर के प्रधान कुशल कुमार, उप प्रधान राजेंद्र सिंह, शलाना पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, कोठिया जाजर निवासी इंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान रणजोत ठाकुर ने पत्र में लिखा है कि मेला समिति में पहले ग्राम पंचायत कोठिया जाजर, सैर जगास, शलाना तथा टिक्कर पंचायतों के प्रतिनिधियों को शामिल किया…
Read Moreपूर्व मंत्री की कार गिरी तीन घायल
शिमला। पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप की सेंट्रों कार फेयरलान में अनियत्रिंत होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार में पूर्व मंत्री नहीं थे। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। इन्हें घायल हालत में आईजीएमसी लाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक , शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे कार मशोबरा से शिमला की ओर आ रही थी । इसमें पूर्व मंत्री का चालक धर्मपाल और पींकू सवार थे। रास्ते में इन्हें एक परिचित युवती मिल गई उसे भी इन्होंने शिमला तक के…
Read Moreकामर्शियल एरिया, सुविधाएं देहात जैसी भी नहीं
शिमला। राजधानी का उपनगर कसुम्पटी कामर्शियल एरिया के रूप में विकसित हुआ है। यहां सभी बड़े सरकारी विभागों के निदेशालय हैं। कहने को तो यह नगर निगम का वार्ड है पर सुविधाएं देहात से भी गई गुजरी हैं। वार्ड में समस्याओं का अंबार है। लोग सड़क किनारे वाहन पार्क करने को मजबूर हैं। सड़कों में पड़े गड्ढों की नगर निगम सुध तक नहीं ले रहा है। रात के समय वार्ड की सड़कों से गुजरने के लिए रोशनी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के महज खंभे…
Read Moreसीसीए से लापरवाह हो रहे छात्र
शिमला। प्रदेश में सतत समग्र मूल्यांकन (सीसीए ) और पुरानी वार्षिक परीक्षा प्रणाली में से कौन सी बेहतर, इस पर बहस छीड़ गई है। अब जबकि प्रदेश सरकार भी मान चुकी है कि सीसीए प्रणाली के लागू होने से छात्र लापरवाह हुए हैं और इससे शिक्षा के स्तर में गिरावट आ रही है। यही नहीं सरकार ने विधान सभा में कम से कम इस नई प्रणाली के साथ दोबारा से पांचवीं और आठवीं कक्षा में फिर से बोर्ड की परीक्षाएं करवाने के प्रस्ताव को पारित कर इसे राष्ट्रपति की मंजूरी…
Read Moreकब तक करें कार्ड के आने का इंतजार
शिमला। लाइव… समय 12:00 बजे उपायुक्त कार्यालय का आधार कार्ड पूछताछ काउंटर, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक राजेंद्र शर्मा निवासी संजौली अपने हाथ में जुलाई 2012 में बनवाए आधार कार्ड की रसीद लेकर यही मालूम करने आए हैं कि उनका कार्ड अब तक क्यों नहीं पहुंचा। अर्की से आए लायक राम ने तो अगस्त 2011 में हाई कोर्ट के पास लगे काउंटर पर अपना आधार कार्ड बनवाया था, रसीद है सब है, मगर घर के दिए पते पर कार्ड ही नहीं पहुंचा। 12:15 मिनट लक्कड़ बाजार से आई दुर्गावती भी 13 दिसंबर…
Read Moreहास्य नाटिका ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया
शिमला। बीएससी मेडिकल टेक्नोलोजी स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह ‘इनफ्यूज़न-2013’ में हास्य नाटिका (चेतराम) ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसमें देवी श्री गणेशा.. देवा श्री गणेशा के बोल पर छात्रों ने बेहतरीन प्रस्तुती दी। पहाड़ी नाटियों और फिल्मी धुनों पर छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सर से चुन्नी गई सरक सरक … किसे पूछ खुशी के पल कहां ढूंढू.. गीतों पर सभागार में बैठे दर्शक झूम उठे। सबसे अधिक दर्शकों को हास्य नाटिका ने लोट पोट किया। इस नाटिका में चेतराम नाम के एक…
Read More