रामपुर बुशहर। स्कूल प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ रामपुर एवं ननखड़ी इकाई की रविवार को यहां बैठक हुई। महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन लाल बदरेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने पेड बैंड, ग्रेड पे संशोधित दर से देने की मांग सरकार से की। बैठक में प्रयोगशाला कर्मियों को लिपिक वर्ग में समायोजित करने की भी मांग की गई। कहा गया कि प्रयोगशाला कर्मचारी अपने कार्य के साथ ही स्कूलों में लिपिक तथा पढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को प्रदेश…
Read MoreCategory: Shimla
हजारों बच्चों ने गटकी पोलियो दवा
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ/कुमारसैन। स्वास्थ्य खंड रामपुर और ननखड़ी में पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण में शून्य से पांच वर्ष तक के करीब साढ़े आठ हजार बच्चों ने पोलियो खुराक पी। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 94 स्थायी बूथों समेत चार मोबाइल टीमें और दो चैक पोस्टें स्थापित की थीं। स्वास्थ्य खंड रामपुर-ननखड़ी के बीएमओ डा. राजस्वी आजाद ने बताया कि द्वितीय चरण में करीब दस हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम छह बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक पोलियो…
Read Moreसंजौली कॉलेज में जून से स्टूडेंट चार्टर
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज की शनिवार को हुई पीटीए और ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) की बैठक में स्टूडेंट चार्टर को मंजूरी मिल गई। जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से चार्टर को लागू कर दिया जाएगा। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि स्टूडेंट चार्टर को लागू करने की जिम्मेदारी कॉलेज की इंटरनल क्वालिटी एंश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) की रहेगी। नई गठित की जाने वाली स्टूडेंट चार्टर मानीटरिंग सब कमेटी में अभिभावक, शिक्षक व पूर्व छात्र सदस्य होंगे। प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने कहा कि चार्टर में छात्रों…
Read Moreइंग्लिश ऑनर का आधा प्रश्नपत्र आउट आफ सिलेबस
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शनिवार को दोपहर बाद आयोजित इंग्लिश ऑनर की परीक्षा में आधा प्रश्नपत्र आउट आफ सिलेबस आया। राजकीय कन्या महाविद्यालय और सेंट बीड्स कॉलेज की छात्राओं ने परीक्षा केंद्र में तैनात शिक्षकों को इस बारे बताया। साथ ही छात्राओं ने विश्वविद्यालय की इस चूक को उजागर करते हुए प्राचार्य के समक्ष भी मामला उठाया। इस संदर्भ में छात्राओं ने प्राचार्य को लिखित में शिकायत भी सौंपी। विश्वविद्यालय से मांग की गई है कि इस प्रश्न पत्र में पाई गई खामी की जांच करने के साथ ही…
Read Moreबैम्लोई बिल्डर का नक्शा रद करने की तैयारी
शिमला। बहुचर्चित बैम्लोई बिल्डर मामले में नगर निगम कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। साइट पर अवैध तौर पर काटे गए पेड़ों की जांच करने निगम की टीम सोमवार को पटवारी को मौके पर लेकर जाएगी। बिल्डर को स्वीकृत किए गए नक्शे सहित वर्तमान स्थिति को जांचा जाएगा। निगम के वन मंडल अधिकारी इंद्रकुमार ने बताया है बिल्डर को तीन बार नोटिस भेजे गए हैं लेकिन उसकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है। सोमवार को मौके पर जाकर अगर अनियमितता मिली तो नक्शा रद कर दिया…
Read Moreपार्क तो दूर कब्रिस्तान में खेलते हैं बच्चे
शिमला। राजधानी के सबसे वार्ड चम्याणा में नगर निगम छोटा दिल दिखा रहा है। नगर निगम मर्ज एरिया में शामिल किए गए इस वार्ड से पहली बार गृहकर वसूली की तैयारी है। पर यहां पीने का पानी तीसरे दिन मिलता है। गर्मियों में पांच दिन में एक बार सप्लाई मिलती है। बुजुर्गों के लिए यहां पार्क तो दूर बच्चों को खेलने के लिए मैदान भी नहीं। बच्चे यहां कब्रिस्तान में खेलते हैं। शनिवार को ‘अमर उजाला’ की टीम को सुनील, राकेश, अक्षय, यशपाल और नवेंद्र कब्रिस्तान में क्रिकेट खेलते मिले।…
Read Moreआईजीएमसी में रिपोर्ट के लिए भटकते रहे मरीज
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट के लिए खासा परेशान होना पड़ा। वजह, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स ने वार्षिक समारोह इनफ्यूजन-2013 में मेडिकॉज के उत्पात और तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को ड्यूटी नहीं की। इन्होंने एकत्रित होकर प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को दंड देने की वकालत की। आरोप है कि मेडिकॉज ने डीजे पार्टी में उत्पात मचाया और कैफेटेरिया में तोड़फोड़ के बाद छात्राओं से अभद्रता की। वे डंडाें, रॉड और हॉकी से लैस थे। उधर, मामले की जांच के लिए बीएससी…
Read Moreअवैध पेड़ कटान मामले में गार्ड सस्पेंड
चौपाल (शिमला)। उपतहसील नेरवा के अंतर्गत पुजारली बीट के चुंजर वन में 52 कायल तथा देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। वन विभाग ने अवैध पेड़ कटान का नेरवा पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पेड़ कटाने मामले में वन विभाग ने फारेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित वन विभाग की टीम ने मौके पर से 160 स्लीपरों को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरवा उप तहसील की पुजारली बीट के चुंजर वन में लंबे समय से पेड़…
Read Moreलोस चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता : बरागटा
जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने शनिवार को भाजपा स्थापना दिवस पर खड़ापत्थर में समारोह का आयोजन किया। समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा तथा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभ महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र बरागटा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। किसी भी वक्त लोकसभा…
Read Moreमाहूरी में दो मंजिला मकान राख
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा के माहूरी (भुट्टी) गांव में एक मकान में आग लग गई। शुक्रवार मध्यरात्रि हुई घटना में दो मंजिला मकान के तीन कमरे सामान समेत जलकर राख हो गए। जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। घटना में लाखों रुपयों के नुकसान का आकलन किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शाट सर्किट होने के कारण लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माहूरी निवासी निहाल सिंह ठाकुर (70) के मकान में शुक्रवार रात करीब बारह बजे आग लगी। उस समय…
Read More