डोडरा क्वार सड़क पांच माह से बंद

रोहड़ू। डोडरा क्वार क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पांच महीने से बंद है। दूरदराज क्षेत्र के लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर तय करने के बाद वाहनों की सुविधा मिल रही है। लोनिवि हिमपात के बाद बंद सड़क को अभी तक नहीं खोल पाया है। इसके चलते क्षेत्रवासियों में लोनिवि की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्याप्त है। हिमपात के कारण डोडरा क्वार क्षेत्र के लिए बनी सड़क नवंबर में बंद हो चुकी है। पांच महीने से सड़क के बंद होने से लोगों को पैदल सफर करके क्षेत्र से बाहर निकलना…

Read More

मांगों की अनदेखी पर भड़के तकनीकी कर्मी

जुब्बल (शिमला)। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ जुब्बल कोटखाई इकाई ने प्रस्ताव पारित कर विद्युत बोर्ड के प्रति कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। संघ का आरोप है कि विद्युत बोर्ड बार-बार उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रहा है। अपनी मनमानी कर तकनीकी कर्मचारियों को हताश किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव प्रकाश शर्मा तथा प्रेस सचिव बलवीर सिंह शक्टेट ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि 14 अप्रैल को कुल्लू में आयोजित होने वाली संघ की राज्य स्तरीय बैठक में भी कर्मचारियों के…

Read More

बीस साल बाद के लिए बन रहा पार्किंग प्लान

शिमला। बीस साल बाद यानी 2033 तक राजधानी में पार्किंग की किल्लत न हो, इसके लिए विशेष प्लान बनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग इसका खाका बना रहा है। पार्किंग सुविधा के अभाव में शिमला में प्रभावित हो रहे पर्यटन कारोबार के मद्देनजर ठोस योजना बनाने की तैयारी है। शहर में विभिन्न स्थलों पर बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण कर समस्या का समाधान किया जाएगा। शहर के मुख्य द्वारों पर ही सैलानियों को पार्किंग सुविधा मुहैया करवाई जाएगी ताकि उन्हें शहर के भीतर पार्किंग के लिए भटकना न पड़े।…

Read More

बिल्डरों के फायदे को न बने वन टाइम सेटलमेंट पालिसी

शिमला। शहर में वन टाइम सेटलमेंट पालिसी आम लोगों को राहत देने के लिए बनाई जानी चाहिए न कि बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए। वन टाइम सेटलमेंट पालिसी का प्रारूप क्या हो, इसे लेकर रविवार को शिमला शहरी कांग्रेस की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहरी कांग्रेस वन टाइम सेटलमेंट पालिसी सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष शहर के लोगों का पक्ष रखेगी। शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा ने बताया कि जीवन भर की जमा पूंजी से घर बनाने…

Read More

टुटू में एक भी घर को सीवरेज कनेक्शन नहीं

शिमला। हैरत! मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वार्ड टुटू में अभी तक एक भी घर को सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाया है। पानी की सप्लाई तीसरे दिन आती है तो स्ट्रीट लाइटें महज शोपीस बनकर रह गई हैं। सड़कों की हालत गांवों के रास्तों जैसी है। गलियों के रास्ते भी पूरी तरह टूट-फूट चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार बसें बढ़ाने और एचआरटीसी की टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग की पर परिणाम सिफर से आगे नहीं सरक पाया है। वहीं, नगर निगम इस वार्ड में पहली बार गृहकर लगाने…

Read More

राजधानी में 30 फीसदी लोगों का ब्लड प्रेशर हाई

शिमला। राजधानी में करीब तीस फीसदी लोगों का ब्लड प्रेशर हाई है। यह खुलासा रविवार को रिज मैदान पर आयोजित ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग कैंप के दौरान हुआ। कैंप में शहर के करीब साढ़े पांच सौ लोगाें ने ब्लड प्रेशर की जांच करवाई, जिसमें तीस फीसदी लोगों का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया गया। आर्ट और लिविंग व एनआरएचएम के संयुक्त तत्वावधान में कैंप आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने किया। सुबह साढे़ नौ बजे से शाम चार बजे के मध्य लोगों ने बीपी चेक…

Read More

मिड डे मील वर्कर्स ने मांगा न्यूनतम वेतन

रामपुर बुशहर। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की सराहन इकाई की रविवार को ज्यूरी में बैठक हुई। बैठक में मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को पूरा न किए जाने पर सरकार के प्रति रोष जताया गया। निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने मांगें जल्द पूरी नहीं कीं तो मांगें मनवाने को आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस दौरान मिड डे मील वर्कर्स को न्यूनतम वेतन देने, मिड डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत आठ वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके वर्कर्स को नियमित करने की…

Read More

मजदूरों ने दिया दस तक अल्टीमेटम

रोहडू। सावड़ा कुड्डू परियोजना में सुरंग निर्माण में लगे मजदूर भुगतान न होने पर भड़क गए हैं। लिखित आश्वासन के बावजूद मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने अब दो टूक कहा है कि अगर दस अप्रैल तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो 11 अप्रैल को चक्का जाम किया जाएगा। परियोजना का सारा काम ठप कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सीटू के जिला सदस्य रजनीश नेंटा, वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संसार चंद खलास्टा तथा महासचिव अजय कुमार दुल्टा ने बताया कि सावड़ा कुड्डू परियोजना में…

Read More

रामपुर में तीस पंचायतों में ग्राम सभा सफल

रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर में पहली बार लोगों ने ग्राम सभा के प्रति खासी रुचि दिखाई। इस ब्लाक में रविवार को 31 में से 30 पंचायतों में ग्राम सभा सफल रही। जबकि, डंसा में कोरम पूरा न होने से ग्राम सभा स्थगित हो गई। ग्राम सभाओं में जहां बीपीएल का चयन किया गया तो वहीं कई जगह पर रामपुर को जिला बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। बीडीओ रामपुर सत्येंद्र ठाकुर ने रामपुर ब्लाक में तीस पंचायतों में ग्राम सभा सफल रहने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया…

Read More

लोगों के लिए कष्टदायी रहे सौ दिन : तेजवंत

रामपुर बुशहर। किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भले ही सौ दिन के कार्यकाल को उपलब्धि भरा मान रही है, लेकिन जनजातीय क्षेत्र के लोगों के लिए यह दिन काफी कष्टदायी रहे। भारी हिमपात के कारण जिले में बिजली, टेलीफोन, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी सुविधाएं ध्वस्त हो गई थीं और लोग काफी परेशानी से गुजर रहे थे, लेकिन सरकार के नुमाइंदे शिमला में बैठे रहे। रामपुर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि किन्नौर जिले के लोगों के तीन महीने…

Read More