पंचायत में होते तो मनरेगा से काम करवा लेते

शिमला। मल्याणा के लोग नगर निगम में शामिल होने से खुश नहीं। ये दोबारा पंचायत में शामिल होना चाहते हैं। कहते हैं कि पंचायत में आने के बाद मनरेगा के तहत कुछ विकास कार्य तो वार्ड में करवा ही लेंगे। मल्याणा वार्ड में अधिकतर जगहों के लिए पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ता है। पानी की सप्लाई तीसरे दिन महज आधे घंटे के लिए मिलती है। भवनों के नियमित नहीं होने के चलते पानी के कनेक्शन कामर्शियल हैं। सीवरेज कनेक्टिविटी न होने से वार्ड में पसरी गंदगी से बीमारियां फैलने का…

Read More

अवैध डंपिंग पर दो बिल्डरों को नोटिस

शिमला। मुख्यमंत्री के निवास हॉलीलाज से करीब डेढ़ सौ मीटर ऊपर जाखू मंदिर रोड के किनारे दो बिल्डरों ने अवैध डंपिंग की है। सर्व मंगल योजना के तहत वार्ड के दौरे पर गई निगम अफसरों की टीम ने दोनों बिल्डरों को अवैध तौर पर मलबा फेंकने के आरोप में नोटिस दिया है। इसके अलावा क्षेत्र में नौ पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। निगम की वन शाखा ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वन मंडलाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के…

Read More

नवरात्र में गाड़ी लेने के लिए सैकड़ों बुकिंग

शिमला। नवरात्र कार कंपनियों के लिए शुभ होते दिखाई दे रहे हैं। लोग नवरात्र के दौरान कार खरीदने को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोई पहले नवरात्र को ही नई कार घर लाने की तैयारी में है तो कोई रामनवमी को। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए कंपनियों ने भी कई आकर्षक ऑफर जारी किए हैं। टाटा महेंद्रा चार तरह के आफर लाया है। महेेंद्रा के शिमला स्थित स्नो व्यू शोरूम के जीएम जगमोहन ने बताया कि नवरात्रों पर गाड़ी के साथ इंश्योरेंस फ्री, एक्सचेंज बोनस, प्राइवेट व सरकारी कर्मचारियों के…

Read More

अब एमबीए के लिए होगी कॉमन परीक्षा

प्रदेश में पहली बार एमबीए की कॉमन प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय सहित निजी विवि की सीटें भरने के लिए परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को नोडल एजेंसी बनाया गया है। राज्य सरकार की ओर यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विवि परिसर की सीटों से लेकर निजी विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। इससे पहले निजी विवि में प्रवेश के लिए परीक्षा नहीं होती थी। इससे कई आधी सीटें खाली जाती थीं। प्रशासन ने इसके लिए प्रोस्पेक्टस बेचने की…

Read More

आईआरडीपी के चयन पर सवाल

रोहड़ू। डिसवाणी पंचायत के लोगों ने ग्राम पंचायत में आईआरडीपी के चयन पर सवाल उठाए हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों ने डीसी शिमला को ज्ञापन सौंप कर इस संबंध में कार्रवाई का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का दोबारा सर्वे करवाने की मांग की है। डिसवाणी पंचायत के लोगों का कहना है कि इस पंचायत में लंबे समय से प्रभावशाली और आर्थिक रूप से संपन्न लोग गरीबों का हक खा रहे हैं। कई सालों से उनके ही नाम आईआरडीपी और…

Read More

भाई और भतीजे पर चाकू से हमला

रामपुर बुशहर। नोगली में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया है। इससे बड़े भाई के पेट और भतीजे की छाती के पास गहरा घाव आया है। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। झगड़े की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक नोगली निवासी हरीश गुप्ता…

Read More

रामपुर में बैठेगा अलग बीएमओ!

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य खंड ननखड़ी एवं रामपुर को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। इसके तहत रामपुर में अलग बीएमओ बिठाया जाएगा, जबकि ननखड़ी में पहले से बीएमओ की पोस्ट स्वीकृत है। रामपुर, ननखड़ी और सराहन में स्पोर्ट्स हास्टल खोले जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को खेलने की उचित सुविधा मिल सके। मंगलवार को शिमला में रामपुर से मिलने गए कांग्रेसियों और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर को जिला बनाने के मुद्दे पर गंभीरता से…

Read More

प्रोजेक्ट से जल स्रोत सूखने का खतरा

रोहड़ू। क्यारकू ग्राम पंचायत के लोगों ने पौड़ीताल लहासा विद्युत परियोजना से क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोतों पर संकट की संभावना व्यक्त की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीसी शिमला को ज्ञापन सौंप कर उचित कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा परियोजना का निर्माण कार्य उनके गांव के नीचे हो रहा है। ग्रामवासी महेंद्र सिंह, पंकज ठाकुर, कुंभ दास, सहित शेखल पंचायत के क्यारकू गांव निवासियों ने कहा यहां पर 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति वर्ग से है। उन्होंने कहा गांव में कई प्राकृतिक पेयजल स्रोतों…

Read More

बीएसएनएल सेवा ठप, भटकते रहे लोग

रामपुर बुशहर। शहर में सोमवार को भारत संचार निगम की सेवाएं कई घंटे ठप रहीं। ब्राडबैंड, लीज लाइन सेवा के न चलने से बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, एटीएम न चलने से पैसे निकालने में दिक्कतें पेश आईं। बताया जाता है कि रामपुर के नोगली के पास आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कट गई थी, जिससे सेवाएं बाधित हुईं। रामपुर में सुबह करीब 11 बजे बीएसएनएल की सेवाएं ठप हुईं। ब्राडबैंड और लीज लाइन दोनों तरह की सेवाएं बाधित होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेवाएं…

Read More

सही ढंग से जिम्मेवारी निभाएं कमेटियां : डीसी

रोहड़ू। डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले से पहले बाजार की सभी सड़कों को पक्का किया जाएगा। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। डीसी ने सोमवार को राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर डीसी ने कहा हर साल मेले के बेहतर आयोजन के प्रयास होने चाहिए। इसके लिए सभी उप कमेटियां अपनी जिम्मेवारियां सही प्रकार से निभाएं। बैठक में तय किया कि मेले के दौरान यदि कोई कलाकार मंच पर नशे की हालात में पाया गया तो…

Read More