रोहड़ू मेले में लोकल कलाकारों को तरजीह

रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले का आयोजन रोहडू बाजार में ही किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में हुई मेला कमेटी की सांस्कृतिक उपसमिति की बैठक में एसडीएम रोहडू यशपाल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मेले के लिए स्टाल का आवंटन नगर के बाजार में ही किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों के चयन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। बीस अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोहडू मेले को लेकर मेला कमेटी…

Read More

स्टाफ की कमी का मामला खूब गरमाया

रामपुर बुशहर। पंचायत समिति रामपुर की बैठक में स्टाफ की कमी का मुद्दा खूब गरमाया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई गई। समिति सभागार में समिति अध्यक्ष गुड्डी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि सोलह अप्रैल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे के दौरान स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया जाएगा। बैठक में रामपुर में इंजीनियरिंग कालेज और स्पोर्ट्स हास्टल खोलने को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया।…

Read More

धमवाड़ी बाजार में सीटू का प्रदर्शन

रोहड़ू। छौहारा क्षेत्र की तांगणू रमई तथा शिमला विधुत परियोजना की सीटू इकाई ने शुक्रवार को धमवाड़ी बाजार में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की। सीटू के जिला अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने कहा कि परियोजना प्रबंधन की ओर से साल में मजदूरों को मिलने वाली छुट्टियां तय नहीं की गई हैं। मजदूरों को सूचना दिए बिना प्रबंधन ने 18 जनवरी से 20 मार्च तक परियोजना में काम बंद रखा है। इस कार्यकाल का मजदूरों को वेतन भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि…

Read More

बेरोजगारी प्रमाण पत्र लेना हुआ सरल

शिमला। राज्य सरकार ने बेरोजगारी प्रमाण पत्र लेना और सरल कर दिया है। लोगों को इसके लिए अब तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पंचायत सचिव को इसके लिए अधिकृत किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं। जिला पंचायत अधिकारी प्रेम तांटा ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन नए आदेशों को लेकर सभी पंचायत प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक और महिला मंडल, युवक मंडलों को पत्र लिखकर सूचित व जागरूक करें। ग्राम सभाओं…

Read More

भूस्खलन से रामपुर बाईपास बंद

रामपुर बुशहर। शहर के बाहर जगातखाना से होकर जाने वाला बाईपास मार्ग भारी भरकम चट्टानों के गिरने से बंद हो गया है। झाकड़ी प्रोजेक्ट के ठीक सामने सुबह से ही भारी भरकम चट्टानाें का गिरना शुरू हो गया था, जिससे जहां बाईपास बंद हो गया है। वहीं, सरपारा और सरगा को जाने वाला मार्ग भी पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। बुधवार सुबह से ही झाकड़ी प्रोजेक्ट के ठीक सामने वाली पहाड़ी से चट्टानों का गिरना शुरू हुआ। देखते ही देखते करीब 35 मीटर मार्ग चट्टानों से भर गया। हालांकि…

Read More

बागबानों पर कहर बनकर बरसे ओले

कोटखाई (शिमला)। बुधवार देर शाम कोटखाई में हुई भारी ओलावृष्टि बागवानी के लिए कहर बन कर बरसी। करीब आधे घंटे तक हुई इस ओलावृष्टि से सेब और प्लम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। आलम यह रहा कि जमीन पर करीब ओलों की दो इंच तक मोटी परत जम गई। बुधवार की कोटखाई के बागवानों के लिए किसी आफत से कम नहीं थी। शाम छह बजे शुरू हुई ओलावृष्टि ने बागवानों के भविष्य के सपनों पर लगभग पानी फेर दिया है। ओलावृष्टि इस कदर हुई कि सेब और प्लम…

Read More

नारकंडा में स्केटिंग का मजा लेंगे सैलानी

कुमारसैन (शिमला)। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को आकर्षित करने के लिए नारकंडा नगर पंचायत ने कवायद तेज कर दी है। आने वाले समय में अब नारकंडा में सैलानियों को स्कीइंग के साथ-साथ स्केटिंग करने की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत नारकंडा ने दो जगह पर जमीन का चयन भी कर लिया है। इसका प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जल्द नारकंडा में स्केटिंग रिंक का निर्माण कर लिया जाएगा। पर्यटक नगरी नारकंडा में हर…

Read More

हाटकोटी मंदिर में नारियल चढ़ाने पर रोक

जुब्बल (शिमला)। हाटकोटी मंदिर में अब नारियल नहीं चढ़ाए जाएंगे। मंदिर न्यास कमेटी ने प्रदेश स्तर पर सुरक्षा की दृष्टि से उठाए जा रहे कदम के तहत यह फैसला लिया है। बुधवार को मंदिर न्यास हाटकोटी की बैठक एसडीएम रोहड़ू वाईपीएस वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवरात्रों की तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान मामला सामने आया कि मंदिर में लोग नारियल को चढ़ाकर परिसर या गर्भ गृह में छोड़ देते हैं। बाहर भी लोगों को अच्छी किस्म के ताजा नारियल उपलब्ध नहीं होते हैं। सुरक्षा की दृष्टि…

Read More

मुख्यमंत्री से मिला बराल का प्रतिनिधिमंडल

रोहडू। ग्राम पंचायत बराल का प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान गुलट राम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा। प्रधान गुलट राम ने बताया कि मुख्यमंत्री से माध्यमिक स्कूल बराल को स्तरोन्नत करने तथा वरिष्ठ माध्यमिक का दर्जा देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा बराल में सहकारी बैंक की शाखा खोलने, उचित मूल्य की दुकान खोलने, कृषि केंद्र, संदौर से बराल टीर तक मेन बिजली लाइन बदलने, भड़ोली ग्राम सड़क को पक्का करने तथा झड़ग बलासन सड़क को पक्का करने…

Read More

हिमुडा बीओटी में बनाए प्रस्तावित ढली मार्केट : कौल

शिमला। कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि हिमुडा को ढली सुरंग से आगे बाजार तक प्रस्तावित मार्केट का निर्माण बीओटी (बिल्ट आपरेट एंड ट्रांसफर) योजना में करना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को सदन में कहा कि इसके लिए 52 में से 4 स्थानीय लोगों से एकत्र धन ब्याज सहित वापस कर दिया गया है और अन्य का भी इसी तरह से वापस कर देना चाहिए। इसके अलावा यहां मोटर मार्केट चलाने वालों…

Read More