शिमला। शहरवासियों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने 13, 14 और 15 अप्रैल की छुट्टियों में आधार कार्ड बनवाने के लिए दो जगह विशेष काउंटर खोले हैं। डीएवी लक्कड़ बाजार और गंज बाजार में एसडी स्कूल। डीएवी लक्कड़ बाजार में तो शनिवार को लोग शांतिपूर्ण तरीके से कार्ड बनाते रहे लेकिन गंज बाजार में लोगों को कार्ड बनवाने के लिए पार्षद की दंबगई का सामना करना पड़ा। राम बाजार वार्ड की पार्षद सुषमा कुठियाला ने एसडी स्कूल में आए शहर के लोगों को कार्ड नहीं बनवाने दिए। यह काउंटर…
Read MoreCategory: Shimla
संकट मोचन पार्क में होंगे आकर्षक झूले और खेल समान
शिमला। संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट कुछ नया करने जा रहा है। नवरात्र उत्सव में रविवार को करीब डेढ़ करोड़ की लागत से ढाई सौ वाहनों की पार्किंग, ध्यान कुटीर, कीर्तन हॉल के साथ ही मुख्य गेट निर्माण की मुख्यमंत्री आधारशीला रखकर हनुमान भक्तों को तोहफा देने जा रहे हैं। यही नहीं, मंदिर ट्रस्ट अपने स्तर पर यहां बने पार्क को नया लुक देने के साथ ही बच्चों के लिए आकर्षक झूले और खेल उपकरण खरीदेगा। मंदिर गेट पर ही बने इस पार्क में…
Read Moreकल से पानी और पार्किंग की किल्लत
शिमला। सोमवार से शहर में पार्किंग किल्लत और भयानक रूप लेने वाली है। पंद्रह अप्रैल से टूरिस्ट समर सीजन शुरू हो रहा है। हजारों पर्यटक पहाड़ों की रानी को निहारने के लिए राजधानी पहुंचना अभी से शुरू हो गए हैं। पार्किंग के साथ-साथ हर साल की तरह पानी की खपत बढ़ने की वजह से जल संकट भी होगा। प्रशासन की व्यवस्था पुराने ढर्रे वाली ही है जबकि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पार्किंग की समस्या से जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जूझना पड़ेगा, वहीं पेयजल सप्लाई में भी…
Read Moreबिजली के अघोषित कट बन गए आफत
रोहडू। क्षेत्र में बिजली के अघोषित कटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहडू, जुब्बल तथा सरस्वतीनगर क्षेत्र में रोजाना दर्जनों बिजली कट लग रहे हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटों के कारण वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुटे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में भारी रोष है। बिजली के अघोषित कट लोगों…
Read More27.86 करोड़ से संवरेगा एनएच-22
रामपुर बुशहर। नेशनल हाईवे-22 पर वित्तीय वर्ष 2013-14 में करीब 27.86 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस राशि से फागू से लेकर वांगतू तक नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के तौर पर डब्ल्यू बिम रेलिंग समेत टारिंग और कलवर्ट स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। यह राशि केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने मंजूर की है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता पासंग नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राशि स्वीकृत हो जाने पर अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया…
Read Moreरोहित कल से जुब्बल कोटखाई के दौरे पर
जुब्बल (शिमला)। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर 14 अप्रैल से जुब्बल कोटखाई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विधायक विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीतने के लिए जनता का आभार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही वह जन समस्याओं को भी सुनेंगे। जुब्बल कोटखाई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि 14 अप्रैल को विधायक रोहित ठाकुर शराचली क्षेत्र के मांदल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा जन समस्याओं को सुनेंगे। 15 अप्रैल को सुबह दस बजे कोटखाई के गुम्मा में जनता की समस्याओं…
Read Moreदो वर्ष से अनुदान के लिए तरस रहे बागवान
जुब्बल (शिमला)। बागवानी तकनीकी मिशन के तहत बागवानों को अनुदान की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। दो साल से जुब्बल ब्लाक में 466 बागवानों के आवेदन उद्यान विभाग के ब्लाक कार्यालय में पड़े हैं। बागवानों को सरकार की इस योजना का समय पर लाभ नहीं मिल रहा है। बागवानी तकनीकी मिशन के तहत कृषि बागवानी उपकरणों की खरीद पर बागवानों के लिए सरकार ने 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान रखा है। जुब्बल ब्लाक में वर्ष 2011 से लेकर अभी तक लाखों का भुगतान उद्यान विभाग ने इस…
Read Moreतीन माह में विकास ने पकड़ी गति : ब्राक्टा
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन महीने में विकास ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पहली बार चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में पहुंचने पर नया अनुभव तथा नया सीखने को मिला है। विधायक ने रोहड़ू में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी है। मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि हर विभागों में खाली पदों को भरने का प्रयास चल रहा है। पूरे प्रदेश के अंदर सभी विभागों में हजारों पद खाली चल रहे हैं, जिसमें रोहड़ू भी शामिल है। पांच साल के…
Read Moreसात को दिखाया बाहर का रास्ता
रामपुर बुशहर। अराजपत्रित कर्मचारी संघ रामपुर इकाई के चुनाव को जय दयाल मेहता की कार्यकारिणी ने असंवैधानिक करार दिया है। इसके लिए महासंघ ने शुक्रवार को एक बैठक कर महासंघ के विरुद्ध चुनाव करवाने वाले सात कर्मचारी नेताओं को भी महासंघ के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पूर्व में कर्मचारी नेताओं के एक गुट ने आरोप लगाया था कि वर्तमान कार्यकारिणी कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है। इसके चलते महासंघ की कार्यकारिणी के चुनाव जल्द से जल्द होने चाहिए। कर्मचारियों की इस मांग को ध्यान में…
Read Moreविकास को गति देना प्राथमिकता : ब्राक्टा
रोहडू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रोहडू में बैठक का आयोजन कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही पुनर्सीमांकन के बाद रोहडू विधानसभा क्षेत्र में शामिल हुई चार पंचायतों में जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए भी कहा। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहडू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। बिजली, पानी, सड़क तथा यातायात व्यवस्था सही होनी…
Read More