हिमाचल के निजी विश्वविद्यालयों में प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस एक लाख रुपए सालाना का आंकड़ा पार कर गई है। कुछ नए कोर्स निजी विवि में शुरू होने के साथ ही सरकार ने नए फीस स्ट्रक्चर को भी मंजूरी दे दी है। शिक्षा सचिव के. संजयमूर्ति की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी हुई है। निजी विश्वविद्यालयों में प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे एमबीए, एमटेक, एमफार्मा आदि के लिए केवल ट्यूशन फीस में ही सालाना एक लाख से ज्यादा का भुगतान प्रति सीट करना होगा। इसमें होस्टल एवं अन्य खर्चे अलग से…
Read MoreCategory: Shimla
कमाई के लिए होटलों में बदल दिए घर और कॉटेज
शिमला। टूरिस्ट सीजन शुरू होते ही अवैध होटलों का धंधा रफ्तार पकड़ गया है। राजधानी शिमला सहित आसपास के इलाकों में दर्जनों होटल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। टूरिस्ट सीजन में मोटी कमाई के लिए घरों व कॉटेज को होटलों में तबदील कर दिया गया है। बिना लाइसेंस चल रहे होटलों से सरकार को टैक्स चुकाए बिना लाखों की कमाई की जा रही है। इन अवैध होटलों में गैर कानूनी कामों को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा। शोघी से लेकर ओल्ड बैरियर तक ढली, संजौली,…
Read Moreबैडमिंटन में कोंपल और अभय ने मारी बाजी
रोहडू़। बैडमिंटन एसोसिएशन जुब्बल के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंचायत समिति सदस्य लोकेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-10 लड़कियों के वर्ग में ग्लोरी पब्लिक स्कूल रोहडू की कोंपल ने प्रथम तथा तान्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 लड़कों के वर्ग में ग्लोरी पब्लिक स्कूल के अभय ने प्रथम तथा समक्ष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-13 लड़कियों के वर्ग में…
Read Moreलोक कलाकारों के नाम रहेंगी सांस्कृतिक संध्याएं
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में लोक कलाकार दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। मेले की स्टार नाइटों के लिए कलाकारों के नाम चयनित कर लिए गए हैं। मेले का शुभारंभ 20 अप्रैल को डीसी दिनेश मल्होत्रा करेंगे। समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में 20 अप्रैल को लोक गायक लोकिंद्र चौहान व संजीव दीक्षित प्रस्तुति देंगे। 21 अप्रैल को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक सतीश चौहान व विक्की चौहान हिमाचली नाटियों पर धमाल मचाएंगे। 22 अप्रैल को मेले…
Read Moreनहीं मिला जिला और इंजीनियरिंग कालेज
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री के दौरे से आस लगाए बैठे रामपुर के लोगों के हाथ मायूसी ही लगी। मुख्यमंत्री ने न तो रामपुर को जिला बनाने के बारे में कोई आश्वासन दिया और न ही रामपुर में इंजीनियरिंग कालेज खोलने की घोषणा की। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री रामपुर आने पर जिला बनाने की घोषणा करेंगे। रामपुर में इंजीनियरिंग कालेज खोलने सहित क्षेत्र के लिए अन्य घोषणाएं करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। इधर, सीएम का इसके बारे में कहना था कि हर गांव, पंचायत और जिले में रह…
Read Moreसह कर्मी पर युवती के साथ दुराचार का आरोप
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ में एक युवती के साथ दुराचार किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है। युवती ने अपने सह कर्मी ठाकुर दास पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक ठाकुर दास उसे 10 अप्रैल को अपने क्वार्टर ले गया। 14 अप्रैल तक उसे वहां रखा। उसके साथ जबरन दुराचार किया। 15 अप्रैल को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागी। युवती की शिकायत…
Read Moreपेड़ों को नुकसान पहुंचाया, लगा 22 लाख जुर्माना
बहुचर्चित बेम्लोई बिल्डर मामले में एक निजी कंपनी ने शिमला में 23 पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। नगर निगम ने मामले की जांच पर कंपनी पर 22,73,018 रुपये का जुर्माना लगा दिया है। पेड़ों को नुकसान पहुंचने संबंधी मामले में नगर निगम की वन शाखा ने मौके का मुआयना किया। इस आधार पर उन्होंने पाया कि तीन पेड़ काटे गए हैं। 20 पेड़ों को सीमेंट में चिनवा दिया गया। इस कारण वे सूख गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ 22,73,018 रुपये…
Read Moreसाइकिल रैली से ट्रैफिक कम करने का संदेश
शिमला। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने और पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति को स्वस्थ रखने का संदेश देने के लिए शनिवार को आशादीप संस्था के आईसीई क्लब ने दो दिन की साइकिल रैली का आयोजन किया। 40 साइकिल सवारों की रैली को रणजी टीम के पूर्व कप्तान विजय सैन ने रिज मैदान से फ्लैग आफ किया। साइकिल सवार रिज से मशोबरा, मूलकोटी, बसंतपुर होते हुए शाम को सुन्नी में ठहराव करेंगे। 110 किलोमीटर के इस सफर को दो दिन में पूरा किया जाएगा। साइकिल सवार रविवार को रिज मैदान…
Read Moreश्री सत्य साईं बाबा के आनंद विलास गए सीएम
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पुजारली में श्री सत्य साईं बाबा विद्यालय और भव्य मंदिर परिसर ‘आनंद विलास’ का निर्माण बाबा का स्वप्न था और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें आध्यात्मिक और शांत वातावरण में गुणात्मक शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुजारली स्थित श्री सत्य साईं मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। आयोजन तीन वर्ष पूर्व 15 अप्रैल, 2010 को श्री साईं बाबा के शिमला दौरे की स्मृति में किया जा रहा है। वीरभद्र सिंह…
Read Moreकसुम्पटी में बनेगा मिनी सीवरेज सिस्टम
शिमला। कैपेसिटी बिल्डिंग फार इन्वायरमेंटली सेफ सेनिटेशन प्रोजेक्ट मई से लागू हो जाएगा। इसके तहत कसुम्पटी वार्ड में मिनी सीवरेज सिस्टम बनाया जाएगा। यूरोपियन यूनियन प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक चलाने के लिए नगर निगम को सात करोड़ की आर्थिक मदद देगा। बेल्जियम के दौरे से लौटे महापौर संजय चौहान ने यह जानकारी दी है। यूरोपियन यूनियन ने नगर निगम द्वारा भेजे गए सिटी सेनिटेशन प्लान को मंजूर कर लिया है। प्रोजेक्ट के तहत कसुम्पटी वार्ड को पायलट वार्ड के तहत चुना गया है। कसुम्पटी में मिनी सीवरेज प्लांट बनाया जाएगा। वार्ड…
Read More