हिलोपा मंडल रोहडू ने किया कार्यकारिणी विस्तार

रोहडू। हिमाचल लोक हित पार्टी रोहडू मंडल के अध्यक्ष विशेषर सिंह बांशटू ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी के सहित हिलोपा मंडल रोहडू के विभिन्न मोर्चों का भी गठन किया गया है। हिलोपा कार्यकारिणी में ठाकुर लाभ सिंह, राकेश चौहान, बनवारी लाल प्रेमी, जीत सिंह, रविंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक शर्मा को संगठन महामंत्री, मोही राम को महामंत्री चुना है। रमा देवी, सतीश कौगटू, मान सिंह, रघुनाथ झामटा, बृज लाल को सचिव चुना गया है। श्यामा नंद शर्मा, जानकी दास कायथ को कोषाध्यक्ष चुना गया। हरबंस सांख्यान को युवा…

Read More

लापरवाह वाहन चालक को सात साल की जेल

रामपुर बुशहर। बुधवार को रामपुर स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किन्नौर राकेश चौधरी की अदालत ने एक मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे में एक लड़की की जान जाने का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त पांच हजार जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने पर एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह ने 16 अप्रैल, 2009 को डकोलड़ के पास उस समय कुछ लड़कियों पर कार चला…

Read More

नौवीं से नौकरी को तैयार करेगी सरकार

शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में नौवीं से ही छात्रों को नौकरी के लिए तैयार करेगी, वो भी बिलकुल मुफ्त। नए सत्र से स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू होंगे। जिले भर के दस स्कूलों में यह कोर्स शुरू किया जा रहा है। नौवीं से बारहवीं तक वोकेशनल कोर्स शुरू कर छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सर्वे कर स्कूलों के नाम तय कर लिए हैं। शिमला लालपानी, पोर्टमोर और छोटा स्कूल को चुना है। रामपुर, जुब्बल, घणाहट्टी, ठियोग, सुन्नी, रोहड़ू, चौपाल स्कूल को भी शामिल…

Read More

हिमाचल जा रहे हों तो ठगों से रहें सावधान

हिमाचल में आने वाले सैलानियों को ठगने के लिए फर्जी गाइड बिल्कुल तैयार बैठे हैं। सैलानियों से सस्ते पैकेज व होटलों में सस्ते कमरे उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी हो रही है। सोमवार को टूरिस्ट समर सीजन के पहले दिन फर्जी गाइड रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाईपास के इर्द-गिर्द सक्रिय रहे। यहां सैलानियों को सस्ते पैकेज के नाम पर फांसने का इन्होंने पूरा प्रयास किया। हिल्सक्वीन पहुंच रहे सैलानी इन ठगों के निशाने पर हैं। शहर की सीमा में दाखिल होते ही फर्जी टूरिस्ट गाइड सैलानियों पर डोरे…

Read More

पहली मई से पानी के नए कनेक्शनों पर प्रतिबंध

शिमला। एक मई से राजधानी में भवन निर्माण के लिए पानी कनेक्शन देने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह प्रतिबंध 31 जुलाई तक रहेगा। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को पानी के नए कनेक्शन मिलते रहेंगे। नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि शहर में पानी की सप्लाई सुचारु बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। शहर में पहले से चल रहे पांच सौ से अधिक कंस्ट्रक्शन कनेक्शन भी बंद कर दिए जाएंगे। जिन लोगों ने पानी के नए कनेक्शनों के लिए आवेदन किया है, उन्हें अगस्त में…

Read More

फोरलेन के विरोध में उतरे मर्ज एरिया के पार्षद

शिमला। कालका-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट की जद में आने वाले घरों को बचाने के लिए मर्ज एरिया के पार्षद एकजुट हो गए हैं। मंगलवार को ढली के पार्षद शैलेंद्र चौहान, मल्याणा के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, चम्याणा के पार्षद कुलदीप ठाकुर और कसुम्पटी की पार्षद कुसुम ठाकुर ने नेशनल हाइवे विभाग से दोबारा सर्वे करने की मांग की है। इस मांग को लेकर मर्ज एरिया के पार्षद प्रभावित लोगों को एकजुट करने में भी जुट गए हैं। राजनीतिक नफा-नुकसान छोड़ भाजपा, कांग्रेस और माकपा जनहित में एक मंच तले आ गए हैं।…

Read More

पचास कारोबारियों को नोटिस

शिमला। राजधानी के मुख्य बाजारों में भी कारोबारी नियमों को अनदेखा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को सर्व मंगल योजना के तहत फील्ड में गए निगम अधिकारियों ने ऐसे ही पचास कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं। इन कारोबारियों पर फूड लाइसेंस बनाए बिना कारोबार करने का आरोप है। इसके अलावा कई कारोबारी निगम की डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से भी नहीं जुड़े हैं। मंगलवार को सब्जी मंडी का निगम के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों के पास फूड लाइसेंस (पीएएफए…

Read More

कैसे झेलेंगी हमारी इमारतें भूकंप के झटके?

शिमला। मंगलवार को राजधानी में आए भूकंप के झटकों से शहरवासी सहमे हुए हैं। भगवान न करे पर ये सच है कि शहर की इमारतें भूकंप के झटकों को सहने में सक्षम नहीं हैं। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में तय मानकों को धता कर भवन निर्माण किया गया है। समिट्री और कच्चीघाटी क्षेत्र में मकान सत्तर डिग्री ढलान पर बने हैं। 35 डिग्री से अधिक ढलान पर बनाए गए मकानों को भूकंप की दृष्टि से अधिक संवेदनशील माना जाता है। भूकंप आने पर यह मकान कहर बरपा सकते हैं। इन…

Read More

कमाई के लिए होटलों में बदल दिए घर और कॉटेज

शिमला। टूरिस्ट सीजन शुरू होते ही अवैध होटलों का धंधा रफ्तार पकड़ गया है। राजधानी शिमला सहित आसपास के इलाकों में दर्जनों होटल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। टूरिस्ट सीजन में मोटी कमाई के लिए घरों व कॉटेज को होटलों में तबदील कर दिया गया है। बिना लाइसेंस चल रहे होटलों से सरकार को टैक्स चुकाए बिना लाखों की कमाई की जा रही है। इन अवैध होटलों में गैर कानूनी कामों को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा। शोघी से लेकर ओल्ड बैरियर तक ढली, संजौली,…

Read More

कमाई के लिए होटलों में बदल दिए घर और कॉटेज

शिमला। टूरिस्ट सीजन शुरू होते ही अवैध होटलों का धंधा रफ्तार पकड़ गया है। राजधानी शिमला सहित आसपास के इलाकों में दर्जनों होटल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। टूरिस्ट सीजन में मोटी कमाई के लिए घरों व कॉटेज को होटलों में तबदील कर दिया गया है। बिना लाइसेंस चल रहे होटलों से सरकार को टैक्स चुकाए बिना लाखों की कमाई की जा रही है। इन अवैध होटलों में गैर कानूनी कामों को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा। शोघी से लेकर ओल्ड बैरियर तक ढली, संजौली,…

Read More