एसएमसी को सौंपा जाए मिड डे मील कार्य

रामपुर बुशहर। हिमाचल गवर्नमेंट टीचर यूनियन की रामपुर इकाई की बैठक में सरकार से मिड डे मील के कार्य को एसएमसी को सौंपने की पुरजोर मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि उनका अधिकांश समय भोजन बनाने में ही निकल जाता है। ऐसे में वे बच्चों की तरफ अधिक ध्यान नहीं दे पाते। अगर एसएमसी इस कार्य को संभाले तो शिक्षक बच्चों को अधिक समय दे सकेंगे। इसके अलावा बैठक में कमीशन निकालने के बाद अनुबंध पर लगे लेक्चरर को तीन साल बाद नियमित करने, कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ…

Read More

जांच में न बरतें लापरवाही : डा. आजाद

रामपुर बुशहर। बीएमओ कार्यालय रामपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें आधा दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का करीब पंद्रह लाख रुपये का बजट पास किया गया, जो इन केंद्रों में मरीजों के लिए सुविधाएं जुटाने पर खर्च किया जाएगा। बीएमओ डा. राजस्वी आजाद ने बैठक में शरीक पीएचसी के चिकित्सकों से कहा कि मरीजों की जांच में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। केंद्रों तक आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देना सुनिश्चित करें। बैठक में ज्यूरी और तकलेच पीएचसी में रेडियोग्राफर तथा लैब तकनीशियन…

Read More

तबादलों पर भड़के रामपुर के कर्मचारी

रामपुर बुशहर। शिमला धरने में शामिल सत्तर चालक-परिचालकों का तबादला करने पर रामपुर डिपो के कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने इन तबादलों का कड़ा विरोध किया है। परिवहन कर्मचारियों ने वीरवार को आपात गेट मीटिंग कर कड़ी चेतावनी दी है कि अगर इन तबादलों को रद न किया गया तो निगम प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। निगम प्रबंधन ने 70 चालक-परिचालकों के एक साथ तबादले किए हैं। बताया जा रहा है कि ये चालक-परिचालक 23 अप्रैल को शिमला धरने में शामिल हुए थे। इधर, कर्मचारियों के तबादलों…

Read More

प्रवासी मजदूर के कमरे में मिले बच्चे के कपड़े

निरमंड (कुल्लू)। चार साल के मासूम सुमित की हत्या क्यों की गई? पुलिस इस रहस्य से अभी परदा नहीं हटा पाई है। हालांकि, पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले को कुकर्म से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गिरफ्तार किए प्रवासी मजदूर के कमरे से सुमित के कपड़े भी मिले हैं। बच्चे का शव भी अर्धनग्न अवस्था में मिला है। इससे कुकर्म का शक और पुख्ता हो रहा है। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने प्रवासी मजदूर चंद किशोर को गिरफ्तार कर भादंसं की धारा…

Read More

पार्किंग पर पुलिस और पब्लिक आमने-सामने

शिमला। पार्किंग पर पुलिस और पब्लिक आमने-सामने आ गई है। दरअसल, ढली टनल से लेकर ढली बाजार तक करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में सड़क किनारे गाड़ियां पार्क करने पर पुलिस ने सैकड़ों वाहनों पर चेतावनी पत्र चस्पां कर दिए। पुलिस कह रही है कि सड़क किनारे गाड़ियां लगाई तो चालान कर देगी। तब भी नहीं माने तो क्रेन से गाड़ियां उठवा दी जाएंगी। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई से पब्लिक भड़क उठी है। दलील दी है कि पहले पार्किंग दो या येलो लाइन लगाओ। उसके बाद अगर कोई कानून तोड़ता…

Read More

छात्रों को नौवीं से ही नौकरी के लिए तैयार करेगी सरकार

शिमला। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में नौवीं से ही छात्रों को नौकरी के लिए तैयार करेगी, वो भी बिलकुल मुफ्त। इसी सत्र से स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। हालांकि सभी स्कूलों को शामिल नहीं किया गया है पर शिमला शहर से तीन स्कूल इसके लिए चुने गए हैं। जिले भर के दस स्कूलों में यह कोर्स शुरू किया जा रहा है। नौवीं से बारहवीं तक वोकेशनल कोर्स शुरू कर छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सर्वे कर स्कूलों के नाम तय…

Read More

एजेंडा भूले, बांधे सरकार की तारीफों के पुल

शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अधिवेशन में एजेंडा दरकिनार कर सिर्फ सरकार का गुणगान हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को मंच से कहलवाना पड़ा कि वक्त जाया न करते हुए एजेंडे पर बात करें। हालांकि अधिवेशन में आए कांग्रेस विधायकों ने जरूर एजेंडे पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री सहित सरकारी नुमाइंदों के सामने बोलने का मौका क्या मिला, कांग्रेस नेता अधिवेशन का मूल मकसद ही भूल गए। कार्यक्रम की शुरुआत में ही वक्ताओं को एजेंडे के प्रमुख बिंदुओं संगठन की रिपोर्ट, सदस्यता अभियान, लोकसभा…

Read More

जिंदगी बचाने वाली जैकेट में मौत के छेद

शिमला। पर्यटन सीजन में सैलानियों के साथ लूटखसोट व उन्हें पेश आ रही दिक्कतों को लेकर लगातार प्रकाशित हो रही खबरों पर पर्यटन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार को विभाग की टीम ने तत्तापानी में रीवर राफटिंग आपरेटरों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान राफटिंग को लेकर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी पाए गए। शिमला में रोमांच के दीवानों की जान जोखिम में है। ततापानी में रीवर राफटिंग करवाने वाले कुछ लोग नियमों कानूनों को धत्ता बता सैलानियों की जान से खिलवाड़ में लगे है। पर्यटन विभाग के इंस्पेक्टर रवि…

Read More

महासचिव पद पर तीन लॉ ग्रेजुएट में जंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के चुनाव में महासचिव पद पर इस बार तीन लॉ ग्रेजुएट आमने सामने हैं। मुकाबला इसलिए भी रोचक है, क्योंकि तीनों ही युवा और पढ़े-लिखे हैं। एक और समानता ये है कि ये तीनों ही कोर्ट केस संबंधी मामले ही सचिवालय में देख रहे हैं। चुनाव तिकोना होने के कारण वर्तमान महासचिव संजीत शर्मा के सामने इस कारण भी मजबूत चुनौती है। इस पद के लिए वर्तमान महासचिव संजीत शर्मा, ज्योति चौहान और मुनीष शर्मा तीन प्रत्याशी हैं। संजीत शर्मा एजूकेशन बी शाखा…

Read More

पांच माह से नहीं ओवर टाइम और रात्रि भत्ता

रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी किसी भी हद तक जा सकते हैं। रामपुर में सुंयक्त संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अप्रैल को शिमला धरने के लिए रामपुर से 150 कर्मचारी भाग लेंगे। इसके लिए सभी ने छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त संघर्ष समिति के प्रधान जीवन सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि परिवहन निगम को रोडवेज का दर्जा दिया जाए। कर्मचारियों का कहना है…

Read More