कांग्रेस ने भाजपा पर किया पलटवार

रामपुर बुशहर। विधायक नंदलाल के ननखड़ी ब्लाक के दौरे को मंडी उप चुनाव से जोड़ने जाने पर कांग्रेसी बुरी तरह बौखला उठे हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक ननखड़ी उप चुनाव के बहाने नहीं, बल्कि लोगों की समस्या सुनने गए हैं। ब्लाक कांग्रेस के प्रेस सचिव कृष्ण गोपाल भारद्वाज और पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने लोगों को गुमराह करने के लिए विधायक के दौरे को जबरन मंडी उप चुनाव से जोड़ा है। जबकि, हकीकत यह है कि विधायक लोगों की…

Read More

आटा, दाल, तेल और मसालों के सैंपल भरे

शिमला। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने मंगलवार को जाखू में सुपर बाजार और सस्ते राशन के डिपो से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। सर्व मंगल योजना के तहत जाखू वार्ड के दौरे पर गई टीम ने यह कार्रवाई की। निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने बताया कि जाखू के सुपर बाजार से मूंग और मसूर की दालों सहित आटा और सरसों तेल के सैंपल भरे गए। जोधा निवास स्थित राशन डिपो से आटा, बेसन, गुड़, मिर्च और हल्दी के सैंपल भरे गए। सभी सैंपल सील…

Read More

शिक्षकों की समस्याएं सुलझाने को कल से खुला दरबार

शिमला। शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए शिक्षा विभाग 25 और 26 अप्रैल को खुले दरबार का आयोजन करेगा। इस दरबार में रोहड़ू और रामपुर क्षेत्र के आठ ब्लाकों के शिक्षक अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। दरबार में शिक्षक वेतन संबंधी समस्या, वरिष्ठता सूची में दिक्कत जैसी समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवा सकेंगे। दरबार लगाने वाली टीम में उप निदेशक के साथ एसओ नरेंद्र शर्मा और पे फिक्सेशन के डीलिंग हैंड शिशुपाल भी साथ होंगे। उप निदेशक एलीमेंटरी टीएस वर्मा ने बताया कि दरबार में…

Read More

इसलिए कमजोर हो रही हजारों नौनिहालों की नजर

शिमला। कहीं हमारे दुलार और लापरवाही की वजह से तो नौनिहालों की नजर कमजोर नहीं हो रही? यह सवाल इसलिए क्योंकि अधिकांश घरों में बच्चों का घंटों टीवी देखना, वीडियो गेम्स खेलना, कंप्यूटर और जंक फूड का इस्तेमाल आम बात है। जरा गौर कीजिए। मुख्यमंत्री विद्यार्थी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिमला जिला में एक साल में कुल 77,868 छात्रों की आंखें जांची गई हैं। इनमें से 6,384 छात्रों की नजर कमजोर पाई गई। यानी आठ फीसदी बच्चों में नजर दोष। यह आंकड़े महज सरकारी स्कूलों के हैं। अगर निजी स्कूलों…

Read More

सचिवालय में भी बनेंगे आधार कार्ड

शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब सचिवालय में भी आधार कार्ड बनेंगे। आधार कार्ड बनवाने में लोगों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सचिवालय में नया काउंटर खोल दिया है। आर्म्सडेल बिल्डिंग में सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक कार्ड बनवाने के लिए फार्म जमा किए जाएंगे। छोटा शिमला वार्ड के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने सचिवालय में काउंटर खोलने पर जिला प्रशासन का आभार जताया है। सचिवालय में तैनात हजारों कर्मचारियों, अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों को अब आधार कार्ड बनवाने के लिए…

Read More

दो बार चालान हुआ तो जब्त होगी गाड़ी

शिमला। गाड़ी चलाते समय मोबाइल सुनने की आदत है तो उसे छोड़ देने में ही भलाई है। अगर एक बार पकड़े गए तो पांच सौ जुर्माना भरना होगा और अगर दूसरी बार भी गलती दोहराई तो मौके पर ही गाड़ी से हाथ धो बैठेंगे। जिन चालकों का दो मर्तबा चालान इससे पहले हो चुका है उन गाड़ियों की सूची बनाकर पुलिस जब्त करने जा रही है। गाड़ी को रिलीज करने के लिए फिर मालिक को अदालत की ही शरण में जाना होगा। शिमला पुलिस ने अब तक ऐसी पच्चीस गाड़ियों…

Read More

सबलेट करने वालों की छिनेगी दुकान

शिमला। नगर निगम की दुकानों को सबलेट करने वाले कारोबारियों के हाथ से उनकी दुकानें चली जाएंगी। निगम प्रशासन ने सबलेट दुकान में कारोबार कर रहे वर्तमान कारोबारी के नाम दुकान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। कारोबारी से जुर्माने की राशि वसूल कर निगम दुकान नाम करेगा। इस संबंध में पंफलेट बांट कर कारोबारियों को जागरूक भी किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने की पुष्टि निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने की है। नगर निगम ने शहर में करीब एक हजार दुकानों को बोली के माध्यम से किराये पर दिया…

Read More

घटिया मिल्क केक बेचने पर एक लाख जुर्माना

शिमला। राजधानी के ढली उपनगर में घटिया मिल्ककेक बेचने के आरोप में कारोबारी को एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के कोर्ट ने न्यू फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। बीते माह नगर निगम की टीम ने ढली की एक दुकान से मिल्ककेक के सैंपल भरे थे। जांच रिपोर्ट में मिल्ककेक के सैंपल फेल हो गए थे। इसी कड़ी में वीरवार को मामले की सुनवाई करते हुए निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती के कोर्ट…

Read More

कंटोनमेंट बोर्ड के सीओ को नोटिस

शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैक्स जुटाने को लगाए गए कंटोनमेंट बोर्ड जतोग के बोर्ड और सामान को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कब्जे में ले लिया। साथ ही विभाग के सहायक अभियंता ने बोर्ड के सीओ को नोटिस जारी किया है। बोर्ड द्वारा टैक्स जुटाने को गेट लगाने के बाद जिला प्रशासन ने भूमि के दस्तावेज खंगाले। इसमें भूमि सरकार की पाई गई। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मौके पर लगे सभी बोर्ड कब्जे में ले लिए। उन्होंने टैक्स जुटाने को लगाए शेड को छोड़कर सभी बोर्ड उठा लिए हैं।…

Read More

बिना ग्रेडिंग कार्ड कैसे तैयार होगी छात्रों की रिपोर्ट

शिमला। सरकारी स्कूलों में कक्षाएं शुरू हुए एक माह बीतने को है, मगर स्कूलों में लागू की गई सतत समग्र मूल्यांकन के तहत छात्रों की साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक उपलब्धियों सहित हर तरह की जानकारी कार्ड पर दर्ज की जाती है। मगर अभी तक स्कूलों में ग्रेडिंग कार्ड ही नहीं पहुंच पाए हैं। एक माह के बाद हर छात्र की चेक लिस्ट में दर्ज एंट्री को ग्रेडिंग कार्ड में भरा जाता है। स्कूलों में वार्षिक परीक्षा बंद कर लागू की गई सीसीए प्रणाली में साप्ताहिक, मासिक हर छात्र की गतिविधियों…

Read More