रामपुर बुशहर। यहां के नोगली, बौंडा और कोटला स्कूल को संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ स्कूल का पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को शिंगला पंचायत में स्वच्छता सप्ताह के तहत आयोजित खंड स्तरीय महिला एवं शिशु दिवस में स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शरीक एसडीएम दलीप नेगी ने स्कूलों के प्रमुखों को इनामी राशि के चेक बांटे। हाई एवं सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ स्कूल रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली को 20 हजार रुपये, जबकि द्वितीय रहे भड़ावली स्कूल को 10 हजार रुपये दिए गए। मिडिल…
Read MoreCategory: Shimla
जुब्बल के राथल में लाखों की चोरी
जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील की भोलाड़ पंचायत के तहत राथल में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। सोजु राम के परिवार को शादी में जाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब चोरों ने घर में किसी को न पाकर दो लाख की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…
Read Moreल्हासे की चपेट में आने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत
कोटखाई (शिमला)। यहां हाटकोटी सड़क मार्ग पर ल्हासा आने से इंजीनियरिंग के आठ छात्र और छात्राएं इसकी चपेट में आ गए। जिससे चंबा के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार कोटखाई अस्पताल में किया गया। वहीं ल्हासा गिरने से हाटकोटी ठियोग मार्ग भी बंद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के समय ठियोग हाटकोटी रोड पर इंजीनियरिंग कालेज के छात्र पैदल चल रहे थे। इसी दौरान ऊपर से ल्हासा आ गिरा। इसमें एक की…
Read Moreहफ्ते में किराया दो वरना खाली करो दुकानें
रामपुर बुशहर। अगर आपने बकाया किराया नौ प्रतिशत ब्याज के साथ हफ्ते के भीतर जमा नहीं करवाया तो दुकानें खाली करवा दी जाएंगी। यह फरमान श्री भीमाकाली एवं अन्य मंदिर समूह न्यास की ओर से दुकानदारों को निकाला गया है। न्यास के फरमान का नोटिस मिलने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक अखाड़ा परिसर और नरसिंह मंदिर परिसर में बनी दुकानों का दुकानदार नियमित किराया नहीं चुका रहे हैं। इसके बारे में अवगत कराने के बावजूद जब दुकानदार किराया चुकाने को गंभीर नहीं हुए तो न्यास…
Read Moreविधायक रोहित ने सुनीं लोगों की समस्याएं
जुब्बल (शिमला)। क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर ने चौथे दिन टिक्कर उप तहसील के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने लोगों का विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत के लिए आभार भी व्यक्त किया। कांग्रेस मंडल जुब्बल कोटखाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रांटा ने बताया कि विधायक रोहित ठाकुर ने चौथे दिन के दौरे में शेखल, थाना, खांगटा, दरोटी, शरौंटा, कशैणी, बरेश्टू तथा नरैण गांव में लोगाें की समस्याओं को सुना। उन्होंने…
Read Moreविधायक ने कलेडा मझेवटी में सुनीं समस्याएं
रामपुर बुशहर। विधायक नंदलाल ने ननखड़ी ब्लाक के दौरे को जारी रखते हुए रविवार को कलेडा मझेवटी पंचायत का दौरा किया और यहां के गांव-गांव पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कलेडा में विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के विकास की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, जिससे यहां विकास नहीं हो पाया। कांग्रेस यहां के विकास में तेजी लाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान करने के निर्देश भी दिए। विधायक का यहां के गांव-गांव में जोरदार स्वागत…
Read Moreपूछताछ के लिए बुलाया ठेकेदार का भाई
रामपुर बुशहर। चार साल के मासूम सुमित की हत्या क्यों की गई? यह अभी तक पुलिस के लिए एक सवाल बना हुआ है। जहां रिमांड पर चल रहे चंद किशोर का कहना है कि उसे शव फेंकने के लिए पैसे दिए गए हैं। वहीं, अन्य लोगों के खिलाफ साक्ष्य न होने के कारण पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। हालांकि, पुलिस ने रविवार को ठेकेदार के भाई को पूछताछ के लिए थाने लाई है, जिससे मामले के बारे में कोई जानकारी हाथ लग सके। रिमांड पर चल…
Read Moreविद्या स्टोक्स ने किया अस्पताल का निरीक्षण
कुमारसैन (शिमला)। आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने शनिवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन का औचक निरीक्षक किया। इधर, विद्या स्टोक्स के बिना किसी सूचना के अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ में हड़कंप मच गया। इस मौके पर जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती रोगियों के हालचाल पूछे वहीं अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के भी आदेश दिए। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डा. एनके मेहता ने अस्पताल के बारे में पूरी जानकारी विद्या स्टोक्स को दी। इस मौके पर स्टोक्स ने अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से पार्क…
Read Moreस्कूल प्रवक्ताओं ने उठाई कई मांगें
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ शिमला जिला की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया। रविवार को रोहड़ू में संघ की बैठक शिमला जिला इकाई के अध्यक्ष हरि शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए गए। स्कूल प्रवक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि प्राध्यापक का नाम पीजीटी परिवर्तित नहीं किया जाए। उपनिदेशक का कार्यवाहक पद कालेज प्रधानाचार्य को नहीं दिया जाए। इसके अतिरिक्त स्कूलों में कार्यरत पैरा प्राध्यापकों को नियमित करने, सर्दियों तथा…
Read Moreस्कूलों में सृजित हों जूनियर हेडमास्टर के पद
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ रामपुर और सराहन खंड की रविवार को यहां बैठक हुई। खंड रामपुर प्रधान निशिकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों में जूनियर हेडमास्टर के पद सृजित करने की मांग सरकार से की गई। शिक्षकों ने कहा कि टीजीटी वर्ग को पदोन्नति के अवसर कम हैं। अगर स्कूलों में सरकार जूनियर हेडमास्टर के पद सृजित करती है तो टीजीटी शिक्षकों को इन पदों पर पदोन्नति लाभ मिल सकेगा। बैठक में सरकार से यह मांग भी की गई कि जिन अध्यापकों की नियुक्ति…
Read More