गोपाल चालक यूनियन रोहडू के अध्यक्ष

रोहडू। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की चालक यूनियन रोहडू के त्रैवार्षिक चुनाव प्रांतीय प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुए। इस मौके पर प्रांतीय सलाहकार रूप चंद शर्मा, सह सचिव सागर पाल शर्मा, उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर तथा भगत सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गोपाल शर्मा को अध्यक्ष, सुरेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, चंद्र देव को मुख्य सलाहकार, बलवंत चौधरी को प्रधान, जोध सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राजपाल, नोक सिंह, मदन लाल तथा सुशील कुमार को उपप्रधान चुना गया। राजेंद्र ठाकुर को महासचिव, लाल सिंह, कश्मीर सिंह को सहसचिव, देवेंद्र कुमार को सचिव, दिग्विजय बाल्टु को प्रेस सचिव, नरेश कुमार, दिवान सिंह को कोषाध्यक्ष, जबकि अमर सिंह तथा विनोद कुमार को संगठन मंत्री चुना गया है। कार्यकारिणी में राम किशन, भूपेंद्र राजटा, हीरा लाल, दलीप शर्मा, राम किशन, त्रिलोक ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, भगत राम, राजेंद्र सिंह, खूब राम, धर्मपाल गुलेरिया, मोहन लाल, अनूप कुमार, अश्वनी कुमार, दिनेश कुमार, रमेश सिंह, कुलविंद्र, बल बहादुर, राज सिंह, दिनेश कुमार, धर्म सिंह, हीरा पाल, दिनेश शर्मा, उत्तम सिंह, रमेश चंद, पवन कुमार, हरविंद्र सिंह तथा राम स्वरूप शर्मा को शामिल किया गया है। चुनाव में चालक यूनियन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts