मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण

रामपुर बुशहर। 15/20 बायल रामपुर जल विद्युत परियोजना कल्याण समिति की बैठक बुधवार को देविंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने फसलों का मुआवजा न देने पर कड़ा ऐतराज जताया। बैठक में उपस्थित समिति के कानूनी सलाहकार दिलसुख ठाकुर, सलाहकार कैलाश भ्रामटा, महासचिव देवेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष शकुंतला, सचिव भोला दत्त, पंचायत प्रधान तुनन पूने राम, प्रधान बाहवा ममता कौशल, प्रधान गढ़ेच मीनाक्षी, प्रधान कुशवा सुमित्रा देवी, प्रवीण कायथ, वेद राज, राकेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, रूप राणा, यशपाल नेगी, गोपी चंद, प्रताप, राजेश नेगी, बालक राम जोशी, लाल…

Read More

तो फिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन

रोहडू। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद भी पब्बर नदी में अवैध खनन बदसतूर जारी है। खनन माफिया से जुड़े लोग नदी तट से रात-दिन रेत और पत्थर निकालने का कार्य कर रहे हैं। हालांकि, खनन रोकने के लिए एसडीएम रोहडू की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों को चालान काटने की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। बावजूद इसके, खनन रोकने की मुहिम मात्र कमेटी के गठन तक ही सीमित रह गई है। खनन माफिया उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां…

Read More

तकनीकी कर्मचारी यूनियन ने उठाई मांगें

रोहड़ू। बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी यूनियन की जुब्बल इकाई ने एक्सईएन के सामने मांगों को उठाया। एक्सईएन ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जुब्बल कोटखाई बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के सामने सुरक्षा उपकरण, ग्रेड पे, एरियर भुगतान, एल्युमीनियम लोडर, रस्सा ट्रीफर, मैगर, विभागीय पदोन्नति, रेन कोट, टीए एवं मेडिकल बिल का शीघ्र भुगतान करने सहित कई अन्य मांगों को उठाया। उन्होंने कहा सभी अधिकारियों ने स्टाफ की समस्याओं को सुनने के बाद इन्हें पूरा करने का…

Read More

सेब सीजन में बंद नहीं होंगी सड़कें : मंगलेट

चौपाल (शिमला)। कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट ने कहा कि सेब सीजन में चौपाल की सड़कें बंद नहीं होंगी। चौपाल में शीघ्र सब्जी मंडी बनाई जाएगी। इसके लिए अधिकारी भूमि का चयन करें। मंगलेट ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से औक्टा-चौपाल फेड़िज सड़क को सात करोड़ पक्का करने के लिए मिले हैं। खिड़की मड़ावग सड़क को आठ करोड़ खर्च करके पक्का किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सेब बहुल क्षेत्र को जोड़ने वाली सभी सड़कें सेब सीजन में बंद नहीं…

Read More

बर्दाश्त नहीं करेंगे मनमानी

रोहड़ू। बागबानों ने आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बागवानों का कहना है कि मंडी में सेब बिक्री के बाद उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जाता है। पिछले साल के अभी तक बागवानों के आढ़तियों के पास करोड़ों रुपये फंसे हैं। हिमालयन एप्पल ग्रोवर इंडिया के पदाधिकारी एवं जुब्बल क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान बलवंत जस्टा, परविंद्र झौहटा, शिव कुमार शर्मा, विनीत सरजोल्टा, नरेश सिथटा, राजश्ेा धांटा सहित नरवीर सिथटा ने बताया कि पिछले साल सेब सीजन में सेब बेचने के बाद बागवानों के लाखों रुपये आढ़ती…

Read More

बैठक में न आने वाले विभागों को देंगे कारण बताओ नोटिस

जुब्बल (शिमला)। पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई की बैठकों से नदारद रहने वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को पंचायत समिति जुब्बल की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया तथा बैठक में आईपीएच व वन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष भी व्यक्त किया गया। पंचायत समिति अध्यक्ष मोती लाल सिथटा ने बताया कि कुछ विभागों के अधिकारी पंचायत समिति की बैठकों में उपस्थित नहीं होते हैं जिससे बैठक में संबंधित विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। इसलिए अब समिति…

Read More

झाकड़ी पुलिस ने काटे खाने के पैसे!

रामपुर बुशहर। झाकड़ी पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस के एक कर्मी ने कोर्ट से जमानत पर छोड़े गए लोगों के पर्स लौटाते वक्त उससे तीन सौ रुपये खाने के काट लिए लेकिन लोगों के हंगामा करने के बाद पुलिस कर्मी पैसों को मौके पर फेंक कर भाग खड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि झाकड़ी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर वार्ड पंच थाच सुन्नी राम, दिवान सिंह, राम प्यारी, सुशीला, कल्पना, सपना, संगीता, बिना देवी, जगदीश और सुन्नी राम निवासी निगुलसरी थाच किन्नौर…

Read More

नर्सिज स्टाफ के आगे झुक गया आईजीएमसी प्रबंधन

शिमला। आईजीएमसी प्रबंधन ने पैरा मेडिकल (नर्सिज स्टाफ) के आगे घुटने टेक दिए हैं। नर्सिज स्टाफ की अब रोटेशन में ड्यूटी लगाने के फैसले से प्रबंधन पलट गया है। इनकी ड्यूटी में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। मरीजों के हितों को ताक पर रखकर प्रबंधन ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि नर्सिज स्टाफ की ड्यूटी यथावत रहेगी। प्रबंधन ने स्टाफ नर्सिज से रोटेशन में ड्यूटी लेने के लिए एक योजना तैयार की थी। इसमें इन सभी को एक जैसा काम देने की बात…

Read More

अगले हफ्ते से जाम से छुटकारा

शिमला। अगले हफ्ते से राजधानी में जाम नहीं लगेगा। शोघी-ढली बाईपास रोड तैयार हो चुका है। अब ऊपरी शिमला की ओर जाने वाली गाड़ियों को शोघी से ही इस रूट पर भेज दिया जाएगा। यानी सर्कुलर रोड पर चौबीस घंटे में चलने वाले करीब चार हजार बड़े वाहन अब यहां नजर नहीं आएंगे। इन्हीं की वजह से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। केवल उन गाड़ियों को शहर में आने की इजाजत होगी, जिनकी मंजिल यहीं तक होगी। ढली, मशोबरा या ऊपरी शिमला की ओर जाने…

Read More

गैर सब्सिडी और कामर्शियल गैस सिलेंडर महंगे

शिमला। गैस कंपनियों ने जुलाई में गैर सब्सिडी और कामर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। इस माह सब्सिडी के नौ सिलेंडरों का कोटा खत्म कर चुके उपभोक्ताओं को दसवां सिलेंडर लेने के लिए 34 रुपये अधिक चुकाने होंगे। कारोबारियों को कामर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 58 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम हर माह तय किए जाते हैं। गैस सिलेंडरों के एलपीजी दाम को विश्व बाजार से लिंक करने के चलते ऐसा हुआ है। इससे जब भी विश्व बाजार…

Read More