बागवान की मांग, सेब की खुली बोली लगे

जुब्बल (शिमला)। हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ ने बैठक में आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ मंथन किया। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को भेजे ज्ञापन में कार्रवाई की मांग भी की गई है। बैठक की अध्यक्षता जुब्बल इकाई के महामंत्री इंद्र सिंह पिर्टा ने की। उन्होंने बताया कि मंडी में सेब की पेटियों पर 20 प्रतिशत की कटौती का निर्णय आढ़तियों द्वारा लेने के बाद मंडी में सेब के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आढ़ती और खरीदारों के बीच सांठगांठ के चलते बागवानों को नुकसान हो रहा…

Read More

हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल निर्माण पर रोक

रामपुर बुशहर। एनएच प्राधिकरण ने ज्यूरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के निर्माण पर रोक लगा दी है। प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कायदे कानूनों को ताक पर रखकर प्राधिकरण से एनओसी मिले बिना ही काम शुरू करवा दिया था। प्राधिकरण ने साफ हिदायत दी है कि एनओसी के बगैर काम शुरू न करें, वरन् कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगलाड खड्ड पर बन रहे मिनी ज्यूरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए रतनपुर से अंदर टनल निकाली जानी है। नेशनल हाईवे के ठीक नीचे से बनने वाली इस टनल निर्माण से पहले एनएच…

Read More

आंगनबाड़ी कर्मियों ने मांगा न्यूनतम वेतन

रोहडू। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन रोहडू ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करएसडीएम रोहडू के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी भेजा। यूनियन की प्रधान शीला कायथ ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। बाल विकास परियोजना में 25 से 30 वर्ष काम करने पर भी आंगनबाड़ी वर्कर्स तथा हेल्पर्स को सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन सुविधा नहीं…

Read More

छह महीने से नहीं आया बिजली बिल!

रोहडू। बिजली बिल समय पर न आने से उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके घर में छह माह पहले बिजली मीटर तो लगा दिए गए लेकिन उन्हें अभी तक बिल नहीं दिए गए हैं। अगर उन्हें अब छह महीने के बिल एक साथ दिए जाते हैं तो इन्हें एकमुश्त देना मुश्किल होगा। उपभोक्ता बिजली बोर्ड कार्यालय के चक्कर तो काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बोर्ड कर्मचारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता भगत सिंह रांगटा ने बताया कि उनका मकान रोहडू…

Read More

‘ड्रीम’ बनकर रह गए ड्रीम प्रोजेक्ट

शिमला। पिछले एक साल के दौरान राजधानी की सूरत बदलने के लिए कई ड्रीम प्रोजेक्ट बनाए गए लेकिन आगामी संभावनाओं को ध्यान में नहीं रखा गया। इसके चलते अधिकांश ड्रीम प्रोजेक्ट शहरवासियों के लिए सपना ही बनकर रह गए हैं। शहर में मोनो रेल चलाने की बात हो, स्वचलित सीढ़ियां लगाना, पर्सनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम, रोप वे, माल रोड और रिज मैदान को यूरोप की तर्ज पर संवारना, पारदर्शी बसें चलाना, लिफ्ट लगाना तथा पार्किंग बनाना सहित कई अन्य योजनाएं, जिनको लेकर पिछले एक साल में खूब हल्ला तो मचा…

Read More

आईजीएमसी और टांडा का कैडर हो संयुक्त

शिमला। आईजीएमसी के कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रबंधन के साथ जेसीसी की अहम बैठक हुई। कर्मचारी संघ के नेताओं एसएस जोगटा, हरिंद्र मेहता, आरपी पारछा, अशोक टंडन, देवेंद्र गरहैक और वनिता थापा ने कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याओं को उठाया। बैठक में अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल डा. एसएस कौशल, एमएस डा. रमेश, डिप्टी एमएस राहुल राव आदि उपस्थित रहे। कर्मचारी संघ के महासचिव हरिंद्र मेहता ने कहा कि एसोसिएशन के समक्ष कर्मचारियों की ओर से दी गई मांगों को बैठक में उठाया गया। छोटी मांगों का निपटारा…

Read More

टूटीकंडी या दाड़नी का बगीचा में देखेगे जगह

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला की मुख्य सब्जी मंडी को दाड़नी का बागीचा, हिमफैड भवन या टूटीकंडी के नजदीक स्थलों पर स्थानांतरित करने पर विचार किया जाएगा। इससे उत्पादक, आढ़ती और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ उत्पाद की माल ढुलाई के लिए बेहतर जगह मिलेगी। पार्किंग के लिए भी खुला स्थान उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने शिमला तहसील ग्रामीण विकास सभा धामी की कार्यकारिणी के अध्यक्ष रमेश पंत की अध्यक्षता में उनसे मिलने आए प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्जी मंडी को…

Read More

आईएसबीटी के पास से हटेंगे अवैध कब्जे

शिमला। आईएसबीटी टूटीकंडी के आसपास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने मुहिम छेड़ दी है। नगर निगम की वन शाखा ने मौके का निरीक्षण कर रेहड़ी लगाने वाले सात कब्जाधारियों को सरकारी भूमि खाली करने के आदेश दिए हैं। वीरवार को दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई अवैध कब्जाधारी दुकान सजाए मिला तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। वन मंडलाधिकारी इंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बाईपास क्रासिंग से लेकर अंतर्राज्यीय बस अड्डा टूटीकंडी तक सड़क…

Read More

आईएसबीटी रोप वे से वनभूमि की बाधा हटी

शिमला। शहर के लिए प्रस्तावित आईएसबीटी टूटीकंडी से रानी झांसी पार्क रोप-वे की सबसे बड़ी बाधा दूर होती दिख रही है। इस प्रोजेक्ट में वन भूमि बाधा नहीं बनेगी। प्रोजेक्ट के लिए टूटीकंडी, लिफ्ट नाला कार्ट रोड और जोधा निवास के पास जमीन चाहिए जो पीडब्ल्यूडी के नाम है। इन तीनों स्थानों पर गैर वन भूमि उपलब्ध है। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस रोप वे को केवल रास्ता (राइट ऑफ वे) चाहिए जो देवदार के जंगलों से ऊपर होगा। इसमें केवल तीन पिल्लर होंगे। रोपवे की निर्माण तकनीक में पिल्लर…

Read More

कुमारसैन लोनिवि के पास स्टाफ नहीं

कुमारसैन (शिमला)। लोक निर्माण विभाग कुमारसैन में कर्मचारियों और पदाधिकारियों के कई पद खाली पड़े हैं। ऐसे में सेब सीजन में बंद सड़कें खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है। बागवानों को अपनी फसल को लेकर अभी से चिंता सताने लगी है। सेब सीजन 15 जुलाई के बाद पूरे चरम पर होगा, लेकिन लोनिवि के पास सड़क को बहाल करने के लिए कर्मचारी तक उपलब्ध नहीं हैं। कुमारसैन में वर्तमान में एसडीओ के तीन, कनिष्ठ अभियंता के आठ, चार सर्वेयर, चार ड्राफ्ट्समैन और 11 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद खाली…

Read More