पुलिस बोली, गुस्सा होने की जरूरत नहीं

शिमला। आईजीएमसी अस्पताल में आए दिन हो रहे हंगामों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बोर्ड लगाकर संयम बरतने की सलाह दी है। बीते सप्ताह युवक की मौत के बाद हुए हंगामे को शांत करने के लिए पहुंची पुलिस ने वायदा किया था कि यहां ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे आने वाले दिनों में मरीजों के साथ कोई दुर्व्यवहार न हो। इनमें सबसे पहले आपातकालीन वार्ड में जागरूक बोर्ड लगाए जाएंगे। इसमें लिखा गया है कि यदि आप सही हैं तो आपको गुस्सा होने की जरूरत नहीं। यदि आप गलत…

Read More

दस पार्किंग नीलाम करेगा नगर निगम शिमला

शिमला। राजधानी शिमला की दस कार पार्किंगों को नगर निगम एक साल के लिए नीलाम करेगा। निगम की संपदा शाखा ने आवेदकों से 15 जुलाई तक निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके अलावा दो कार पार्किंग फ्लोर में कैंटीन भी खोली जाएगी। टुटू, नाभा और कनलोग स्थित पांच दुकानों को 25 सालों पर ठेके पर दिया जाना है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है निविदाएं 15 जुलाई को दो बजे ली जाएंगी। इसी दिन तीन बजे टेंडर खुलेंगे। उच्चतम बोली लगाने वाले और सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले व्यक्ति को…

Read More

राजनीति का अखाड़ा बना गया है आईजीएमसी

शिमला। आईजीएमसी अस्पताल महज राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया है। इस खींचतान का असर सीधे तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। प्रदेश के हर कोने से यहां आने वाले मरीज यहां आकर परेशानियों के चक्रव्यूह में फंसकर रह जाते हैं। किसी को आपरेशन की डेट का इंतजार है तो किसी को डाक्टर का, तो कोई बेड के इंतजार में स्ट्रेचर पर लेटा पड़ा है। संस्थान को चलाने और मरीजाें की देखभाल की जिम्मेदारी संभाले कुछ लोग कर्त्तव्य को भूलकर अपनी सेवाएं राजनीति की भेंट चढ़ा रहे हैं।…

Read More

एक हजार गैस सिलेंडरों का बैक लॉग

शिमला। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के घरेलू गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को पिछले दस दिन से सप्लाई नहीं मिली है। कंपनी के हरियाणा स्थित जींद प्लांट में ट्रांसपोर्टरों और कंपनी में माल भाड़े को लेकर चल रहे गतिरोध ने उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। एचपी की राजधानी स्थित दो गैस एजेंसियों में एक हजार से अधिक सिलेंडरों का बैक लॉग हो गया है। ग्राहक गैस सिलेंडर की आस में एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं। एचपी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं प्रवीण कुमार, श्रवण शर्मा, प्रताप चौहान, रमन…

Read More

अरबों रुपये के कारोबार को प्रशासन तैयार

शिमला। सीजन के दौरान सेब को मंडियों तक पहुंचाने के लिए बागवानों को ट्रकों की कमी नहीं खलेगी। जिला प्रशासन ने सेब की ढुलाई के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रकों का बंदोबस्त करने का दावा किया है। जिला प्रशासन सेब ढुलाई के लिए बाहरी राज्यों से भी ट्रकों का प्रबंध कर रहा है। सेब ढुलाई के लिए जिला प्रशासन ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी सहित अन्य राज्यों की ट्रक यूनियनों को डिमांड भेजी है। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ते ही डिमांड के आधार पर सेब उत्पादक क्षेत्रों में ट्रकों…

Read More

दो सड़क हादसों में दो की मात; छह घायल

रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के तहत आंध्रा चिड़गांव सड़क पर पंचायत घर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ है। घायल का चिड़गांव अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है। चिड़गांव तहसील के मंगयारी गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह पंचायत घर के समीप अपनी कार मोड़ रहे थे।…

Read More

रोहड़ू व्यापार मंडल के चुनाव टले

रोहड़ू। व्यापार मंडल रोहड़ू के चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टल गए हैं। व्यापार मंडल की ओर से बनाई गई चुनाव कमेटी मतदाता सूची की प्रक्रिया कम समय में पूरी नहीं कर सकी है। चुनाव कमेटी ने अब दोबारा चुनाव की तारीख तय करने का ऐलान किया है। चुनाव कमेटी प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल रोहड़ू के चुनाव की तय तारीख रद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से करवाने के लिए अभी तक व्यापार मंडल की चुनाव कमेटी के पास पूरे दस्तावेज…

Read More

प्रो. प्रताप सिंह को अध्यक्ष चुना

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश कॉलेज अनुबंध प्राध्यापक एसोसिएशन (एचपीसीसीटीए) रामपुर इकाई की बैठक वीरवार को आयोजित की गई। इस मौके पर अनुबंध पर तैनात किए गए प्राध्यापकों को पेश आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एचीपीसीसीटीए के जोनल सचिव डॉ. हेमराज सूर्य ने की। इस दौरान प्रो. प्रताप सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, प्रो. जितेंद्र साहनी को उपाध्यक्ष, मोनिका रैना को महासचिव, प्रो. शिवाली ठाकुर को…

Read More

अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी

कुमारसैन (शिमला)। पंचायत समिति नारकंडा की वीरवार को हुई त्रैमासिक बैठक में कई विभागों के अधिकारी गैरहाजिर रहे। इस पर पंचायत समिति सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जता कर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों की गैर मौजूदगी के कारण बैठक में जनता की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई। इससे कई समस्याएं अनसुलझी ही रह गईं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। बैठक…

Read More

सेब ढुलाई दरों में वृद्धि पर बिफरी भाजपा

जुब्बल (शिमला)। सेब ढुलाई के भाड़े में पंद्रह फीसदी बढ़ोतरी करने पर भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई भड़क गया है। भाजपा मंडल ने सरकार के इस निर्णय को बागवानी विरोधी करार दिया है। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई के अध्यक्ष लायक राम चौहान, मंडल महामंत्री गोपाल जबैईक, उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष चेत राम आजाद, ओंकार तेगटा, इंद्र चौहान, प्रताप चौहान, कोषाध्यक्ष सुंदर डोगरा, प्रवक्ता राकेश शर्मा, सचिव रेखा चौहान, विजयलक्ष्मी, रजनी सलाकटा, रीता चौहान, छोटू चौहान, प्रमोद चौहान, कार्यालय सचिव, लीलाधर संदीप दीपटा, भाजयुमो अध्यक्ष अशोक जस्टा, किसान मोर्चा अध्यक्ष राम प्रकाश जगीथटा…

Read More