टनल से एनएच-22 को बना खतरा

रामपुर बुशहर। जनजातीय जिला किन्नौर को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क एनएच-22 के नजदीक बिना अनुमति से बनाई जा रही टनल हाइवे के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। एक ओर पहले ही मंगलाट के पास सड़क धंसी हुई है। वहीं, सड़क के करीब 20 मीटर के पास हो रहा टनल का निर्माण कभी भी एनएच को बंद कर सकता है। हालांकि, एनएच प्राधिकरण ने टनल निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए ज्यूरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से बात की थी। लेकिन, एक दिन काम बंद होने के बाद प्रोजेक्ट…

Read More

साढ़े आठ करोड़ से संवरेगा एनएच-22

ज्यूरी (शिमला)। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण एनएच-22 जगह-जगह से टूट गया था। लेकिन, अब सड़क की हालत को सुधारने के लिए इस पर आठ करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह राशि खनेरी से लेकर वांगतू तक खर्च की जाएगी। भारी बारिश के कारण इस मार्ग को कई स्थानों पर नुकसान पहुंचा है। 15 जून के बाद हुई बारिश के कारण एनएच-22 को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए इस सड़क पर आठ करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।…

Read More

चतुर्भुज माता मंदिर में चोरी

कुमारसैन (शिमला)। कोटगढ़ और कुमारसैन की आराध्य देवी चतुर्भुज माता (थान) के मंदिर में शनिवार देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से माता के छत्र सहित अन्य सामान उड़ाकर ले गए। इसके अलावा दान पात्र में रखी करीब दो हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चोर कोटगढ़…

Read More

कॉलेज छात्रों को नहीं भा रही अंग्रेजी!

रामपुर बुशहर। जमा दो के बाद डिग्री कॉलेज पहुंच रहे युवा अंग्रेजी भाषा में कम ही रुचि दिखा रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो डिग्री कालेज में प्रवेश लेने पहुंचे छात्रों में से केवल नाममात्र छात्रों ने ही अंग्रेजी विषय पढ़ने में रुचि दिखाई है। डिग्री कॉलेज रामपुर में इस साल प्रथम वर्ष में 1047 छात्रों ने प्रवेश लिया। लेकिन, एक हजार छात्रों मे से केवल 29 छात्रों ने ही अंग्रेजी भाषा को अपना मेजर विषय चुना है। यही हाल डिग्री कॉलेज आनी का भी है। इस कालेज में…

Read More

रामपुर में कहां खड़ी करें 12 हजार गाड़ियां

रामपुर बुशहर। रामपुर में पार्किंग के अभाव में वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय रामपुर एसडीएम कार्यालय में करीब 12 हजार वाहनों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि हर माह 120 से अधिक नए वाहन रामपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि रामपुर में पार्किंग निर्माण के लिए स्थान नहीं है। पूर्व सरकार ने 19 अगस्त 2011 को पार्किंग निर्माण को लेकर शिलान्यास भी किया था, लेकिन शिलान्यास से आगे का काम आज तक शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में पार्किंग…

Read More

सेब सीजन में बंद नहीं होंगी सड़कें : वर्मा

चौपाल (शिमला)। चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि सेब सीजन में बागवानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सीजन को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के लिए प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सेब बहुल क्षेत्रों को जोड़ने वाली चौपाल की सभी सड़कों को सेब सीजन के दौरान बंद नहीं होने दिया जाएगा। बलवीर वर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि चौपाल की सड़कों में सुधार लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की 24 मशीनें कार्य कर रही हैं। अभी सेब सीजन…

Read More

जेएंडके की पूरी तरह अनदेखी : भाजपा

जुब्बल (शिमला)। सेब ढुलाई के लिए तैयार किए गए रोप-वे प्रोजेक्ट में जुब्बल कोटखाई की पूरी तरह अनदेखी की गई है। प्रेस वार्ता में भाजपा मंडल महामंत्री उमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक जुब्बल कोटखाई के बागवानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने सेब के बगीचों को रोप-वे प्रोजेक्ट से जोड़ने की योजना बनाई थी। इस ड्रीम प्रोजेक्ट में जुब्बल कोटखाई और नावर क्षेत्र के लगभग सभी बगीचों को शामिल किया गया था। रोप-वे…

Read More

कमरे में की युवक की पिटाई

रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना में एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छाबनीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सत्या देव ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर रविवार की रात अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान तीन अंजान लोग उसके कमरे में आ धमके और उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर तीनों लोग मौके पर से फरार…

Read More

ऐसे बचाएं बागवानी को ‘रूट बोरर’ से

रोहड़ू। उद्यान विभाग ने बागवानों को रूट बोरर नामक कीट को लेकर जागरूक किया। विभाग ने खंगटेडी पंचायत के पगास तथा खदराला गांव में जागरूकता शिविर लगा रखे थे। इस दौरान उद्यान विकास अधिकारी आग्रदास ने बताया कि आजकल जड़ छेद भृंग अंडे देने शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि एक कीट दो सौ तक अंडे नर्म जमीन या गोबर के बीच तैयार करता है। उसके बाद वह विकसित होने पर जमीन में घुस कर पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है। एक जड़ छेदक कीट की उम्र तीन…

Read More

तीन महीने के भीतर देनी होगी निशानदेही

शिमला। जिला शिमला के राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान डीसी दिनेश मल्होत्रा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्य में तेजी लाएं। लोगों से जुडे़ राजस्व विभाग के सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाकर दें। भू विभाजन से जुडे़ किसी भी आवेदन को छह माह के भीतर निपटाया जाए। निशान देही के मामलों का तीन महीनों में निपटारा करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन मामलों को इस समय सीमा से पहले भी निपटाने का प्रयास करें। इससे राजस्व व्यवस्था में आम व्यक्ति…

Read More