क्या देख सकते हैं पूर्व जन्म को?

शिमला। क्या सच में पूर्व जन्म देखा जा सकता है? यह सवाल उठ रहा है शिमला में चल रहे एक अनोखे काल योग शिविर से। इसमें आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा पूर्व जन्म दिखाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे से मनोवैज्ञानिक और पुराणवक्ता कतई सहमत नहीं हैं। आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा की काल योग संस्था के इस तीन दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन किया जा रहा है। अब तक इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग अपने ऊपर प्रयोग कर चुके हैं। अग्रवाल धर्मशाला मेें पूर्व जन्म में…

Read More

एनओसी मिली नहीं टनल निर्माण शुरू

रामपुर बुशहर। ज्यूरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रबंधन ने पहले एनएच से बिना एनओसी लिए सड़क का निर्माण कर डाला। वहीं अब प्रोजेक्ट की टनल के लिए भी बिना एनओसी के ही काम शुरू कर दिया है। यह टनल एनएच के ठीक नीचे से बन रही है जिसके कारण कभी भी नेशनल हाइवे धंस सकता है। इधर, एनएच के अधिकारियों का कहना है कि उन्होेंने सड़क पर वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा रखी है। वहीं टनल निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ज्यूरी हाइड्रो प्रोजेक्ट…

Read More

वेलकम के बहाने चले न्यू कमर्स को रिझाने

शिमला। राजधानी के कॉलेजों में नए छात्रों के वेलकम के बहाने छात्र संगठन उन्हें रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। कॉलेजों के बाहर छात्र संगठनों ने बैनर और पोस्टर चस्पां कर दिए हैं। हाथ जोड़कर हर आने-जाने वाले का अभिनंदन किया जा रहा है। कहीं हस्ताक्षर अभियान, तो कहीं स्वागत रैलियों से नए छात्रों को रिझाया जा रहा है। ————– संजौली, आरकेएमवी में सीसीटीवी कैमरे शिमला। कॉलेजों में छात्र संगठनों की गतिविधियों के साथ ही परिसर में होने वाली हर हरकत को सीसीटीवी कैमरा में कैद करने का…

Read More

पीलिया भगाने के लिए कानून बनाने पर विचार

शिमला। शिमला शहर में लगभग हर साल फैलने वाले पीलिया पर आईपीएच विभाग ने अपने स्तर पर निर्णायक कदम उठाने की पहल की है। सोमवार को सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी की पहल पर इस बारे में हुई बैठक में अहम फैसले लिए गए। यह बैठक उस सब ग्रुप की सिफारिशों पर बुलाई गई थी, जो शिमला शहर में फैले पीलिया पर बनाया गया था। बैठक में सब ग्रुप से उनकी स्टडी के आधार पर कुछ और जवाब मांगे गए हैं। ग्रुप को बताना होगा कि शहर में…

Read More

नक्शे पास करने वालों का अपना नक्शा फेल

शिमला। शहर में भवनों के नक्शे पास करने वाली नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार (एपी) और संपदा शाखा का अपना नक्शा ही फेल हो गया है। सोमवार को उक्त दोनों शाखाओं के कमरों की छतों में लीकेज से दिनभर कुर्सी, टेबलों पर पानी बरसता रहा। रिकार्ड को संजोकर रखने के लिए कर्मियों को फाइलों पर तिरपाल रखना पड़ रहा है। पद्मदेव कांप्लेक्स की धरातल मंजिल में यह दोनों शाखाएं हैं। संपदा शाखा में तो कर्मियों का सीट पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। यहां दो अधिकारी एक टेबल…

Read More

चाय के बाद लंच, हो गई आपदा से निपटने की तैयारी

शिमला। आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर हर साल की तरह इस साल भी ‘पर्व’ मना लिया गया। चाय-बिस्कुट का दौर चला और फिर भाषण। इसके बाद लंच की व्यवस्था भी हुई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। हर बार ऐसा ही तो होता आया है। आपदा के लिहाज से शिमला को बेहद संवेदनशील बताया गया। वजह, बेतरतीब निर्माण। लेकिन इसको रोकेगा कौन? नीतियां फाइलों में दफन है और फाइलों को दीमक चाट रही है। प्राकृतिक आपदा के प्रति जागरूक करने वाली संस्थाएं भी महज औपचारिकताओं तक सीमित हैं। सोमवार…

Read More

चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिलोपा : बालनाटाह

रामपुर बुशहर। हिलोपा के प्रदेश संगठन मंत्री खुशीराम बालनाटाह ने कहा कि वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिलोपा सभी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हिलोपा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों का दौरा कर वहां कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिमला जिला से शुरू होगा। इसके तहत पहला कार्यक्रम शिमला जिला के रोहडू से शुरू होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने छह माह के कार्यकाल में पूर्व सरकार की ओर से…

Read More

सेब बगीचों में रेड माइट का हमला

रोहड़ू। बरसात के मौसम में सेब बगीचे यूरोपियन रेड माइट नामक रोग की चपेट में आ गए हैं। उद्यान केंद्र रोहडू में रोजाना माइट के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। उद्यान विभाग के विशेषज्ञ पंचायतों में जाकर लोगों को माइट से सेब को बचाने के उपाय बता रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार माइट रोग के अधिक आक्रमण से फल तथा पौधे का विकास रुक जाता है। इसलिए माइट रोग की समय पर रोकथाम करना जरूरी है। उद्यान विकास अधिकारी रोहडू डा. आगर दास ने बताया कि माइट रोग के…

Read More

ठियोग बीडीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस काबिज

ठियोग (शिमला)। उपमंडल में बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 15 वर्ष बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। कांग्रेस प्रत्याशी विद्या शर्मा ने भाजपा की रीना शर्मा को चार वोट से हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इससे पहले पिछले 15 वर्ष से अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा रहा है। वहीं, विद्या शर्मा के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चुनाव एसडीएम ठियोग एमआर भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही पहले तो…

Read More

रामपुर की डंसा ग्रामसभा में जमकर हंगामा

डंसा (शिमला)। विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत डंसा में रविवार को आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर हंगामा किया। पंचायत सदस्यों ने पिछले ढाई वर्ष में किए काम पर पारदर्शिता न दिखाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी ने पंचायत सदस्यों से कहा कि मंदिर सराय निर्माण की देनदारियां समय-समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस पर बीस लाख रुपये की राशि से काम करवाया जा रहा है। वहीं, जिला परिषद सदस्य…

Read More