रोहड़ू। छौहारा खंड के स्कूलों की अंडर-19 वर्ग वॉलीबाल में बाड़ी स्कूल विजेता रहा। समापन समारोह में सुंदा भौंडा पंचायत के प्रधान ललित चौहान ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। वॉलीबाल में जीएमएम बाड़ी प्रथम तथा जीएसएस चिड़गांव दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में शिवालिक चिड़गांव प्रथम, पब्बर चिड़गांव दूसरे, खो-खो में जीएसएम तांगणू प्रथम, जीएचएस खरोट दूसरे, योगा में ग्रामोद मसली प्रथम, जीएसएम बनोटी दूसरे, बैडमिंटन में जीएचएस खरोट प्रथम, एसपीएस चिड़गांव दूसरे, लोकनृत्य में जीएसएस कलोटी प्रथम, जीएसएस सारीबासा दूसरे तथा ग्रामोदय मसली तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान…
Read MoreCategory: Shimla
भ्रष्टाचार में डूबी है केंद्र सरकार : कश्यप
जुब्बल (शिमला)। केंद्र की कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। केंद्र सरकार का खाद्य सुरक्षा बिल भी मात्र एक चुनावी स्टंट है। महंगाई रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है। बेरोजगारों के साथ धोखा किया जा रहा है। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने नावर क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में लोगों को संबोधित करते हुए कही। कश्यप ने सोमवार को पुजारली-4, टिक्कर, कड़ीवन, पुजारली-3 सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने…
Read Moreशिवान में प्राथमिक स्कूल भवन गिरा
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा ब्लॉक की शिवान पंचायत के डोबा थाना स्थित प्राथमिक स्कूल का भवन रविवार रात ढह गया। लंबे समय से स्कूल भवन जर्जर हालत में था। भवन गिरने से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अगर दिन में भवन गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शिवान पंचायत प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि इस जर्जर भवन को असुरक्षित घोषित कर गिराने की मांग सरकार से कई बार की गई, लेकिन उनकी मांग हर बार अनसुनी की गई। उन्होंने कहा कि भवन रात में गिर गया, लेकिन अगर…
Read Moreदाल के डिब्बों से निकले लाखों के जेवर
शिमला। राजधानी के मैहली, छोटा शिमला और संजौली से चोरी जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये जेवर नाबालिग गैंग की निशानदेही पर बरामद किए गए हैं। जेवरों को आटा-चावल और दाल के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कुल 15 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। मैहली, छोटा शिमला और संजौली में छह घरों का ताला तोड़कर इस गैंग ने कीमती जेवरात और नकदी साफ की थी। पुलिस की गिरफ्त में आए चार आरोपियों की निशानदेही पर ये सामान मिला है। इसमें से ज्यादातर सामान…
Read Moreआईजीएमसी में आफत का आपातकालीन वार्ड
शिमला। किसी भी अस्पताल की रीढ़ आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं होती हैं, लेकिन आज तक आईजीएमसी में अलग से आपातकालीन विभाग नहीं बन पाया। विभाग बनने से इमरजेंसी और ट्रॉमा यूनिट होती, अलग से प्रोफेसर और उनकी टीम भी होती। लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इतना जरूर है कि आईजीएमसी प्रशासन ने आपातकालीन वार्ड को नए प्रस्तावित ओपीडी भवन में शिफ्ट करने की स्वीकृति दे दी है। इसमें एक पूरे फ्लोर पर वार्ड चलेगा और मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा। मौजूदा समय…
Read Moreसीवरेज कनेक्टिविटी को तरस रहा टुटू का हर घर
शिमला। कहने को तो टुटू राजधानी का उपनगर है पर यहां की हालत किसी गांव से भी गई गुजरी है। नगर निगम में शामिल होने के सालों बाद भी यह उपनगर सीवरेज कनेक्टिविटी को तरस रहा है। जाने कितने ही चुनाव देख चुका टुटू सीवरेज और पानी की समस्या हल होने का आश्वासन मिलने पर कइयों को सत्ता तक पहुंचा चुका है। लेकिन सत्ता में पहुंचने वालों ने यहां मुड़कर कभी नहीं देखा। करीब तीन हजार मकानों के लिए सीवरेज और घरों से निकलने वाले पानी को ठिकाने लगाने की…
Read Moreधुंध ने रोकी रफ्तार, चींटी की चाल रेंग रहे वाहन
शिमला। बरसात के मौसम में धुंध ने वाहन चालकों के लिए परेशानी कर दी है। घनी धुंध के कारण रात के समय वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। एचआरटीसी की नाइट बस सर्विस बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं, धुंध से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। राजधानी से ऊपरी क्षेत्रों की ओर रवाना होने वाली बसों के चालकों को सबसे अधिक समस्या पेश आ रही है। रात के समय ढली से छराबड़ा, कुफरी, लंबीधार, गलू, फागू, ठियोग, संधू, मत्याना, शिलारू और नारकंडा में घनी धुंध…
Read Moreएचआरटीसी के 24 रूट हुए फेल
शिमला। बारिश के कारण भूस्खलन के चलते जिला शिमला में सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। सड़कें बंद होने के कारण एचआरटीसी के दो दर्जन से अधिक रूट फेल हुए हैं। ठियोग, कोटखाई, चौपाल व रिकांगपिओ में बसों की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हुई है। ऊपरी शिमला में एचआरटीसी के 24 रूट फेल हुए हैं। सड़कें बंद होने के कारण निगम की बसें रूटों पर रवाना नहीं हो सकी हैं। ठियोग में मझार रूट पर डंगा गिरने के कारण बस गंतव्य तक नहीं जा पा रही है। रोहड़ूू में…
Read Moreचोरी की तीन गाड़ियां बरामद, चौथी का सुराग लगा
शिमला। शहर के विभिन्न इलाकों से चोरी हुई तीन गाड़ियों को बरामद कर लिया गया है। इनमें बलेरो कैंपर, इंडिका और इंडिगो गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों को चोरी करने के पीछे ‘ताजा’ गिरोह के लोगों का हाथ बताया जा रहा है। इससे पहले कि आरोपी गाड़ियों को बेच पाते, पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को धर लिया। अभी एक और गाड़ी इन लोगों की निशानदेही पर बरामद की जानी है। पुलिस को इसके सुराग मिल गए हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी की तीसरी गाड़ी अंबाला से बरामद की…
Read Moreव्यापार मंडल रोहडू के चुनाव 28 को
रोहडू। व्यापार मंडल रोहडू के अध्यक्ष का चुनाव 28 जुलाई को होगा। रविवार को व्यापारियों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से चुनाव की तिथि तय की है। व्यापार मंडल चुनाव का प्रभारी ज्ञान सिंह को बनाया गया है। रविवार को व्यापार मंडल रोहडू की बैठक वन विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसमें सर्वसम्मति से सभी व्यापारियों ने चुनाव की तिथि निर्धारित की। व्यापार मंडल चुनाव में 14 और 15 जुलाई को नामांकन भरे जाएंगे। सोलह जुलाई को नामांकन पत्राें की छंटनी होगी। 17 जुलाई को नाम वापसी का अंतिम…
Read More