प्रदेश सरकार के पास फंसा तीन करोड़ : चौहान

रोहडू। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब की राशि का भुगतान अभी तक बागवानों को नहीं किया है। जबकि, वर्ष 2012 में एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब का भुगतान तीन करोड़ रुपये बनता है। यह जानकारी प्रेस को जारी बयान में फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के महासचिव हरीश चौहान ने दी। चौहान ने बताया कि हिमफेड को 1.40 करोड़ तथा एचपीएमसी को 1.60 करोड़ रुपये का भुगतान बागवानों को करना है। लेकिन, सेब की बकाया राशि के भुगतान के लिए अभी तक कोई…

Read More

बिल भुगतान में देरी पर भड़के कर्मचारी

रामपुर बुशहर। हिमाचल लोनिवि, आईपीएच इंपलाइज तथा मजदूर यूनियन की रविवार को बैठक हुई। इस दौरान टीए और मेडिकल बिलों का भुगतान न किए जाने पर कर्मचारियों ने कड़ा रोष जताया। शाखा प्रधान बीएस चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि रामपुर के लोनिवि और आईपीएच कर्मचारियों के करीब बीस लाख के टीए और मेडिकल बिल अटके हुए हैं। बार-बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। बैठक में 4-9-14 का स्केल न देने पर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। कहा कि अन्य विभागों…

Read More

तस्कर कहां से ला रहे नागछतरी की खेप

रोहडू। वन संपदा को खोदकर अवैध रूप से प्राकृतिक जड़ी बूटियों का दोहन निरंतर जारी है। दो माह में पुलिस ने तीन बार नागछतरी की खेप को पकड़ने में सफलता तो प्राप्त की है, लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि कौन लोग नगछतरी की तस्करी से जुड़े हैं? कहां से नागछतरी की खेप लाई जा रही है? चिड़गांव पुलिस ने बीते दो माह में नाके के दौरान तीन बार नागछतरी की खेप पकड़ी है। पुलिस ने अब तक कुल 1093 किलो नागछतरी पकड़ी है। इसी वर्ष 23 मई को…

Read More

जीप दुर्घटनाग्रस्त; एक की मौत, दो घायल

रोहडू। टिक्कर पुलिस चौकी के तहत शनिवार रात उमलाडवार के समीप एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे एक जीप नंबर पीबी 65 जी-8289 बागी की ओर जा रही थी। उमलाडवार के समीप अचानक गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा…

Read More

नाहन में सड़कों-गलियों में पसरी गंदगी

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद के लिए बरसात चुनौती बन गई है। शहर भर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नप ने शहर के विभिन्न हिस्सों में तकरीबन 5-6 कूड़ा डंपर स्थापित किए हुए हैं। इनमें कूड़ा कम और पॉलीथिन बैग अधिक हैं। इससे वातावरण दूषित हो रहा है। वानर सेना डंपरों में घुसकर पॉलीथिन बैगों को बाहर फेंक देती है। नतीजन कूड़ा-कचरा सड़कों और गलियों में बिखर रहा है। अब बरसात में सड़कों और गलियों में बिखरा पॉलीथिन नालियों में फंस रहा है। ऐसे में शहर की निकास नालियां अवरुद्ध…

Read More

बैंटनी कैसल में बड़ों के लिए म्यूजियम, बच्चों को पार्क

शिमला। कालीबाड़ी रोड पर स्थित बैंटनी कैसल का सरकार अधिग्रहण करेगी। यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। शहर की इस प्राइम प्रापर्टी को लेकर पूर्व सरकार पर भी कई आरोप लगे थे। तब भी इसके अधिग्रहण की बात हुई थी, लेकिन ऐन वक्त पर सरकार पीछे हट गई। इसके बाद कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पर इस भवन को लेकर धूमल सरकार पर कई आरोप लगाए। चर्चा थी कि यह प्रापर्टी लंदन के एक व्यवसायी ने 45 करोड़ में खरीद ली है। अब कांग्रेस सरकार ने इस भवन…

Read More

बागवानों को राहत, बारिश से बंद नहीं होंगी सड़कें

शिमला। सेब सीजन में सड़कें बंद होने से सेब ढुलाई प्रभावित नहीं होगी। आपात स्थिति में सड़क बहाल करने के लिए हर पंद्रह किलोमीटर पर जेसीबी मशीनें तैनात रहेंगी। सड़कों की मौजूदा हालत को लेकर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट तलब की है। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है। बागवानों की साल भर की मेहनत सही सलामत मंडियों तक पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था का दावा किया है। उपायुक्त के अनुसार सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीनों को प्रभावित क्षेत्र के लिए…

Read More

एमसी का सॉफ्टवेयर पहले ही दिन फेल

शिमला। पानी का एक साल का बिल एकमुश्त जमा करवाने पहुंचे सैकड़ों लोग शनिवार को निगम दफ्तर से मायूस लौटे। कई माह से बन रहा नगर निगम का सॉफ्टवेयर पहले ही दिन हांफ गया। सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत के चलते कई उपभोक्ताओं को पानी के बिल में छूट नहीं मिल सकी। गुस्साए लोगों ने जब निगम अभियंता से मामले की शिकायत की तो अधिकारियों ने उक्त उपभोक्ताओं को भरपाई करने का आश्वासन देकर वापस लौटाया। बिल जमा करवाने आए खलीनी के पीके शर्मा, एएन चौहान, बृज शर्मा, कल्याण ठाकुर, कनलोग…

Read More

घणाहट्टी शिफ्ट होंगे डेंटल और नर्सिंग कालेज

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए दंत चिकित्सा महाविद्यालय तथा नर्सिंग कालेज शिमला को घणाहट्टी के नजदीक गडौग में बदला जाएगा। इससे आईजीएमसी शिमला में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को आईजीएमसी शिमला के वर्तमान परिसर पर बढ़ रहे दबाव को कम करने और वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने पर बुलाई उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर…

Read More

तो दोबारा बनेंगे मुफ्त बस यात्रा के पास

शिमला। जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को एचआरटीसी बसों में मुफ्त बस सुविधा के लिए एक ही रंग के बस पास जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त डा. एनके लट्ठ ने शनिवार को जिला के समस्त विभागाध्यक्षों की बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किए। डा. लट्ठ ने बताया कि जिले में स्कूली विद्यार्थियों का परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए कि सभी विद्यालयों के लिए एक…

Read More