शिमला। टुटू वार्ड की जनता को न ही एचआरटीसी की टैक्सी नसीब है और न ही जरूरत के मुताबिक बसें। परिवहन सेवा निजी और लंबे रूट की बसों पर निर्भर है। शाम छह बजे के बाद टुटू के लिए एचआरटीसी की एक भी लाल बस नहीं चलती। नतीजतन क्षेत्र के लोगों को लंबे रूट की बसों और निजी बसों में भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है। सुबह आॅिफस आने और शाम को पांच बजे के बाद घर जाने के लिए भी कोई अलग बस सुविधा नहीं है। खासकर…
Read MoreCategory: Shimla
सेमेस्टर सिस्टम में बहुत खामियां : एबीवीपी
रोहडू। पीजी कालेज सीमा में एबीवीपी ने सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एबीवीपी ने सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने की मांग उठाई। एबीवीपी इकाई के सचिव नितिश शर्मा ने बताया कि विवि प्रशासन ने इस वर्ष सेमेस्टर सिस्टम लागू किया है। सेमेस्टर सिस्टम से प्रथम वर्ष के छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेमेस्टर सिस्टम के अंतर्गत छात्रों की कक्षाएं सुबह दस से शाम पांच बजे तक लगेंगी। सीमा कालेज में अधिकांश छात्र दूरदराज क्षेत्रों से आते…
Read Moreनौ क्विंटल सैंतीस किलो नागछतरी बरामद
रोहडू। चिड़गांव पुलिस ने अवैध रूप से भारी मात्रा में नागछतरी की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार सुबह नाका लगाकर लड़ोट के समीप व्यक्ति को पिकअप में नागछतरी ले जाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात से लड़ोट के समीप सब इंस्पेक्टर चिड़गांव आशीष पठानिया ने नाका लगा रखा था। उनके साथ नाके में हेड कांस्टेबल कलम सिंह तथा कांस्टेबल राजेश कुमार भी तैनात थे। इसी बीच…
Read Moreबागवानों को नहीं मिल रही दवाइयां : बरागटा
जुब्बल (शिमला)। सेब पर बीस प्रतिशत की दर लगाना एक बागवानी विरोधी निर्णय है। आढ़ती अपनी मनमानी कर रहे हैं। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। उद्यान केंद्रों में अनुदान पर बागवानों को आवश्यक दवाइयां नहीं मिल रही हैं। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने खड़ापत्थर में आयोजित भाजपा मंडल पदाधिकारियों की विशेष बैठक के दौरान कही। बरागटा ने कहा कि उद्यान केंद्रों में आम बागवानों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं। केंद्रों में जितनी भी खेप आती है उसे…
Read Moreखेलकूद में ठियोग ओवरआल चैंपियन
ठियोग (शिमला)। ठियोग ब्लॉक की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान ठियोग स्कूल के बच्चों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त शास्त्री श्यामलाल ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग के खेल मैदान में हुई। इसमें ठियोग ब्लॉक के 30 स्कूलों के लगभग 400 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चार दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल और कबड्डी में ठियोग स्कूल विजयी रहा। जबकि, खो-खो में मिडिल स्कूल पराला, बैडमिंटन में मिडिल स्कूल बगाघाट और योग…
Read Moreमेजर विषयों में बढ़ाई जाएं सीटें : एबीवीपी
रामपुर बुशहर। स्थानीय पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रूसा के विरोध में संघर्ष तेज कर दिया है। शनिवार को विद्यार्थी परिषद ने तहसीलदार मुकेश शर्मा के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें मेजर विषयों में सीटें बढ़ाने और पाठ्यक्रम तैयार करने की मांग की गई है। कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में परिषद छात्र तहसीलदार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इकाई उपाध्यक्ष ने कहा कि विवि प्रशासन ने पैसों के लालच में हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। अभी पाठ्यक्रम…
Read Moreअश्वनी गैर शिक्षक कर्मी महासंघ अध्यक्ष
शिमला। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ (शिक्षा विभाग ) शिमला के चुनाव शुक्रवार को संजौली कॉलेज में चुनाव हुए। जिले के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में हुए चुनाव में पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया। इसके बाद जिले के नौ खंडों से गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अश्वनी चौहान (खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मतियाना) को अध्यक्ष चुना। संजौली कॉलेज के सोमेश्वर ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दयानंद शर्मा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडाघाट को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजीव बदरेल रामपुर, कुुंदन ब्रागटा चौपाल, साहिल…
Read Moreआईजीएमसी में तीन घंटे बवाल
शिमला। हादसे में घायल युवक की इलाज के अभाव में हुई मौत के बाद आईजीएमसी में बवाल हो गया। क्रोधित लोगों ने तीन घंटे नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शव को गेट पर रखा और गुस्सा निकाला। इनकी मांग थी कि स्वास्थ्य मंत्री खुद यहां आएं और अव्यवस्था को देखें। हादसे में उन्नीस वर्षीय केश्व ठाकुर की मौत हुई है। केश्व मूल रूप से नैनादेवी बिलासपुर का रहने वाला था। यहां कसुम्पटी परिमहल में परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपने दोस्त के साथ गाड़ी में…
Read Moreरूसा के खिलाफ राजधानी के कॉलेजों में नारेबाजी
शिमला। एसएफआई की राज्य इकाई के आह्वान पर शुक्रवार को राजधानी के सभी कॉलेजों में रूसा के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। एसएफआई के जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत वर्मा ने विवि पर सौ करोड़ के बजट के लालच में प्रदेश भर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। आरकेएमवी इकाई ने सुबह बारह बजे जमकर नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष सविता खाची की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में खाची और सचिव अपेक्षा पारगी ने कहा कि रूसा छात्रों के हित में…
Read Moreहरी मिर्च ने रुलाया, टमाटर पहुंच से बाहर
शिमला। मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने से शहर में टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। वीरवार को चालीस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर शुक्रवार को पचास रुपये पहुंच गया। मैदानी इलाकों में टमाटर की कमी होने के चलते दूसरे राज्यों से आए कारोबारियों ने ढली सब्जी मंडी से अधिकांश सप्लाई उठा ली है। सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह 45 रुपये प्रति किलो की बोली पर टमाटर बिका। वीरवार को इसी मंडी में टमाटर का थोक रेट 33 रुपये था। मैदानी इलाकों में किसानों की ओर से उगाई गई ज्यादातर…
Read More