एसएफआई का रूसा के खिलाफ प्रदर्शन

रामपुर बुशहर। स्थानीय पीजी कालेज में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने शुक्रवार को एक बार फिर रूसा के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने रूसा को जल्दबाजी में लागू किए जाने के लिए विवि प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी अपना विरोध जताया। स्टेट काल पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अविनाश चौहान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अविनाश ने कहा कि विवि प्रशासन ने सौ करोड़ के लालच में कॉलेजों में रूसा को लागू किया है। मेजर विषयों में 120 सीटें निर्धारित करना…

Read More

आढ़तियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं : बागवान

रोहड़ू। बागवानों ने सब्जी मंडी में आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश की सब्जी मंडियों में बागवानों के साथ लूट खसोट का आरोप पत्र बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स को सौंपा गया है। उन्होंने विदेश से सेब के आयात को रोकने के लिए भी बागवानी मंत्री के साथ दिल्ली तक चलने के लिए तैयार रहने को कहा है। हिमालयन एप्पल ग्रोवर इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स को बताया कि आढ़ती प्रदेश की मंडियों में लूट खसोट पर उतर रहे हैं। बागवानों का प्रतिनिधिमंडल राजीव…

Read More

क्या किसी हादसे का हो रहा इंतजार!

रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटखाई पहुंचने के लिए छात्रों को जान जोखिम में डालकर पैदल रास्ता पार करना पड़ रहा है। दुर्भाग्यवश अगर कोई हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि आठ माह से बच्चों को इस परेशानी से जूझना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसको लेकर कोई पहल नहीं की है। एसएमसी अध्यक्ष ने सरकार से स्कूल के रास्ते को दुरुस्त करवाने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि कोटखाई में…

Read More

रोहडू में हिलोपा का सम्मेलन पंद्रह को

रोहडू। हिलोपा रोहडू मंडल की बैठक अध्यक्ष विशेषर सिंह बांश्टू की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के संगठन प्रभारी तथा हिलोपा उपाध्यक्ष खुशी राम बालनाटाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर रोहडू में आयोजित होने वाले हिलोपा के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। हिलोपा मंडल अध्यक्ष विशेषर सिंह बांश्टू ने बताया कि 15 जुलाई को पार्टी का सम्मेलन रोहडू में होगा। सम्मेलन में हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर हिलोपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रोहडू मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

एकमुश्त पानी बिल पर दस फीसदी छूट

शिमला। राजधानी में पीने के पानी का एक साल का बिल एकमुश्त जमा करवाने वालों को दस प्रतिशत छूट दी जाएगी। नगर निगम के 22 हजार से अधिक उपभोक्ता 31 जुलाई तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। छूट देने के लिए बनाया जा रहा सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है। शहर में पानी के घरेलू कनेक्शनों का मासिक बिल फ्लैट 190 रुपये तय किया गया है। एक साल का बिल 2280 रुपये पड़ेगा। एक साल का बिल एक साथ जमा करवाने वाले उपभोक्ता जहां दस प्रतिशत की छूट प्राप्त कर…

Read More

बच्चे और बुजुर्ग ही बैठेंगे टैक्सी में

शिमला। शहर में चल रही एचआरटीसी टैक्सियों पर पुलिस प्रशासन ने आंखें तरेर दी हैं। जिस मकसद से ये टैक्सियां चलाई गई हैं, उनकी अनुपालना नहीं हो रही है। इसे केवल कमाई का साधन बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि टैक्सी की व्यवस्था बुजुर्ग, दस साल से कम उम्र के बच्चों और अक्षम व्यक्तियों के लिए की गई लेकिन इनमें आम सवारियों को ढोया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि सोमवार से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस टैक्सी का दो बार चालान होगा, तीसरी…

Read More

प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की!

शिमला। कृष्णानगर के प्रभावित परिवारों ने वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शहरी एवं विकास मंत्री सुधीर शर्मा से मुलाकात की। पार्षद रजनी सिंह की अगुवाई में मिले लोगों ने मुख्यमंत्री को कृष्णानगर में जमींदोज हो रहे मकानों के चलते बेघर हुए परिवारों की दास्तां सुनाई। पार्षद रजनी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कृष्णानगर वार्ड के प्रभावितों परिवारों को ढली में आशियाना प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए मकानों में शिफ्ट करने की मांग की गई। मकान जमींदोज होने के चलते अपनी बरसों की कमाई खो बैठे प्रभावितों…

Read More

टुटू में सड़क किनारे सैकड़ों वाहन पार्क होने से जाम

शिमला। हर दिन जाम टुटू के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उपनगर में एक भी पार्किंग न होने से सड़क की दोनों ओर सैकड़ों वाहन पार्क किए जाते हैं। पावर हाउस से मुख्य चौक, चौक से नालागढ़ सड़क, शिमला-मंडी मार्ग पर यादगार तक सड़क किनारे सैकड़ों वाहन खड़े होते हैं। बरसों से बाजार में सड़क की टारिंग भी नहीं हुई है। रही सही कसर केबल बिछाने के लिए खोदी गई नालियों ने पूरी कर दी है। मुख्य चौक में शिमला आने वाली बसें भी खड़ी रहती…

Read More

कंपनी ने रद किया बागवानों का बीमा

कोटखाई (शिमला)। यहां इंश्योरेंस कंपनी ने सैकड़ों बागवानों के बीमे रद कर दिए हैं। कंपनी की दलील है कि बागवानों ने बीमा संबंधी कई औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया है। इसके चलते इनके बीमे रद किए गए हैं। उधर, बागवानों का कहना है कि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में बागवानों से सेब का बीमा करने के नाम पर 20 से लेकर 40 रुपये प्रति पौधा वसूल किए थे। लेकिन, जब अब नुकसान का मुआवजा देने की बात आई तो कंपनी बागवानों को यह कह कर पैसा लौटा रही है…

Read More

सड़क हादसे में 18 लोग गंभीर जख्मी

ठियोग (शिमला)। शिमला से मंढोल की ओर जा रही एक पिकअप संख्या एचपी 52बी 0442 अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में कुल 22 लोग सवार थे। हादसे में तेरह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ठियोग के थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि वीरवार देश शाम करीब साढ़े सात बजे एक पिकअप संख्या एचपी 52बी 0442 शिमला से मंढोल की ओर जा रही थी। इस गाड़ी की खोलगली में छैला से ठियोग आ रही एक मारुति कार संख्या एचआर 03सी 0979 के साथ टक्कर हो…

Read More