शिमला हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश जारी है। मनाली में ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दो लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। जिला आपदा प्रबंधन की टीम, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बचा लिया है। वहीं कांगड़ा और चंबा जिलों में उपायुक्त ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे जगह-जगह भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। बारिश से प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार…
Read MoreCategory: Shimla
कालेजों में एडमिशन 20 अगस्त तक
प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी के दाखिले के लिए बढ़ाई प्रवेश तिथि, छूटे छात्रों को मिला मौका शिमला – प्रदेश के जो छात्र किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं ले पाए हैं, उन्हें प्रवेश देने के लिए एक और मौका दिया गया है। छात्रों की मांगों पर गौर करते हुए एचपीयू ने प्रवेश तिथि को बढ़ा दिया है। अब विभिन्न विषयों में स्नातक की डिग्री करने वाले छात्र सरकारी व निजी दोनों संस्थानों में प्रवेश आसानी से ले सकते हैं। यह जानकारी कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय…
Read Moreमौसम फिर से तेवर दिखाएगा।
झमाझम मंडी में क्षतिग्रस्त मकान शिमला – हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और चंबा में 16-17 अगस्त को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 20 अगस्त तक अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। विभाग के पूर्वानुमान अगर सटीक बैठता है, तो अगामी दिनों के दौरान जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश हुई। बारिश से अधिकतम…
Read Moreसीएम जयराम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके परकर्मचारियों-पेंशनरों को दिया बड़ा तोहफा
शिमला राजधानी शिमला में आज राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस, इंडियन स्काउट एंड गाइड और आईटीबीपी जवानों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। भव्य परेड के बाद होमगार्ड के जवानों की ओर से बैंड डिस्पले भी किया गया। जवानों की ओर से विभिन्न करतब दिखाए गए। समारोह में पांच जिलों के सांस्कृतिक दल और शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भव्य परेड आकर्षण का केंद्र रही। भव्य…
Read Moreविधानसभा मानसून सत्र के लिए सचिवालय में पहुंचे रिकॉर्ड प्रश्न
शिमला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए 859 सवाल आए हैं। 11 दिन के इस सत्र के लिए राज्य विधानसभा सचिवालय में रिकॉर्ड प्रश्न पहुंचे हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि ये किसी भी मानसून सत्र में संभवतया सबसे ज्यादा होंगे। 19 अगस्त से शुरू होने जा रहा यह सत्र 31 अगस्त तक चलेगा। डॉ. बिंदल ने बुधवार को प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्हें मिले 859 सवालों में…
Read Moreपूर्व मंत्री और विधायक अनिल शर्मा को पार्टी से निकाला
शिमला भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री और मंडी से विधायक अनिल शर्मा को पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि अनिल शर्मा को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। अब उनके परिवार का कोई भी सदस्य भाजपा का सदस्य नहीं है। सूत्रों के अनुसार भाजपा को कुछ वीडियो फुटेज और दस्तावेज मिले हैं जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के पक्ष में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। अनिल शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने के बाद…
Read Moreआईजीएमसी में रचा इतिहास, साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट
शिमला हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में सोमवार को पहली बार दो मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट कर इतिहास रचा गया। एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. वीके बंसल और उनकी 18 सदस्यीय टीम ने आईजीएमसी के डॉक्टरों को साथ लेकर साढ़े चार घंटे में पहला किडनी ट्रांसप्लांट किया। इसके बाद दूसरा ऑपरेशन किया। दोनों के सफल होने का दावा किया जा रहा है। अभी मरीजों को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही हिमाचल में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू हो गई है।…
Read Moreआईजीएमसी में पहली बार आज होगा दो मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट, सरकार उठाएगी खर्च
शिमला आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका बरसों से इंतजार था। हिमाचल में सोमवार से पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सुबह नौ बजे एम्स के विशेषज्ञों की टीम दो मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट करेगी। शुरुआती चरण में दोनों मरीजों का ट्रांसप्लांट, तमाम तरह के टेस्ट और दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 15 लाख का बजट अस्पताल प्रबंधन को जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि यह स्पेशल बजट है। अगर पैसा बच…
Read Moreपावर प्रोजेक्ट लेने को ब्रैकल ने लगाया फर्जी प्राधिकार पत्र
शिमला सांकेतिक तस्वीर पावर प्रोजेक्ट लेने को ब्रैकल ने दूसरी कंपनियों का फर्जी प्राधिकार पत्र लगाया था। विजिलेंस जांच में यह खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति के अलावा जिन कंपनियों के साथ मिलकर कनसोर्टियम (उद्योगों का संघ) बनाया था, वह फर्जी था। ब्रैकल ने जिन कंपनियों की इक्विटी हासिल होने का दावा कर सरकार और बिजली बोर्ड को जो प्राधिकार पत्र सौंपा, वह फर्जी था। किसी भी कंपनी ने ब्रैकल के साथ न तो इक्विटी साझा करने का एग्रीमेंट किया और न ज्वाइंट वेंचर की बात मानी।…
Read Moreप्रदेश में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी
शिमला/नौहराधार (सिरमौर) फाइल फोटो हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से चार दिन 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। राजधानी शिमला सहित सूबे के कई क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। शुक्रवार रात और शनिवार को भूस्खलन से 105 सड़कें प्रदेश में अभी भी बंद हैं। शनिवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा।…
Read More