शिमला परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि वर्तमान 63.1 किलोमीटर लंबाई की भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी न्यू ब्रॉडगेज रेल लाइन का 20 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। भानुपल्ली-लेह रेल लाइन के लिए बरमाणा से लेह तक रेल लाइन का सर्वे रेलवे प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। अभी भूमि का अधिग्रहण का कार्य आरंभ नहीं हुआ है। गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी बिलासपुर से विधायक सुभाष शर्मा के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। सड़क, सुरंग निर्माण से 45 किमी कम होगी पठानकोट-जोगिंद्रनगर-कुल्लू की दूरी मुख्यमंत्री जयराम…
Read MoreCategory: Shimla
धारा 118 को लेकर सीएम जयराम ने कही बड़ी बात
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि धारा 118 को न तो खत्म किया जाएगा और न ही इसमें संशोधन होगा। सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को सदन के पटल पर रखी सूचना में पूर्व मुख्यमंत्री के इस सवाल का जवाब दिया। इस धारा से छेड़खानी की आशंकाओं के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को सदन में इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। अर्की के कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रश्न किया कि सरकार हिमाचल प्रदेश काश्तकारी एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 की धारा…
Read Moreपटवारियों के 1195 पद भरेगी हिमाचल सरकार, अधिसूचना जारी
शिमला प्रदेश सरकार पटवारियों के कुल 1195 पद भरेगी। पटवारियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें से 933 पटवारी के पद मोहाल में और 262 पद सेटमेंट में रखे जाएंगे। राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। इस पत्र के अनुसार बिलासपुर में 31, चंबा 68, हमीरपुर 80, कांगड़ा 220, किन्नौर 19, लाहौल-स्पीति 174, मंडी 115, सिरमौर 52, सोलन 63, ऊना 69 पटवारियों के पद भरे जाएंगे। इनके अलावा कांगड़ा मंडल में 143 और शिमला मंडल में 119 पटवारियों को लगाया जाना है।
Read Moreविद्या उपासक की नियुक्ति रद्द
शिमला प्रदेश हाईकोर्ट ने करसोग की राजकीय प्राथमिक पाठशाला नहारण में विद्या उपासक की भर्ती में धांधली पाते हुए तत्कालीन चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश पारित किए हैं। कोर्ट ने चयनित विद्या उपासक की नियुक्ति को भी रद्द करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने चयन समिति के चेयरमैन गोपाल चंद तत्कालीन एसडीएम करसोग जो वर्तमान में डीसी किन्नौर तैनात हैं सहित भुवनेश्वरी गुप्ता तत्कालीन बीईईओ करसोग, कीरत राम तत्कालीन कार्यवाहक सीएचटी जीपीएस पलोह,…
Read Moreहिमाचल में बैचवाइज होगी आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की भर्ती, सरकार ने दिया तोहफा
shimla आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती के नियमों में बदलाव कर सरकार ने सूबे के हजारों आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों को 50 फीसदी बैचवाइज भर्ती का तोहफा दिया है। सरकार के आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट बैचवाइज भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की भर्ती कमीशन के माध्यम से होती थी। कई सालों से आयुर्वेद फार्मासिस्ट इस वर्ग की 50 फीसदी भर्ती बैचवाइज और 50 फीसदी कमीशन से भरने की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेरोजगार आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट कई बार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री…
Read Moreभूस्खलन से 824 सड़कें बंद, नेरवा में 554 छात्राएं फसीं
शिमला हिमाचल में तीन दिन तक भारी बारिश के बाद भले ही मंगलवार को मौसम खुल गया, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुईं। प्रदेश में अभी भी 824 सड़कें बंद हैं। जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में सैकड़ों लोग और पर्यटक फंसे हैं। नेरवा में अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा के लिए गईं शिमला जिले की 554 छात्राएं फंस गई हैं। रोहतांग मार्ग पर मढ़ी में मंगलवार तड़के चार बजे भूस्खलन से सैकड़ों पर्यटक वाहनों सहित फंसे रहे। लेह के लिए निकली सेना की गाड़ियां मनाली लौट आईं। मनाली-लेह हाईवे पर बंता के पास…
Read Moreविधानसभा के मानसून सत्र में दूसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में हंगामा हुआ और विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। ऊना के कांग्रेस विधायक से जुडे़ शराब प्रकरण पर सदन में प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विपक्ष के सदस्य शोर-शराबा करते रहे। विपक्षी कांग्रेस ऊना के एसपी की बर्खास्तगी और तबादले की मांग करती रही। सीएम ने जांच के पूरा होने से पहले तबादले से इंकार किया तो नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए। पहले खडे़ होकर नारेबाजी…
Read Moreहिमाचल में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई इतने एमएम बारिश
शिमला हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में चौबीस घंटे में 102.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गत 14 अगस्त, 2011 में चौबीस घंटे में 74 एमएम बारिश हुई थी।थी। राज्य भर में 24 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली जून से 18 अगस्त, 2019 तक प्रदेश में 530.7 एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 3 फीसदी कम है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश स्थान …
Read Moreभारी बारिश से पांच नेशनल हाईवे समेत 850 से ज्यादा सड़कें बंद, 23 लोगों की मौत
शिमला बारिश में बहा हाईवे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मच गई है। जानमाल का भारी नुकसान होने की खबर है। कई जगह बादल फटने की सूचना है। प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में एक पर्यटक, मां-बेटियों और दादा-पोती समेत 21 लोगों की जान चली गई है। दो लोगों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। शिमला में दस, सोलन में पांच, चंबा-कुल्लू में तीन-तीन और बिलासपुर-सिरमौर जिलों…
Read Moreजूडो में स्वर्ण, कुश्ती में कांस्य पदक विजेता रानी बनीं एएसआई
शिमला प्रदेश पुलिस विभाग ने पांचवीं आईआरबी बस्सी जिला बिलासपुर में महिला हेडकांस्टेबल पद पर तैनात रानी को एएसआई पदोन्नत किया है। रानी को यह पदोन्नति 21वीं महिला नेशनल कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक जीतने के बाद दी गई है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गौंडा में 29 नवंबर 2018 से 2 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में 3 से 7 जनवरी 2019 को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया था। साथ ही रानी…
Read More