ठियोग (रामपुर बुशहर) नेशनल हाईवे ठियोग के नजदीक रहीघाट के पास अचानक सड़क धंसने से छह खड़ी गाड़ियां खाई में जा गिरीं। गनीमत यह रही कि हादसे के समय सड़क किनारे खड़ी की गई गाड़ियों में कोई बैठा नहीं था। इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। नगर परिषद के वार्ड 7 के साथ लगती कॉलोनियों के निर्माण के दौरान यहां मलबा गिराने से रोकने के लिए वन विभाग ने जंगल की सुरक्षा के लिए जालियां लगा रखी थीं, लेकिन शनिवार देर रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक यहां सड़क धंस…
Read MoreCategory: Shimla
शिक्षकों के तबादलों के लिए अगले हफ्ते से बनना शुरू होगा सॉफ्टवेयर
शिमला सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों के लिए अगले हफ्ते से सॉफ्टवेयर बनने का काम शुरू होगा। गुरुवार को राज्य सचिवालय में एनआईसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच तबादला नीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार ने शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले करने के लिए नेशनल इन्फार्मेटिव सेंटर (एनआईसी) को सॉफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी है। गुरुवार को प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों सहित एनआईसी के अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान सचिव ने विभागीय अधिकारियों को…
Read Moreमनरेगा के तहत रुके काम पूरे होंगे, दूसरी किस्त जारी
शिमला प्रतीकात्मक तस्वीर हिमाचल में मनरेगा के तहत रुके कार्य को गति मिलेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए हिमाचल को 71.42 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पंचायतों में यह राशि एक साल के भीतर खर्च करनी होगी। इस वित्तीय वर्ष का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) देना होगा। पैसा जारी करने के साथ केंद्र ने हिमाचल सरकार को 25 फीसदी अपनी हिस्सेदारी भी कुल बजट में जमा करने को कहा है। इसके बाद ही इस राशि को विकास कार्यों में खर्च किया जा सकेगा। मनरेगा के तहत हिमाचल को यह…
Read Moreशिमला प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव कमलेश कुमार पंत और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को न्यायालय के आदेशों की अनुपालना न करने पर 22 अगस्त को कोर्ट में तलब किया है। इस दौरान उनके खिलाफ लगाए जाने वाले आरोपों पर भी सुनवाई होगी। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया कि प्रधान सचिव द्वारा न्यायालय के समक्ष दायर किए गए आवेदन पर उन्हें 30 अक्तूबर 2018 को पारित निर्णय की अनुपालना के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था।…
Read Moreटेक्नोमैक घोटाला: कंपनी की संपत्ति के नीलामी प्रारूप पर हाईकोर्ट की मुहर
शिमला इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की संपत्ति के नीलामी प्रारूप पर गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग नाहन के उपायुक्त ने नीलामी प्रारूप को अदालत में पेश किया जिसे न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अनुमति दे दी। अदालत के समक्ष पेश किए गए नीलामी प्रारूप के मुताबिक कंपनी की 265.14.16 बीघे जमीन की नीलामी की जाएगी जिसमें से 99.61 बीघा भूमि पर फैक्ट्री बनाई गई है। 37.83 बीघा भूमि पर सड़क और नालियां बनाई गई है। 50.77 बीघा भूमि को फैक्ट्री के सामने…
Read Moreविधायक की सिफारिश से हुए तबादले पर रोक, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
शिमला स्थानीय विधायक की सिफारिश पर हुए तबादले पर हिमाचल हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश पारित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन और न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने फॉरेस्ट गॉर्ड शामा देवी की ओर से दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान यह स्थगन आदेश पारित किए। प्रार्थी ने याचिका में आरोप लगाया था कि उनका डीओ आधार पर मात्र डेढ़ वर्ष बाद फॉरेस्ट बीट भरौली रेंज ज्वालामुखी से केरिया रेंज देहरा तबादला कर दिया गया जबकि स्थानांतरण नीति के मुताबिक किसी भी कर्मचारी को तीन वर्ष से पूर्व…
Read Moreहिमाचल के गांवों में हर घर का नल अब आधार से होगा लिंक
शिमला हिमाचल प्रदेश के गांवों में हर घर में लगने वाले नल को अब आधार से लिंक किया जाएगा। केंद्र सरकार की मुफ्त नल योजना के लाभार्थी परिवार के मुखिया का आधार नंबर लिंक होगा। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को हर घर को नल योजना की विधिवत घोषणा करेंगे और इसके साथ की योजना का काम आरंभ कर दिया जाएगा। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने बुधवार को आईपीएच मुख्यालय में विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Read Moreकैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे
शिमला हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को राज्य सचिवालय में दो बजे होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में कई अहम फैसले संभावित हैं। इस बैठक में नौकरियों में हिमाचलियों को तरजीह देने, बीबीएमबी बिजली प्रोजेक्टों का बकाया लेने के फार्मूले पर चर्चा करने और नो डिटेंशन पॉलिसी समाप्त करने के मामले पर चर्चा संभव है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किए जा रहे बिल ड्राफ्टों पर भी चर्चा संभावित है। यह सत्र 19 अगस्त से शुरू होने…
Read Moreछात्राओं से छेड़छाड़ मामले में चौकीदार गिरफ्तार, देता था जान से मारने की धमकी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर) नाबालिग स्कूली छात्राओं से बदसलूकी और अश्लील हरकतें करने के आरोपी बिजली बोर्ड के चौकीदार के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना झाकड़ी में छात्राओं के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्राओं के पिता ने पुलिस थाना झाकड़ी में दी शिकायत में कहा है कि इलाके के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली…
Read Moreअब गत्ते के नीचे हाथ रख लग रही सेब की बोली, एपीएमसी एक्ट की उड़ रहीं धज्जियां
शिमला रूमाल या तौलिये पर सख्ती की तो अब गत्ते के नीचे हाथ रखकर उंगलियां थमाकर सेब की बोलियां लग रही हैं। सेब बागवानों का शोषण रोकने के लिए सरकार, प्रशासन और मंडी समिति बड़े-बडे़ दावे कर रहे हैं लेकिन मंडियों में अव्यवस्था सुधर नहीं रही। रोहड़ू सब्जी मंडी में सेब की बिक्री में गोरखधंधा चला हुआ है और एपीएमसी एक्ट 2005 की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। पिछले दिनों बागवानों ने एकजुट होकर मंडियों में आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। इसके बाद एसडीएम हरकत में आए…
Read More