दिव्यांगों के लिए खेल नीति में होगा संशोधन: गोविंद

 शिमला वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दृष्टिबाधित और दिव्यांग युवाओं की खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के लिए प्रदेश की खेल नीति में संशोधन किया जाएगा। दिव्यांगजनों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने के सरकार प्रयास कर रही है। ये बात उन्होंने बुधवार को उमंग फाउंडेशन के सहयोग से बल्देयां पंचायत में दिव्यांगों विद्यार्थियों के लिए करवाए गए पौधरोपण कार्यक्रम में कही। वन महोत्सव में दो सौ के करीब दिव्यांगों ने भाग लिया। 250 देवदार के पौधे…

Read More

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, स्थगित किए सभी कार्यक्रम

 शिमला राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में जाकर सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम जयराम ठाकुर ने सारे तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली का रुख किया। राज्यपाल कलराज मिश्र भी दिल्ली गए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सुषमा स्वराज एक कुशल नेता, असाधारण सांसद, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थीं। उन्होंने लंबे समय तक देश…

Read More

वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में दाखिल

शिमला हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें बुधवार दोपहर रामपुर से उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला लाया गया। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भर्ती कर लिया है और उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ समय से वीरभद्र सिंह खांसी जुकाम से पीड़ित हैं, इस वजह से इन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। आईजीएमसी अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राहुल गुप्ता ने बताया कि वीरभद्र सिंह को दाखिल कर लिया…

Read More

लक्की ड्रॉ के नाम पर दर्जनों लोगों के हड़प लिए 28 लाख, कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

कोटखाई (शिमला) जिला शिमला के कोटखाई में लॉटरी के नाम पर दर्जनों लोगों से करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जिस एजेंट के माध्यम से लोगों ने सोलन की कंपनी के खातों में पैसा जमा कराया था उसने कोटखाई थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिमला, सोलन और चंडीगढ़ के चार कंपनी संचालकों को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार पांदली के विरेंद्र चौहान ने बताया कि वह कोटखाई बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है। करीब दो साल पहले सोलन के शालाघाट की महालक्ष्मी…

Read More

1604 होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग में मदद करेगी हिमाचल सरकार

 शिमला हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के विकास को जयराम सरकार 1604 होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग में मदद करेगी। राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट से होम स्टे की बुकिंग करवाने की तैयारी शुरू की गई है। होम स्टे चलाने वालों से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन रामसुभग सिंह ने इस योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस संदर्भ में सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों…

Read More

30 हजार उपभोक्ताओं को राहत, सस्ते राशन के कोटे में बढ़ोतरी

 शिमला फाइल फोटो राजधानी शिमला के एपीएल परिवारों को अगस्त माह में राशन का बढ़ा हुआ कोटा मिलेगा। अतिरिक्त कोटा मिलने से शिमला शहर के करीब 30 हजार राशनकार्ड धारकों को इसका सीधा लाभ होगा। इस माह लोगों को डिपो में 6 किलो चावल और साढ़े बारह किलो आटा दिया जाएगा। शहर में 55 के करीब राशन डिपो हैं।  रोजाना राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रहती है। जुलाई माह में उपभोक्ताओं को साढ़े पांच किलो चावल और 12 किलो आटा दिया गया था लेकिन अगस्त में आटा…

Read More

हिमाचल में बिजली कनेक्शन दोबारा लेने की फीस छह गुना बढ़ी

 शिमला/कुल्लू हिमाचल में बिजली कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की फीस छह गुना बढ़ गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली के रि-कनेक्शन के लिए अब 40 के बजाय 250 रुपये चुकाने होंगे। उद्योगों के लिए फीस में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में नई दरें लागू हो गई हैं। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा ने बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार रि-कनेक्शन की दरों में बढ़ोतरी की गई है। समय पर बिजली बिल अदा न करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का अब…

Read More

केंद्रीय वित्तायोग के सामने हिमाचल के मसले रखेंगे सीएम जयराम ठाकुर

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को केंद्रीय वित्तायोग के सामने हिमाचल के मसले रखेंगे। हिमाचल की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत की गई अतिरिक्त बजट की मांग प्रस्तुत करेंगे। 14वें वित्तायोग का कार्यकाल आगामी कुछ महीनों में ही पूरा होने जा रहा है। सीएम जयराम ठाकुर 14वें वित्तायोग के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। वह चंबा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 14वें वित्तायोग के प्रतिनिधियों के साथ सीएम जयराम ठाकुर की यह भेंट पहले सोमवार को प्रस्तावित थी, लेकिन यह एक दिन और आगे बढ़ा…

Read More

कीटनाशकों और रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता घटी: अग्रवाल

 शिमला मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि हरित क्रांति के दौरान शुरू हुए कीटनाशकों और रसायनों के अत्यधिक प्रयोग के कारण मिट्टी की उर्वरता में कमी आई है। उपभोक्ताओं को गुणात्मक उत्पाद उपलब्ध करवाना भी एक चुनौती बन गया था, लेकिन अब प्राकृतिक खेती को अपनाने से पर्यावरण संरक्षण और कृषि उत्पादन की लागत में कमी आएगी। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2019-20 में 50 हजार कृषकों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 12 जिलों में स्थित 80 खंडों…

Read More

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी,

शिमला फाइल फोटो हिमाचल के कई भागों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ है। उधर, सोमवार को चेतावनी के बावजूद प्रदेश में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में सोमवार…

Read More