जानिये जयराम सरकार कैसे जुटाएगी बजट के लिए पैसा, कैसे करेगी खर्च?

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पेश किए वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के लिए सबसे ज्यादा पैसा केंद्रीय ग्रांट से जुटाया जाएगा। 55 प्रतिशत पैसा ग्रांट-इन-एड से मिलेगा। 13 फीसदी पैसा केंद्रीय करों से प्राप्त होगा। 19 फीसदी पैसा राज्य कर से मिलेगा। पांच फीसदी बजट कर रहित राजस्व से जुटाया जाएगा। लोगों को दिए गए कर्ज से 16 प्रतिशत बजट जुटाया जाएगा। जमा और अग्रिम से 3 प्रतिशत पैसा आएगा। इसी तरह से व्यय की बात करें तो सामान्य सेवाओं पर 31 प्रतिशत, सामाजिक सेवाओं पर भी 31 प्रतिशत,…

Read More

कोरोना वायरस : सरकार ने आदेश जारी कर रजिस्टर पर हाजिरी लगाने को कहा, बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना बंद

शिमला कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना बंद कर दिया गया है। सरकार ने आदेश जारी कर 31 मार्च तक पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर पर ही हाजिरी लगाने को कहा है। राज्य सचिवालय सहित स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और सभी सरकारी कार्यालयों में यह आदेश लागू होंगे। निजी कंपनियों को भी इस बाबत एहतियात बरतने के स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग, उच्च शिक्षा निदेशालय, आईजीएमसी प्रशासन सहित कई विभागों ने बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी न…

Read More

जयराम ठाकुर ने इस बार कर्मियों-पेंशनरों से ज्यादा विकास को तरजीह दी

शिमला सीएम जयराम ठाकुर ने अपने तीसरे बजट में नया प्रयोग किया है। उन्होंने कर्मचारियों, पेंशनरों, ब्याज अदायगी, ऋण अदायगी आदि पर खर्च होने वाले बजट को घटा दिया। इस बार विकास पर खर्च किए जाने वाले बजट को बढ़ा दिया है। ऐसा सीएम जयराम ठाकुर इसलिए कर पाए हैं कि उनके सामने पिछले बजट की तरह इस बार कोई चुनावी चुनौती नहीं है। राजस्व घाटे की पूर्ति को भी पंद्रहवें वित्तायोग ने इस बार अच्छी-खासी ग्रांट दी है। इससे इस घाटे को भी आश्चर्यजनक तरीके से कम किया है।…

Read More

हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने वाले निजी विश्वविद्यालयो में ख़ौफ़, जयराम सरकार पर टिकी आखरी उम्मीद

शिमला   प्रदेश  की जय राम सरकार इन्वेस्टर मीट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। निवेशकों को सरकार द्वारा प्रदेश में तरह तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया जा रहा है।  जो राज्य व निवेशकों के हित मे है। जयराम सरकार ने तीसरा बजट प्रस्तुत किया जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में बल देने की बात प्रमुखता से कही गयी हैं। प्रदेश में उच्च शिक्षा की धरातल पर क्या वास्तविक स्थिति है? इसकी तहक़ीक़ात करने के लिए  विभिन्न मीडिया…

Read More

सेब बागवानी ने रखी जयराम सरकार की लाज

शिमला वैश्विक मंदी से उपजे देशव्यापी आर्थिक संकट के इस दौर में भी सेब ने ही हिमाचल की लाज रखी है। इस वित्तीय वर्ष में सेब की उपज नहीं बढ़ी होती तो यह दर पांच फीसदी से भी नीचे गिर जाती। इस बार आर्थिक वृद्धि दर गिरी जरूर लेकिन सेब बागवानी ने इसे राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि दर अथवा विकास दर से नीचे नहीं लुढ़कने दिया। वर्तमान में देश की विकास दर जहां 5.0 है, वहीं हिमाचल की ऊपर से लुढ़कर भी 5.6 पर टिकी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर…

Read More

सीएम जयराम ठाकुर आज पेश करेंगे तीसरा बजट किसानों-बागवानों पर रह सकता है फोकस

 शिमला हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। वह 11 बजे अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू करेंगे। इस बजट में केंद्र के आम बजट की भी छाप दिखेगी। यह किसानों-बागवानों पर अधिक फोकस रह सकता है। सीएम के इस बजट भाषण की अपडेट लगातार www.indianbulletin.com पर उपलब्ध रहेगी। तेरहवीं विधानसभा के इस बजट सत्र में बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कई नई योजनाएं शुरू करने की घोषणाएं करेंगे। यह बजट कर्मचारियों के लिए भी कई एलान करेगा। बजट में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट…

Read More

सीरप पीने से एक बच्चे की मौत, दूसरा लड़ रहा जिदंगी की जंग, डॉक्टर पर केस दर्ज

राजपुरा ( पंजाब) राजपुरा के गांव घगर सराय में स्थित क्लीनिक से दवाई लेने वाला एक बच्चा किडनी संक्रमण से चंडीगढ़ के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ ही रहा है। वहीं उसी डॉक्टर से दवाई लेने वाला एक बच्चा अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा। परिवार का आरोप है कि गलत दवाई की वजह से बच्चे की जान गई है। शंभू पुलिस ने डॉक्टर और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में गांव सलेमपुर शेखा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका सवा…

Read More

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के स्वाइन फ्लू संबंधित रिपोर्ट नेगेटिव

शिमला  हिमाचल के बिलासपुर से आईजीएमसी शिमला लाए गए कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के लिए गए स्वाइन फ्लू से संबंधित सैंपलों की ऑनलाइन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि कोरोना वायरस से संबंधित सैंपलों की रिपोर्ट एम्स से दो से तीन दिन में आएगी। इसकी पुष्टि वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने की। वार्ड के अंदर सिर्फ टीम को जाने के आदेश जिस वार्ड में मरीज को रखा गया है, उस वार्ड की मंजिल पर जाने के  लिए किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है प्रशिक्षित टीम…

Read More

लोकसेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती पर आगामी आदेशों तक रोकी, ये है मामला

शिमला  अंग्रेजी माध्यम में स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की परीक्षाएं लेने के विवाद के बाद लोकसेवा आयोग ने आगामी आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद राज्य लोकसेवा आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशालय के पाले में गेंद डाल कर इसी सप्ताह स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग की सचिव ने कहा है कि शिक्षा निदेशालय के जवाब के बाद आगामी परीक्षाओं का भविष्य तय होगा। कामर्स की परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में लेने से यह विवाद खड़ा हुआ। सोमवार को लोकसेवा आयोग के कार्यालय पहुंच…

Read More

कोरोना वायरस:संदिग्ध मरीज आने के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी

शिमला/मंडी/रिवालसर/नेरचौक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आने के बाद प्रदेश सरकार ने हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कांफ्रेंस की। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने जिलों के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के सीमांत क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया है। हिमाचल आने वाली हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी। हिमाचल में अब तक विदेशों से 215…

Read More